• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पश्चिम बंगाल में दो बजे तक लगभग 54.90 फीसदी मतदान

Desk by Desk
27/03/2021
in Main Slider, राजनीति, राष्ट्रीय
0
54.90 फीसदी मतदान

54.90 फीसदी मतदान

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

 

कोलकाता। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण में में शनिवार को अपराह्न दो बजे तक लगभग 54.90 फीसदी मतदान हुआ है। यह जानकारी चुनाव आयोग ने दी है।

एक चुनाव अधिकारी ने बताया कि निर्वाचन क्षेत्र के कई मतदान केन्द्रों के बाहर मतदान शुरू होने से पहले लम्बी कतारें देखी गईं। तेज गर्मी के बावजूद मतदाता बढ़-चढ़कर मतदान कर रहे हैं। राज्य में इक्का-दुक्का हिंसा की घटनाओं को छोड़कर अन्य स्थानों पर मतदान शांतिपूर्ण ढंग से हो रहा है।

अधिकारी के अनुसार बांकुरा में 57.40 फीसदी मतदान हुआ है, जबकि झारग्राम में 59.23, पश्चिम मेदिनीपुर में 52.60, पूर्वी मेदिनीपुर में 57.75 ओर पुरुलिया में 51.42 फीसदी मतदान हुआ है। उन्होंने बताया कि अभी तक कमोवेश मतदान शांतिपूर्ण ढंग से चल रहा है, हालांकि कुछ क्षेत्रों से हिंसा की कुछ छिट-पुट घटनाएं सामने आई हैं।

तृणमूल कांग्रेस नेता माला रॉय और सुदीप बंधोपाध्याय के नेतृत्व में पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल कोलकाता में मुख्य चुनाव अधिकारी से आज मिला और राज्य चुनाव में पहले चरण और अन्य मुद्दों पर चुनाव आयोग को उपलब्ध कराए गए आंकड़ों में विसंगतियों पर उंगली उठाई।

केरल में खुली देश की पहली डिजिटल यूनिवर्सिटी, राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने किया उद्घाटन

श्री बनर्जी ने चुनाव आयोग से मिलने के बाद कहा​ कि आज हमने मुख्य चुनाव अधिकारी से मुलाकात की। पोलिंग एजेंटों को संबंधित इलाके का ही होना चाहिए, लेकिन भाजपा ने चुनाव आयोग से अनुरोध किया है कि पार्टी जिसको तय करेगी उसी व्यक्ति को एजेंट बनाना चाहिए। हम चुनाव आयोग से दूसरे चरण के चुनाव से इस नियम को बदलने का अनुरोध करते हैं।”
श्री बंधोपाध्याय ने कहा कि भाजपा ने एक ज्ञापन सौंपकर कहा कि किसी को किसी भी बूथ पर एजेंट बनाने की अनुमति दी जानी चाहिए। यह नया नियम हमें स्वीकार्य नहीं है। हम मांग करते हैं कि अगले चरण के मतदान में एजेंट संबंधित पोलिंग बूथ का स्थानीय व्यक्ति ही होना चाहिए।

उन्हाेंने कहा कि अब पहले चरण का मतदान समाप्त होने वाला है। हम बूथ एजेंटों के लिए स्थानीय लोगों को तैनात करने की मांग करते हैं, फिर सभी के लिए उन्हें पहचानना आसान होगा। मुख्य चुनाव अधिकारी ने हमें आश्वासन दिया है कि वह इस मामले को गंभीरता से लेंगे।

तृणमूल ने आरोप लगाया कि वोटिंग मशीनों को कुछ स्थानों पर ‘फिक्स्ड’ किया गया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष ने कहा कि टीएमसी यह जानती है कि वह चुनाव हार रही है और इसलिए वह इस तरह के आरोप लगा रही है। ऐसी शिकायतों के लिए टीएमसी को चुनाव आयोग के पास जाना चाहिए।

