• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

योगी जी की मुख्यमंत्री पद पर यह आखिरी होली : अखिलेश

Writer D by Writer D
30/03/2021
in Main Slider, इटावा, उत्तर प्रदेश, राजनीति
0
akhilesh yadav

akhilesh yadav

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर तंज कसते कहा कि बुरा न मानो होली है। यह योगी जी की मुख्यमंत्री रहते हुए आखिरी होली है। अगले साल प्रदेश की जनता को नई सरकार के साथ होली मनाने का मौका मिलेगा ।

अपने गांव सैफई मे होली के अवसर पर मुख्यमंत्री पर तंज कसते हुए श्री यादव ने कहा कि योगी सरकार सपा के कामो को अपना बताने मे जुटी हुई है । उन्होने कहा “ बुरा न मानो होली है। लेकिन फिर भी ये बात कहनी चाहिए कि जितना भेदभाव भाजपा सरकार में हो रहा है, उतना कभी किसी की सरकार में नहीं हुआ। इसके कई उदाहरण हैं, एक उदाहरण नहीं जहां हम ये नहीं कह सकते हैं कि भेदभाव नहीं हुआ है। शेर पले बढ़े यहां पर, लाइन सफारी शुरू होनी चाहिए थी। लाइन सफारी इसलिए नहीं शुरु हुई क्योंकि इससे देश ही दुनिया का आकर्षण इटावा की तरफ बढ़ेगा। टूरिस्ट बढ़ेगा। इससे किसी न किसी को रोजगार मिलेगा। लेकिन सरकार जानबूझकर इटावा व समाजवादी कार्यक्रमों से भेदभाव कर रही है।”

उत्तराखंड: विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचन्द ने क्षेत्रवासियों संग उड़ाया गुलाल

उन्होने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार ने सपा सरकार की योजनाओं में लेटलतीफी की। पहले तो हमारी योजनाओं को अपना बताकर उनका उद्घाटन किया गया। अब तो पटिया भी बदला जा रहा है। आने वाले सरकार में प्रदेश को नई सरकार के साथ होली मनाने का मौका मिलेगा। जनता तैयार है। पंचायत चुनाव में भाजपा को जनता सबक सिखाएगी। जनता को यह आशंका है कि कहीं सरकार में भाजपा बेइमानी पर न उतर आए। धान, मक्का की खरीद नहीं पाए। आलू के रखने की व्यवस्था नहीं है।

जीवन में जोश और उमंग पैदा करने वाले रंग के पर्व होली के मौके पर मुलायम कुनबा अपने आंगन में एक साथ जमा हुआ करता था वह आज पूरी तरह से अलग-थलग नजर आया । मुलायम के आंगन मे होली जश्न मे जहाॅ अखिलेश रामगोपाल,धर्मेद्र,तेजप्रताप,अक्षय,अभिेषक,अनुराग और कार्तिकेय दिखाई दिये वही शिवपाल अपने बेटे आदित्य समर्थको क साथ एसएस मेमोरियल मे रहे ।

लंबे अरसे से अपने भतीजे अखिलेश यादव से वैचारिक मतभेद के चलते प्रगतिशील समाजवादी पार्टी का गठन कर चुके शिवपाल सिंह यादव ने होली के मौके पर इस दफा एक नई इबारत लिख डाली है । उन्होंने अपने पिता सुधर सिंह के नाम पर स्थापित किए एस.एस.मेमोरियल स्कूल में होली का जश्न अपने समर्थकों के साथ में मनाया । इससे पहले शिवपाल सिंह यादव मुलायमी आंगन में होली का जश्न मनाने आते रहे थे।

Tags: akhilesh yadavup news
Previous Post

होली पर ड्राइंग रूम को सजाये ऐसे की हर मेहमान करे वाह-वाह!

Next Post

अब कोई मजदूर फुटपाथ पर सोने को नहीं होगा मजबूर : योगी

Writer D

Writer D

Related Posts

अयोध्या

UP Rise 2026: युवाओं को ‘जॉब सीकर’ से ‘जॉब क्रिएटर’ बना रही योगी सरकार

28/10/2026
Main Slider

सुलभ शौचालय की बदहाल सफाई व्यवस्था पर भड़के सीएम धामी, ईओ को तत्काल सुधार के निर्देश

28/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की पहल से सरकारी अस्पतालों में बढ़ेगी यूपी के बुनकरों के उत्पादों की पहुंच

28/10/2026
उत्तर प्रदेश

नावों की पहचान से सुरक्षा तक नई व्यवस्था, यूपी में जलयानों को मिलेगी खास पंजीकरण संख्या

28/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार का बिजली उपभोक्ताओं को दिवाली गिफ्ट, नवंबर के बिल में 9.17% की मिलेगी छूट

28/10/2026
Next Post
cm yogi

अब कोई मजदूर फुटपाथ पर सोने को नहीं होगा मजबूर : योगी

यह भी पढ़ें

Rajnath Singh

नौसेना शौर्य वाटिका का लोकार्पण, राजनाथ सिंह बोले- सीएम योगी के नेतृत्व में बदली यूपी की पहचान

30/05/2026
CM Yogi met the injured in Hathras accident

हाथरस पहुंचे सीएम योगी, सत्संग हादसे में घायलों से की मुलाक़ात

03/07/2024
murder

संपत्ति विवाद में बहा अपनों का खून, बेटे ने की पिता की हत्या

12/11/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version