• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

धन उगाही मामले में उद्धव सरकार को देवेंद्र फडणवीस ने घेरा, सीबीआई जांच की करेंगे मांग

Desk by Desk
23/03/2021
in Main Slider, नई दिल्ली, महाराष्ट्र, राजनीति, राष्ट्रीय
0
देवेंद्र फडणवीस Devendra Fadnavis

देवेंद्र फडणवीस

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मुंबई। एंटीलिया मामले और मुंबई पुलिस के पूर्व आयुक्त परमबीर सिंह के पत्र के बाद से महाराष्ट्र की राजनीति में उथल-पुथल थमने का नाम नहीं ले रहा है। शरद पवार की प्रेसवार्ता के बाद अब महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इस मुद्दे पर अपना मत रखा है। उन्होंने शरद पवार पर हमला बोलते हुए कहा कि एनसीपी ने उन्हें सही जानकारी नहीं दी, इसलिए शरद पवार का बचाव करना कई सवाल खड़े करता है।

देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि परमबीर सिंह ने गृह मंत्री अनिल देशमुख पर जो आरोप लगाए हैं, वह बेहद गंभीर हैं। देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि 15-27 फरवरी अनिल देशमुख क्वारंटीन में नहीं थे, बल्कि वह अधिकारियों और बाकी लोगों से मुलाकात कर रहे थे।

लोन मोरेटोरियम की नहीं बढ़ेगी अवधि, पूरा ब्याज नहीं होगा माफ : सुप्रीम कोर्ट

देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि एंटीलिया मामले में कई बातें सामने आई हैं, जो हैरान कर देने वाली हैं। देवेंद्र फडणवीस ने दावा करते हुए कहा कि पुलिस के रिकॉर्ड के मुताबिक, अनिल देशमुख 17 फरवरी को सहयाद्री गेस्ट हाउस में थे। वह 24 फरवरी को अपने घर से मंत्रालय पहुंचे थे।

देवेंद्र फडणवीस बोले-गृह सचिव से करेंगे मुलाकात

देवेंद्र फडणवीस ने बताया कि उनके पास एक चिट्ठी है, जिसे लेकर शाम को वह दिल्ली में केंद्रीय गृह सचिव से मुलाकात करेंगे। उन्होंने कहा कि वह इस मामले में गृह सचिव से सीबीआई से जांच कराने की मांग करेंगे।

मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे पर लगाया आरोप

इसके अलावा देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि राज्य में ट्रांसफर-पोस्टिंग का एक रैकेट चल रहा है। उन्होंने कहा कि मेरे मुख्यमंत्री रहने पर ऐसी खबरें सामने आई थीं और हमारी सरकार ने इसका सख्ती से निपटारा किया था। फडणवीस ने दावा किया कि उनके पास फोन कॉल रिकॉर्डिंग है, जो साफ करता है कि इससे जुड़ी कई जानकारियां मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के पास पहले से थीं।

बता दें कि सोमवार को एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने अनिल देशमुख के बचाव में प्रेसवार्ता की थी। उन्होंने बताया ​था कि 5-15 फरवरी वह कोरोना की वजह से अस्पताल में भर्ती थे और उसके बाद 15-27 फरवरी तक क्वारंटीन थे, लेकिन बाद में भाजपा ने वीडियो और डॉक्यूमेंट जारी कर इन दावों को गलत करार कर दिया था।

Tags: Anil DeshmukhDevendra FadnavisIndia News in HindiLatest India News UpdatesParambir singhparambir singh letterSharad Pawarअनिल देशमुखदेवेंद्र फडणवीसपरमबीर सिंहपरमबीर सिंह मुंबई पुलिस कमिश्नरशरद पवारसचिन वाजे
Previous Post

उत्तराखंड: प्रोटोकॉल का उल्लंघन करते हुए बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष को गार्ड ऑफ ऑनर

Next Post

पंचायत चुनाव का असर यूपी बोर्ड परीक्षा पर पड़ना तय, अब परीक्षा मई में संभव

Desk

Desk

Related Posts

Main Slider

चक्रवात ‘अर्णब’ को लेकर यूपी में अलर्ट, राहत-बचाव की तैयारियों में जुटी योगी सरकार

26/10/2026
Main Slider

लखनऊ समिट में 15 MoU पर हस्ताक्षर, 5 निवेशकों को LOC जारी

26/10/2026
उत्तराखंड

चारधाम यात्रा को सुगम, सुरक्षित और व्यवस्थित बनाना राज्य सरकार की प्राथमिकता: सीएम धामी

26/10/2026
उत्तराखंड

गैरसैंण जाते समय आदिबद्री मंदिर पहुंचे सीएम धामी, की पूजा-अर्चना

26/10/2026
Main Slider

BJP की यूपी कार्यसमिति का ऐलान, मोदी-योगी समेत कई दिग्गज शामिल

26/10/2026
Next Post
यूपी बोर्ड परीक्षा UP board exam

पंचायत चुनाव का असर यूपी बोर्ड परीक्षा पर पड़ना तय, अब परीक्षा मई में संभव

यह भी पढ़ें

Election Campaign

उत्तराखंड में चुनाव प्रचार को गति देने के लिए मोदी, योगी समेत 19 दिग्गजों की डिमांड

21/03/2024
सीएम योगी

अयोध्या को सोलर सिटी में विकसित करने से मिलेगी नई पहचान : योगी

04/09/2020
CM Yogi

मुख्यमंत्री ने कौशाम्बी हादसे पर जताया शोक, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये देने की घोषणा की

27/03/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version
Ads Ads