• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

दूरस्थ क्षेत्रों तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचायें : सीएम तीरथ

Writer D by Writer D
01/04/2021
in Main Slider, उत्तराखंड, ख़ास खबर, राजनीति, राष्ट्रीय
0
Tirath Singh

Tirath Singh new cm of uttrakhand

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने गुरुवार को वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिये कि राज्य में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए दूरस्थ क्षेत्रों तक स्वास्थ्य सुविधाओं को सुधारने के लिए विशेष प्रयास किये जाय। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग में रिक्त पदों के लिए शीघ्र अधियाचन भेजे जाय। जिन पदों पर भर्ती प्रक्रिया गतिमान है, उनमें तेजी लाई जाय।

मुख्यमंत्री ने 75 दिनों के अंतर्गत चिकित्सा एवं चिकित्सा शिक्षा के सभी संवर्गों की सेवा नियमावली बनाने तथा रिक्त पदों पर शीघ्र भर्ती प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि न्याय पंचायत स्तर तक एएनएम की व्यवस्था की जाय एवं उन्हें आवश्यक दवाइयों का किट भी उपलब्ध कराया जाय। मातृ मुत्यु दर एवं शिशु मृत्युदर में और कमी लाने के प्रयास किये जाय।

श्री तीरथ ने कहा कि राज्य के जिन जनपदों में बाल लिंगानुपात में पिछले कुछ सालों में कमी आई है, ऐसे जनपदों में बाल लिंगानुपात में सुधार लाने के लिए विभिन्न माध्यमों से जागरूकता अभियान चलाया जाय। राज्य के दूरस्थ क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हों, इसके लिए ऐसे क्षेत्रों में चिकित्सकों की नियुक्ति की जाय। उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाय कि सीएचसी, पीएचसी तक दवाइयों का पर्याप्त उपलब्धता हो।

लखनऊ: मधुरिमा स्वीट्स के 8 प्रतिष्ठानों पर छापेमारी, करोड़ों की GST चोरी का खुलासा

मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला अस्पतालों के सुदृढ़ीकरण पर विशेष ध्यान दिया जाय। प्राथमिक एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में आगामी 100 दिनों के अन्दर टेलीमेडिसिन की व्यवस्था की जाय। उन्होंने कहा कि मेडिकल काॅलेज में जल्द भर्तियां की जाय। कोविड टीकाकरण में और तेजी लाई जाय।

श्री तीरथ ने कहा कि चारधाम यात्रा के दृष्टिगत यात्रा मार्गों पर 108 एम्बुलेंस सेवा की पर्याप्त व्यवस्थाएं की जाय। जिन परिवारों के अभी तक आयुष्मान कार्ड नहीं बने हैं, उनके भी जल्द कार्ड बनाये जाय। जिला अस्पतालों में सुपर स्पेशिलिस्ट/स्पेशिलिस्ट डाॅक्टरर्स की नियुक्ति की जाय। सभी को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का फायदा मिले इसके लिए व्यापक स्तर पर प्रचार प्रसार भी किया जाय। डेंगू, मलेरिया तथा अन्य बीमारियों की रोकथाम के लिए वर्षाकाल से पूर्व सभी आवश्यक तैयारियां कर ली जायें।

प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने ली कोरोना वैक्सीन की पहली खुराक

उन्होंने केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं की कार्य प्रगति की विस्तार से जानकारी ली। बैठक में जानकारी दी गई की अटल आयुष्मान उत्तराखण्ड योजना के तहत अभी तक 43 लाख 16 हजार गोल्डन कार्ड जारी किये जा चुके हैं तथा दो लाख 55 हजार से अधिक लोगों ने अभी तक इस योजना का लाभ लिया है। अस्पतालों का भुगतान एक सप्ताह के अन्दर किया जा रहा है।

बैठक में सचिव स्वास्थ्य अमित नेगी, प्रभारी सचिव डाॅ. पंकज पाण्डेय, महानिदेशक स्वास्थ्य डाॅ. तृप्ति बहुगुणा, अपर सचिव/मुख्य कार्यकारी अधिकारी अरूणेन्द्र सिंह चौहान, स्वास्थ्य निदेशक डाॅ. एस.के.गुप्ता, एन.एच.एम निदेशक डाॅ. सरोज नैथानी एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

Tags: cm tirathNational newsUttrakhand News
Previous Post

लखनऊ: मधुरिमा स्वीट्स के 8 प्रतिष्ठानों पर छापेमारी, करोड़ों की GST चोरी का खुलासा

Next Post

श्रीनगर: बीजेपी नेता अनवर खान को आतंकियों ने मारी गोली, सुरक्षाकर्मी शहीद

Writer D

Writer D

Related Posts

God
Main Slider

देवी-देवताओं को लगाएं इनका भोग, मिलेगा आर्थिक लाभ का आशीर्वाद

03/07/2026
Basket Chaat
Main Slider

लखनऊ की बास्केट चाट का पूरा देश है दीवाना, घर पर ले इस स्ट्रीट फूड का मजा

03/07/2026
Anand Bardhan
उत्तराखंड

उत्तराखंड में विकास परियोजनाओं को मिलेगी नई रफ्तार, पीएम गतिशक्ति 2.0 और मोबाइल ऐप लॉन्च

02/07/2026
CM Dhami
उत्तराखंड

लक्सर को मुख्यमंत्री धामी की सौगात, सड़क और नाला निर्माण के लिए 4.45 करोड़ रुपये मंजूर

02/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार आने पर पकड़ी केंद्रीय योजनाओं ने रफ्तार

02/07/2026
Next Post
BJP leader Anwar Khan

श्रीनगर: बीजेपी नेता अनवर खान को आतंकियों ने मारी गोली, सुरक्षाकर्मी शहीद

यह भी पढ़ें

Maha Kumbh 2025

डिजिटल महाकुम्भ: योगी सरकार का नई पहल, मरीजों की इंटेंसिव केयर में भी मददगार बनेगा एआई

08/12/2024
amitabh bachchan

हेलो! अमिताभ बच्चन के बंगले में बम रखा है…., फोन कॉल ने उड़ा दी पुलिस की नींद

07/08/2021
punishment

ऑनलाइन ठगी करने वाले ‘हेलो गैंग’ के मास्टरमाइंड समेत आठ सदस्य गिरफ्तार

30/12/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version