Main Sliderराजनीतिराष्ट्रीय

केंद्र रेल कर्मचारियों के हितों की रक्षा को लेकर है प्रतिबद्ध : पीयूष गोयल

नई दिल्ली। रेल मंत्री पीयूष गोयल ने लोकसभा में बुधवार काे कहा कि केंद्र सरकार रेलवे के कर्मचारियों की तरक्की और रक्षा सुनिश्चित करने को लेकर प्रतिबद्ध है।

श्री गोयल ने प्रश्न काल के दौरान पूरक प्रश्नों के जवाब में कहा कि यात्रियों को अच्छी सुविधाएं और रेलवे के जरिये देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए निजी क्षेत्र का निवेश आवश्यक है। सरकार और निजी क्षेत्र मिलकर जब काम करेंगे तभी देश की प्रगति और रोजगार के अवसरों का सृजन तेजी से होगा। निजी भागीदारी से रेलवे के कर्मचारियों के हित किसी भी रूप में प्रभावित नहीं होंगे।

डेब्यू से पहले शनाया कपूर के इंस्टाग्राम पर हुए इतने लाख फॉलोअर्स, फैंस को कहा शुक्रिया

उन्होंने कहा कि अत्याधुनिक विश्व स्तरीय रेलवे बनाना है तो बहुत धन की आवश्यकता होगी। निजी क्षेत्र जो सेवाएं देगी वह भारतीय नागरिकों को मिलेंगी। रोजगार मिलेंगे। देश की अर्थव्यवस्था बढ़ेगी।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि निजी ट्रेनों में भी कर्मचारियों और विभिन्न सेवाएं मुहैया कराने वाले कर्मियों की जरूरत होगी। उन्होंने कहा कि रेलवे अपने नेटवर्क का अधिकतम उपयोग चाहता है। इससे यात्रियों को अच्छी और आधुनिक सुविधाएं मिल सकेंगी और रेलवे के ऊपर से बोझ कम होगा।

उन्होंने एक अन्य सवाल के जवाब में कहा कि रेलवे को राज्यों में बांटने के बजाय से जोन में ही रहने दें। रेलवे को राजनीति से ऊपर रखना चाहिए।

Related Articles

Back to top button