Main Sliderउत्तराखंडधर्मराष्ट्रीय

हरिद्वार कुंभ में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं के लिए कोविड-19 निगेटिव रिपोर्ट जरूरी

उत्तराखंड के हरिद्वार में आगामी कुंभ मेले में शामिल होने के लिए यहां आने वाले सभी श्रद्धालुओं के लिए 72 घंटे पहले अपनी कोरोना वायरस संक्रमण की निगेटिव रिपोर्ट साथ लाना जरूरी होगा।

आधिकारिक प्रवक्ता के अनुसार राज्य सरकार ने स्वास्थ्य प्रमाण पत्र के लिए एक अलग से प्रारूप जारी किया है। कोविड-19 से संबंधित सावधानियों और आवश्यक दिशा-निर्देशों के बारे में उत्तराखंड सरकार द्वारा जारी पत्र के अनुसार सभी श्रद्धालुओं को राज्य सरकार के पोर्टल पर खुद को पंजीकृत करना होगा और अपने मोबाइल फोन पर आरोग्य सेतु ऐप डाउनलोड करना होगा।

उत्तराखण्ड: STF ने डेढ़ करोड़ की कीमत के हांथी दांत के साथ चार वन तस्कर दबोचे

जारी पत्र के अनुसार 65 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों, गंभीर बीमारी से ग्रस्त, गर्भवती महिलाओं और 10 साल से कम उम्र के बच्चों को कुंभ मेले में नहीं आने की सलाह दी गयी है।

Related Articles

Back to top button