• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अखिलेश ने चाचा शिवपाल पर कसा तंज, बोले- वो कहीं और….

Writer D by Writer D
30/03/2021
in Main Slider, इटावा, उत्तर प्रदेश, राजनीति
0
akhilesh-shivpal

akhilesh-shivpal

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव  ने शिवपाल सिंह यादव के सैफई की होली से नदारत रहने पर सांकेतिक भाषा मे बड़ा बयान दिया है। अखिलेश यादव ने चाचा शिवपाल सिंह यादव  को लेकर कहा कि वो होली कहीं और मना रहे होंगे। समाजवादी पार्टी में सत्तासंघर्ष के बीच शिवपाल सिंह यादव ने संसदीय चुनाव के पूर्व प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के नाम से अपनी नई पार्टी का गठन कर लिया था।

संसदीय चुनाव में प्रदेश के साथ देश की कई सीटों पर अपने उम्मीदवारों को भी उतारा था, लेकिन खुद शिवपाल समेत किसी भी उम्मीदवार की जमानत नहीं बच सकी। संसदीय चुनाव के नतीजों के बाद शिवपाल सिंह यादव समाजवादी पार्टी से गठबंधन करके चुनाव लड़ने की पेशकश करने लगे। इसके बाद शिवपाल सिंह के समर्थक उनके तरह-तरह की चर्चा भी करने में जुट गए, लेकिन समय-समय पर शिवपाल सिंह यादव अपने भतीजे अखिलेश यादव पर इशारों ही इशारों में तंज कसना नहीं भूलते।

सैफई में रंगोत्सव में दिखी दूरी, अखिलेश-शिवपाल का अलग-अलग सजा मंच

उन्हीं के नतीजों के क्रम में अखिलेश भी ऐसे की कुछ सांकेतिक भाषा में चाचा शिवपाल पर सवाल खड़े करने मे जुट गए हैं। पंचायत चुनाव को लेकर जहां एक ओर शिवपाल सिंह यादव ने अपने भतीजे और निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष अभिषेक यादव को एक बार फिर से जिला पंचायत अध्यक्ष बनाने का आशीर्वाद दिया है। ऐसे में शिवपाल की मुलायमी होली से दूरी कहीं न कहीं बड़ा संकेत माना जा रहा है।

लंबे अरसे से अपने भतीजे अखिलेश यादव से वैचारिक मतभेद के चलते प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया का गठन कर चुके शिवपाल सिंह यादव ने होली के मौके पर इस दफा एक नई इबारत लिख डाली है। उन्होंने अपने पिता सुधर सिंह के नाम पर स्थापित किए एस.एस.मेमोरियल स्कूल में होली का जश्न अपने समर्थकों के साथ में मनाया।

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में लॉकडाउन लगाया गया, इन जगहों पर लगा पूर्ण प्रतिबंध

इससे पहले शिवपाल सिंह यादव मुलायमी आंगन में होली का जश्न मनाने आते रहे थे। बेशक शिवपाल सिंह यादव ने प्रगतिशील समाजवादी पार्टी का गठन करके अपनी अलग राह चुन ली हो, लेकिन अभी तक उन्होंने समाजवादी पार्टी से इस्तीफा नहीं दिया है। शिवपाल सिंह यादव अपनी परंपरागत जसवंतनगर विधानसभा से समाजवादी पार्टी से विधायक निर्वाचित हैं। फिरोजाबाद संसदीय चुनाव में समाजवादी पार्टी के अधिकृत उम्मीदवार अक्षय यादव के खिलाफ शिवपाल के चुनाव मैदान में उतरने पर उनके खिलाफ विधानसभा छीनने की भी कार्रवाई के तहत नोटिस दिया गया था, लेकिन पारिवारिक दबाव के बाद अखिलेश यादव ने पार्टी की सदस्यता छीनने की याचिका वापस ले ली थी। तब ऐसा माना जाने लगा था कि दोनों के बीच सामंजस जैसा माहौल बन रहा है।

वैसे शिवपाल सिंह यादव पंचायत चुनाव को लेकर कह चुके हैं कि उनके भतीजे अभिषेक जिला पंचायत अध्यक्ष बने। वे ऐसा चाहते हैं कि जिला पंचायत चुनाव में सपा और प्रसपा की एक हो जाये। भले ही शिवपाल यादव समाजवादी पार्टी से अलग हो चुके हैं, लेकिन अभी भी परिवार के लोगों से उनके संबध पहले जैसे ही हैं। जहां तक जिला पंचायत अध्यक्ष के पद की बात है तो उनके भतीजे अभिषेक यादव एक बार फिर से दावेदारी करेंगे, जिसमें शिवपाल के आर्शीवाद की जरूरत सबसे अहम मानी जा रही थी और वो आर्शीवाद मिल गया है।

Tags: akhilesh yadavshivpal yadavup news
Previous Post

अब कोई मजदूर फुटपाथ पर सोने को नहीं होगा मजबूर : योगी

Next Post

भाजपा के पूर्व उपाध्यक्ष ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पार्क में मिला शव

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi met the family of Dalit student Lalita Gautam
उत्तर प्रदेश

दलित छात्रा ललिता गौतम के परिजनों से मिले मुख्यमंत्री, कहा- एक भी दोषी बचेगा नहीं

18/07/2026
Sonam Wangchuk's wife Geetanjali issues ultimatum to Safdarjung Hospital
Main Slider

सफदरजंग अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक, पत्नी ने इलाज को लेकर रखी शर्त

18/07/2026
Abhijeet Dipke started a fast unto death
Main Slider

अस्पताल पहुंचे सोनम वांगचुक, तो CJP संस्थापक अभिजीत दिपके ने शुरू किया आमरण अनशन

18/07/2026
Dream
Main Slider

सपने में फलों को दिखना होता है शुभ

18/07/2026
Gram Pulse
Main Slider

किचन में रखी ये चीज दूर करेगी आर्थिक तंगी, जानें उपाय

18/07/2026
Next Post
Former Vice President GS Bawa

भाजपा के पूर्व उपाध्यक्ष ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पार्क में मिला शव

यह भी पढ़ें

Gomti River Front

रिवर फ्रंट घोटाला: CBI जल्द करेगी और गिरफ्तारियां, चीफ इंजीनियर से पूछताछ जारी

23/11/2020
purvanchal

उत्तर प्रदेश में पूर्वांचल तेजी से बन रहा है उद्योगों की पसंद

04/06/2022
Bal Sahitya Puraskar

साहित्य अकादमी के बाल साहित्य पुरस्कार 2024 घोषित

15/06/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version