Main Sliderउत्तर प्रदेशक्राइमबरेली

सड़क हादसे में बाइक सवार दो लोगों की मौत, तीन की हालात गंभीर

उत्तर प्रदेश में बरेली जिले के हाफिजगंज ग्रामीण क्षेत्र में सोमवार को आमने-सामने हुई मोटरसाइकिलों की टक्कर में दो लोगों की मृत्यु हो गयी जबकि अन्य घायल हो गये।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रोहित सिंह सजवाण ने बताया कि सोमवार को हाफिजगंज इलाके में अपराह्न दो बाइक आमने-सामने टकरा गई। हादसे में बाइक सवार दो लोगों की मौके पर ही मृत्यु हो गयी जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हो गये। उन्हें अस्पताल भेज दिया गया है।

लखनऊ: छेड़खानी के विवाद में युवक को मारी गोली, हालत गंभीर

उन्होंने बताया कि मृतकों में 24 वर्षीय राकेश निवासी धनौरा इलाके के देवरनिया का रहने वाला है जबकि दूसरा 55 वर्षीय मुनीश गिरी जो हाफिजगंज इलाके के रिछोला का रहने वाला है। दोनों मृतक होली मिलने रिश्तेदारी में जा रहे थे। उन्होंने बताया कि दोनों लोगों की बाइक की गति तेज थी ।

Related Articles

Back to top button