• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

यूपी में बढ़ा कोरोना का संक्रमण, आठवीं तक के स्कूल चार अप्रैल तक बंद

Writer D by Writer D
30/03/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, शिक्षा
0
corona

corona

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के मद्देनजर आठवीं कक्षा तक के स्कूल चार अप्रैल तक बंद रखने के निर्देश दिये गये हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार शाम अपने आवास पर आहूत उच्च स्तरीय बैठक में कोरोना संक्रमण की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने कक्षा एक से आठ तक के सभी परिषदीय एवं निजी विद्यालयों को चार अप्रैल तक बन्द रखने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि अन्य विद्यालयों में कोविड प्रोटोकाॅल का पूर्ण पालन सुनिश्चित कराया जाए। कोरोना से बचाव और उपचार की व्यवस्थाओं को सुदृढ़ बनाये रखते हुए संक्रमण को नियंत्रित करने के लिए सभी उपाय सुनिश्चित किये जाएं।

श्री योगी ने कहा कि कोरोना टेस्टिंग का कार्य पूरी क्षमता से संचालित किया जाए। कोविड-19 के सन्दिग्ध मामलों में अनिवार्य रूप से आरटीपीसीआर टेस्ट किये जाएं। फोकस टेस्टिंग पर विशेष ध्यान दिया जाए। इसके अन्तर्गत समूहों में संचालित संस्थानों यथा बालिका संरक्षण गृह, वृद्धाश्रम, अनाथाश्रम, रेजिडेन्शियल स्कूल आदि में कोविड-19 की टेस्टिंग प्राथमिकता पर की जाए।

मनसुख हिरेन मौत के मामले में निलंबित सिपाही शिंदे NIA की हिरासत में

उन्होने ग्रामीण तथा शहरी क्षेत्रों में निगरानी समितियों को पूरी तरह सक्रिय करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि हर गांव तथा वाॅर्ड में निगरानी समितियां गठित की जाएं। सिविल डिफेंस, युवक मंगल दल, महिला मंगल दल आदि संगठनों को निगरानी कार्य से जोड़ा जाए। उन्होंने काॅन्टैक्ट ट्रेसिंग को प्रभावी ढंग से संचालित किये जाने के निर्देश देते हुए कहा कि कोविड पाॅजिटिव व्यक्ति के अधिक से अधिक काॅन्टैक्ट्स को चिन्हित करते हुए ऐसे लोगों की जांच करायी जाए।

श्री योगी ने डेडिकेटेड कोविड अस्पतालों को पूरी क्षमता से संचालित करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि इन अस्पतालों में पर्याप्त संख्या में मेडिकल स्टाफ, आवश्यक औषधियों, मेडिकल उपकरणों, बैकअप सहित आक्सीजन की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। कोविड-19 से बचाव के सम्बन्ध में लोगों को निरन्तर जागरूक किया जाए। सभी सार्वजनिक कार्यक्रमों में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन सुनिश्चित कराया जाए। मास्क के अनिवार्य उपयोग पर विशेष ध्यान दिया जाए।

योगी सरकार ने बदली प्राथमिक स्कूलों की तस्वीर, इंग्लिश में बात कर रहे हैं बच्चे

मुख्यमंत्री ने कोरोना वैक्सीनेशन कार्य में और तेजी लाने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि कोविड टीकाकरण का कार्य केन्द्र सरकार की गाइड लाइन्स और क्रम के अनुरूप संचालित किया जाए। वैक्सीनेशन कराने वाले सरकारी कर्मियों को टीकाकरण की तिथि पर एक दिन का अवकाश अनुमन्य किया जाए। इसी प्रकार निजी सेक्टर के कर्मियों के लिये अवकाश की व्यवस्था भी करायी जाए।

Tags: corona cases in upSchools closedup news
Previous Post

मनसुख हिरेन मौत के मामले में निलंबित सिपाही शिंदे NIA की हिरासत में

Next Post

नोएडा में कोरोना टीका लगवाने वाले व्यक्ति की हृदयाघात से हुई मौत : अहोरी

Writer D

Writer D

Related Posts

Kashi to be alerted before floods.
उत्तर प्रदेश

बाढ़ से पहले अलर्ट होगी काशी: 3-डी डिजिटल ट्विन तकनीक बताएगी कौन से इलाके होंगे प्रभावित

02/09/2026
Kanpur to become a major hub for defense production.
उत्तर प्रदेश

कानपुर बनेगा रक्षा उत्पादन का बड़ा केंद्र, IIT कानपुर और BHU करेंगे नई तकनीक में मदद

02/09/2026
Divyang Girl Students
उत्तर प्रदेश

दिव्यांग छात्राओं के सपनों को मिलेगी रफ्तार, 40 प्रतिशत दिव्यांगता पर भी ई-ट्राइसाइकिल

02/09/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

गोरक्षपीठ में परंपरा, भव्यता और उल्लास से मनाया जाएगा श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

02/09/2026
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

बरसात में जलभराव की समस्या के समाधान के लिए नाला-नालियों की सफाई में लापरवाही न हो: ए. के. शर्मा

02/09/2026
Next Post
Covid vaccines

नोएडा में कोरोना टीका लगवाने वाले व्यक्ति की हृदयाघात से हुई मौत : अहोरी

यह भी पढ़ें

Akhilesh Yadav

भाजपा सरकारें केवल झूठे वादे करती और जनता को भ्रमित करती है: अखिलेश

24/10/2025

आज से सेबी विश्व निवेशक सप्ताह की करेगा शुरुआत

23/11/2020
Maa Kushmanda

नवरात्रि का चौथा दिन मां कूष्मांडा को समर्पित, जानें पूजा-विधि

06/10/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version