• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सपा बसपा ने कभी नहीं सोचा किसानो का भला : स्वतंत्रदेव

Writer D by Writer D
23/03/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, बिजनौर, राजनीति
0
Swatantradev

Swatantradev

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि सिर्फ अपने परिवार का भला करने वाली सपा-बसपा और कांग्रेस गांव, गरीब, किसान की हितैषी न कभी रही हैं और न ही कभी हो सकती हैं।

बिजनौर में धामपुर विधानसभा में आयोजित किसान संवाद कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये श्री सिंह ने सोमवार को कहा कि आत्मनिर्भर भारत अभियान का बड़ा लाभ उत्तर प्रदेश के किसानों को मिलने वाला है। उत्तर प्रदेश ने डबल इंजन की सरकार के लिए जनादेश दिया है। योगी सरकार एमएसपी में लगभग दोगुनी वृद्धि, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, लघु एवं सीमान्त किसानों के लिए ऋणमोचन, 1.26 लाख करोड़ रूपए का रिकार्ड गन्ना मूल्य भुगतान, 667 नई खाण्डसारी इकाईयों के लाइसेंस स्वीकृत, प्रदेश में विभिन्न सिंचाई परियोजनाओं के पूर्ण होेने 3.77 लाख हेक्टेएअर सिंचन क्षमता में वृद्धि, जल जीवन मिशन में प्रदेश की 30 हजार ग्राम पंचायतों में शुद्ध पाइप पेयजल योजना, उत्तर प्रदेश किसान सम्मान समृद्धि आयोग का गठन, प्रदेश की 27 मण्डियों का आधुनिकीकरण जैसे निर्णयों से किसानो को आत्मनिर्भर बनाने का संकल्प पूरा करेगी।

उन्होने कहा कि पिछले चार वर्ष में योगी सरकार ने प्रदेश में कानून का राज स्थापित किया है। सपा सरकार में वसूली, रंगदारी, गुण्डागर्दी, माफियाराज, व सत्ता संरक्षित अपराध से उत्तर प्रदेश भय के वातावरण में डूबा था। व्यापारी अपने मकान और दुकाने बेंचकर पलायन को मजबूर थे। अखिलेश सरकार में मनचले बहन-बेटियों के साथ मनमानी करते थे और कानून मौन रहता था। मनचलों के डर से बेटियों का स्कूल जाना भी बंद हो गया था। जातिवाद और तुष्टिकरण की राजनीति के चलते आमजन को न्याय नहीं मिल पाता था। किसानों को उपज का भुगतान भी नहीं मिल पाता था।

शिवपाल के निर्वाचन क्षेत्र पर CM योगी हुए मेहरबान, दिया करोड़ों की विकास योजनाओं का तोहफा

श्री सिंह ने कहा कि चार वर्ष जनता ने भाजपा को सत्ता सौंपकर भयमुक्त, विकसित और जनकल्याणकारी प्रदेश के लिए जिम्मेदारी सौंपी थीं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपराध पर जीरो टोलरेंस की नीति अपनाकर अपराध पर अंकुश लगाया। इसी का नतीजा है कि अपराधी गले में तख्ती टांगकर स्वयं ही थानों में पहुंचे है। इसके साथ ही कुख्यात माफिया व अपराधियों द्वारा अर्जित सम्पतियों पर योगी सरकार का बुलडोजर चल रहा है।

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सेवा व सुशासन के चार वर्षों से उत्तर प्रदेश में रोजगार, व्यापार का वातावरण तैयार हुआ है। मां, बहन-बेटियों की सुरक्षा व सम्मान सरकार की प्राथमिकता है। शिक्षा, चिकित्सा व कृषि के क्षेत्र में हुए कार्यों से उत्तर प्रदेश ने पूरे देश को प्रभावित किया है। आज उत्तर प्रदेश की पहचान एक्सप्रेस प्रदेश के रूप में सशक्त हो रही है। आज पूर्वांचल हो, बुन्देलखण्ड या पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हर कोने को एक्सप्रेस-वे से जोड़ा जा रहा है।

महिला सम्मान, सुरक्षा व स्वावलंबन के लिए प्रदेश सरकार कृत संकल्पित : आशुतोष टंडन

श्री सिंह ने बिजनौर जिला बैठक तथा त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव बैठक में पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ पंचायत चुनाव को लेकर मंत्रणा की तथा विजय का मंत्र सौंपा। इस दौरान पार्टी के क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल सहित सांसद, विधायक, जिलाध्यक्ष तथा अन्य पदाधिकारी साथ रहे।

Tags: Swatantradev
Previous Post

सरकारी संस्थानों में आरक्षण खत्म करना चाहती है मोदी सरकार : संजय सिंह

Next Post

विकास के जुमले बंगाल में नहीं चलेंगे, वहां तो बस खेला होबे : अखिलेश

Writer D

Writer D

Related Posts

Cow
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की गो संरक्षण नीति से निकला गो सेवा के साथ रोजगार का नया रास्ता

01/08/2026
Mukhyamantri Shikshak Cashless Medical Scheme
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना को मिली रिकॉर्ड रफ्तार, 42% शिक्षक-कार्मिकों की पूरी हुई ई-केवाईसी

01/08/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

मत्स्य पालन को गति देने के लिए अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश : केशव मौर्य

01/08/2026
rooftop solar plants
उत्तर प्रदेश

रूफटॉप सोलर ऊर्जाः देश में लखनऊ का पहला स्थान, शीर्ष 100 में उत्तर प्रदेश के 17 जनपद

01/08/2026
CM Dhami congratulated Tejaswin Shankar.
Main Slider

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: तेजस्विन शंकर को सीएम धामी ने दी बधाई

01/08/2026
Next Post
akhilesh yadav

विकास के जुमले बंगाल में नहीं चलेंगे, वहां तो बस खेला होबे : अखिलेश

यह भी पढ़ें

transfer

लंबे समय से जमे इंस्पेक्टर गैर जनपद भेजे गए

14/01/2021
Anant Chaturdashi

अनंत चतुर्दशी आज, इस समय करें गणपति विसर्जन, इन बातों का रखें ध्यान

28/09/2023
AK Sharma

योगी सरकार ने एससीआर गठन के अध्यादेश को दी मंजूरी

05/03/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version