• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

असम के लोगों को कांग्रेस के महाझूठ से बचने की जरूरत है : मोदी

Writer D by Writer D
01/04/2021
in Main Slider, ख़ास खबर, राजनीति, राष्ट्रीय
0
pm modi

pm modi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

पीएम नरेंद्र मोदी ने असम के कोकराझार में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने राज्य के लोगों को पानी, बिजली, गैस और सड़क जैसी मूलभूत चीजों के लिए तरसा दिया था। उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार ने यहां चाय बागान के कार्यकर्ताओं के अलावा महिलाओं के विकास के लिए भी जमकर काम किया है। उन्होंने कहा कि असम के लोगों को महाझूठों से बचने की जरूरत है। पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि ऐसी कोई जनजाति नहीं है, जिनसे कांग्रेस ने विश्वासघात न किया हो। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने असम को बम और बंदूक के रास्ते में झोंक दिया था।

पीएम मोदी ने कहा कि कोकराझार में मेडिकल कॉलेज का काम तेजी से चल रहा है। इसके अलावा कई और प्रोजेक्ट्स पर तेजी से काम चल रहा है। बीजेपी ने बोडोलैंड की संस्कृति और पहचान को भी कायम रखने का प्रयास किया है। यह हमारा दायित्व है और हमेशा इस काम में लगे रहेंगे। उन्होंने कहा कि असम में जिस तरह हिंसा को बढ़ावा दिया था, उसी के चलते लोगों ने उसे रेड कार्ड दिखाया था। उन्होंने कहा कि जिस तरह से बीते 5 सालों में असम में तेजी से विकास हुआ है, उसी तरह से आने वाले समय में भी डबल इंजन की सरकार प्रदेश को आगे ले जाएगी।

दो जज और एक पेशकार आए कोरोना की चपेट में, तीन दिन के लिए कोर्ट बंद

उन्होंने कहा कि असम की सरकार ने पढ़ाई, दवाई, कमाई, सिंचाई पर फोकस करके काम किया है। उन्होंने आदिवासी समुदाय बोडो को लेकर कहा कि हम बोडो समाज के विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने अपना हाथ ऐसे लोगों के हाथों में थमा दिया, जिन्होंने कोकराझार को हिंसा के गर्त में धकेलने का काम किया था।

पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस अब उन लोगों के जरिए सत्ता में आने का सपना देख रही है, जिन्हें उसने अपने वोटबैंक के लिए बचाने का काम किया था।

बंगाल चुनाव: BJP नेता की कार में तोडफोड, TMC वर्करों ने की पोलिंग एजेंट की पिटाई 

फुटबॉल की भाषा में बात करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, ‘यहां के युवाओं में फुटबॉल का खेल काफी लोकप्रिय है। यदि मैं उस भाषा में बात करूं तो लोगों ने एक बार फिर से कांग्रेस और उसके गठबंधन को रेड कार्ड दिखाने का काम किया है। राज्य में विकास, शांति और सुरक्षा के लिए असम के लोगों ने एनडीए पर भरोसा किया है।’

Tags: assam electionassam election 2021assam election newsElection newselection updatesNational newspm modi
Previous Post

रजनीकान्त को मिलेगा दादा साहब फाल्के अवार्ड, पीएम मोदी ने दी बधाई

Next Post

छोटी बचत योजनाओं पर मिल रहे ब्याज को लेकर वित्तमंत्री बोलीं….

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi served food to the children with his own hands.
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री ने अपने हाथों से बच्चों को परोसा भोजन

01/07/2026
CM Yogi
Main Slider

व्यक्ति, समाज व राष्ट्र की आधारशिला है शिक्षाः मुख्यमंत्री

01/07/2026
Construction of Khajurkhal-Bhandarikhod motor road in Chamoli completed
उत्तराखंड

चमोली के खजूरखाल–भण्डारीखोड़ मोटर मार्ग का निर्माण पूर्ण, ग्रामीणों को मिली बड़ी राहत

01/07/2026
CM Bhagwant Mann filled the Enumeration Form
पंजाब

SIR-2026 : मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भरा गणना फॉर्म, प्रक्रिया में भागीदारी का आह्वान

01/07/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

कांग्रेस काल में जनता की मजदूरी लूट का श्रोत था मनरेगा: केशव मौर्य

01/07/2026
Next Post
Nirmala Sitharaman

छोटी बचत योजनाओं पर मिल रहे ब्याज को लेकर वित्तमंत्री बोलीं....

यह भी पढ़ें

Know which song made Haryanvi dancer Sapna Choudhary famous

जानिए किस गाने से मशहूर हुई थी हरयाणवी डांसर सपना चौधरी

25/06/2021
special tea recipe

ब्लैक या ग्रीन टी ही नहीं ये चार तरह की खास चाय घटा देगी वजन

14/01/2022
Industrial Training Institute uttar pradesh

औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में कोरोना महामारी के चलते कम आए आवेदन

29/08/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version