Main Sliderनई दिल्लीराजनीतिराष्ट्रीय

राज्यसभा की कार्यवाही अनिश्चित काल के लिए स्थगित

नई दिल्ली । राज्यसभा की कार्यवाही गुरुवार को अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दी गयी है। इस आशय की घोषणा सभापति एम. वेंकैया नायडू ने सदन में की है।

किसी भी तरह की जांच के लिए मैं हूं तैयार: अनिल देशमुख

इसके साथ ही संसद के बजट सत्र के लिए सदन का कामकाज समाप्त हो गया है। हालांकि पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सदन की कार्यवाही आठ अप्रैल को समाप्त होनी थी। बजट सत्र के अंतिम दिन सदन में एक विधेयक पारित किया गया और केरल का प्रतिनिधित्व करने वाले तीन सदस्यों को विदाई दी गयी। सभापति ने राष्ट्रगान के गायन के बाद सदन की कार्यवाही अनिश्चित काल के लिए स्थगित करने की घोषणा कर दी।

Related Articles

Back to top button