इससे पहले तृणमूल ने दावा किया कि लोग हमारे हक में मतदान कर रहे हैं लेकिन उनकी वोट वीवीपेट मशीन पर भाजपा चुनाव चिह्न पर वोट पड़ना दर्शा रही है। इस पर तृणमूल कांग्रेस ने ट्विटर पर चुनाव आयोग पर सवालिया निशान उठाया है कि मतदान के पांच मिनट के भीतर मतदान प्रतिशत कैसे घटकर आधा रह सकता है। उन्होंने कहा कि यह कैसे हो रहा है। चुनाव आयोग क्या आप बता सकते हैं कि मात्र पांच मिनट के अंतराल में मतदान प्रतिशत कैसे घटकर आधा रह सकता है। यह आश्चर्यचकित करने वाला मामला है। पश्चिम बंगाल के मुख्य चुनाव अधिकारी इसे शीघ्र अपनी संज्ञान में लें।

तृणमूल राज्य सभा सांसद डेरेक ओ’ब्रायन ने चुनाव आयोग को लिखे पत्र में कहा कि कांठी दक्षिण (216) और कांठी उत्तर (213) सुबह नौ बजकर 13 मिनट पर क्रमशः 18.47 फीसदी और 18.95 फीसदी मतदान हुआ था लेकिन चार मिनट बाद नौ बजकर 17 मिनट पर मतदान 10.10 फीसदी और 9.40 फीसदी तक कम हो गया। इस तरह की विसंगति चुनाव आयोग की वास्तविकता पर सवाल खड़ा करती है।

Tags: amit shahBengal Assembly Electionbengal assembly election 2021bengal assembly election liveBengal BJPBengal Electionbengal election 2021bengal election datebengal election date 2021bengal election newsBengal Newsbjpelection date in bengalelection in bengalelection in bengal 2021election poll bengalIndia News in HindiLatest India News UpdatesMamata Banerjeemodinarendra modipm modiTMCwest bengal assembly electionwest bengal election 2021west bengal election livewest bengal election pollsबंगाल चुनाव 2021बंगाल चुनाव liveबंगाल विधानसभा चुनावबंगाल विधानसभा चुनाव live
Previous Post

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की हालत स्थिर, अब AIIMS रेफर

Next Post

सीएम योगी ने बहराइच को दी 333 करोड़ की सौगात

Desk

Desk

Related Posts

नई दिल्ली

भारत-पोलैंड की दोस्ती पर टस्क का बड़ा संदेश, PM मोदी से रक्षा-व्यापार पर चर्चा

22/10/2026
Main Slider

10 दिन तक ठिकाने बदलती रही श्रद्धा दुबे, नागपुर में गिरफ्तारी के बाद लखनऊ पहुंची

22/10/2026
CM Vishnudev Sai
छत्तीसगढ़

सिरपुर हमारी समृद्ध सभ्यता, कला और ज्ञान परंपरा की अनमोल धरोहर : CM साय

22/10/2026
Main Slider

Instagram पर आईं सोनिया गांधी, पहले वीडियो में दिखी ‘Belonging’ की झलक

22/10/2026
Main Slider

मुख्यमंत्री ने गढ़वाली, कुमाऊँनी और जौनसारी लोकभाषाओं के वॉइस कलेक्शन पोर्टल का किया शुभारंभ

22/10/2026
Next Post
सीएम योगी

सीएम योगी ने बहराइच को दी 333 करोड़ की सौगात

यह भी पढ़ें

प्रकाश पर्व की प्रभात फेरी में शामिल हुई स्वाति सिंह, झाड़ू लगाकर की सेवा

18/11/2021
Dead Body

संदिग्ध परिस्थितियों में घर के बाहर मिला युवक का शव, इलाके में फ़ैली सनसनी

29/08/2021
arrested

दो किलो अफीम के साथ ग्राम प्रधान गिरफ्तार

26/12/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version