• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

Haridwar Kumbh: अव्यवस्थाओं से नाराज साधुओं ने मेलाधिकारी को पीटा

Writer D by Writer D
02/04/2021
in Main Slider, उत्तराखंड, क्राइम, राष्ट्रीय
0
Haridwar Kumbh

अव्यवस्थाओं से नाराज साधुओं ने मेलाधिकारी को पीटा

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कुंभ मेले के पहले ही दिन इंतजामों की कमान संभाल रहे दूसरे नंबर के अफसर पर एक अखाड़े के कुछ साधुओं ने हमला कर दिया। अफसर को बचाने आए उनके गार्ड की बुरी तरह पिटाई कर दी गई। घायल गार्ड को अस्पताल ले जाना पड़ा। अफसर के चेहरे पर चोट है और उन्हें अखाड़े से आईजी संजय गुंज्याल ने खुद जाकर निकाला। हालांकि इस मामले में देर रात तक एफआईआर दर्ज नहीं हुई थी।

बिजली इंतजामों का जायजा लेने गए थे: बैरागी कैंप में बिजली आपूर्ति ठप होने की शिकायतें साधु कई दिन से कर रहे थे। गुरुवार शाम अपर मेलाधिकारी बिजली व्यवस्था को जांचने बैरागी कैंप पहुंचे। अपर मेलाधिकारी के पहुंचते ही एक अखाड़े के साधुओं ने उन्हें अव्यवस्थाओं को लेकर कोसना शुरू कर दिया। अपर मेलाधिकारी समझाने लगे तो साधुओं ने उन्हें वहां से चले जाने को कहा। अपर मेलाधिकारी जैसे ही अपनी गाड़ी में बैठे, कुछ साधुओं ने उन्हें गाड़ी से बाहर खींचना शुरू कर दिया। उनके सुरक्षा गार्ड ने बीच बचाव करने की कोशिश की तो आरोप है कि, साधुओं ने गार्ड को पीट दिया। बेहोश गार्ड को अस्पताल ले जाना पड़ा।

मां बनी कातिल, 3 लाख की सुपारी देकर इकलौते बेटे की करवा दी हत्या

सूचना पर दौड़े अफसर: घटना की जानकारी मिलने पर मेला आईजी संजय गुंज्याल, एसएसपी कुंभ जन्मेजय खंडूड़ी और एसएसपी सेंथिल अबूदई कृष्णराज एस फोर्स के साथ बैरागी कैंप पहुंचे। आईजी संजय गुंज्याल ने स्वयं अपनी गाड़ी में पहले अपर मेलाधिकारी को बैरागी कैंप से बाहर निकाला। इसके बाद उन्होंने बैरागी संन्यासियों के श्रीमहंतों के साथ बंद कमरे में बैठक की।

भीड़ में किसी साधु ने अपर मेलाधिकारी को धक्का दिया। इससे अधिकारी के चश्मे का शीशा टूटकर उनके चेहरे पर लगा। अखाड़ा परिषद भी इस पर बैठक करेगा। अपनी ओर से मामले की जांच कराई जा रही है।

कुंभ में छोटा-मोटा विवाद चलता रहता है। बिजली नहीं थी। भीड़ में किसी ने कुछ बोल दिया। ऐसी कोई घटना नहीं हुई। अपर मेलाधिकारी बहुत अच्छे अधिकारी हैं।

BJP नेता की कार से मिली EVM, प्रियंका गांधी ने चुनाव आयोग पर उठाए सवाल

अखाड़ा परिषद ने की घटना की निंदा : अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष नरेंद्र गिरी ने कहा कि, अखाड़े में अपर मेलाधिकारी के साथ मारपीट की सूचना मिली है। घटना निंदनीय है। संत महात्मा ऐसा कृत्य नहीं करते। मामले की जांच के लिए एक टीम बनाई है। सप्ताह भर में रिपोर्ट मिलने के बाद संबंधित अखाड़े के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Tags: Haridwar Kumbhharidwar kumbh 2021Uttrakhand News
Previous Post

मां बनी कातिल, 3 लाख की सुपारी देकर इकलौते बेटे की करवा दी हत्या

Next Post

जनता से सीधा संवाद कर रहे सीएम तीरथ, रात्री चौपाल में किया समस्याओं का समाधान

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

Karwa Chauth 2026: आज जरूर पढ़ें करवा चौथ की ये 3 व्रत कथाएं

29/10/2026
Main Slider

योगी सरकार ने बदले चरित्र प्रमाणपत्र के नियम, अब हिंसा में शामिल युवाओं को नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी

29/10/2026
क्राइम

बालाजी धाम से लौट रहे परिवार पर टूटा कहर, कार बस में घुसी; तीन की मौत

29/10/2026
उत्तराखंड

उत्तराखंड में मौसम का यू-टर्न, चारों धाम बर्फ से ढके; मसूरी में बढ़ी ठिठुरन

29/10/2026
Main Slider

‘सीटें मांगें तो जीरो याद दिलाइएगा’, कांग्रेस के साथ गठबंधन को लेकर राजभर ने अखिलेश को दी सलाह

29/10/2026
Next Post
cm tirath

जनता से सीधा संवाद कर रहे सीएम तीरथ, रात्री चौपाल में किया समस्याओं का समाधान

यह भी पढ़ें

CM Dhami

उत्तराखंड की महिलाओं के उत्पाद मल्टीनेशनल कम्पनियों से बेहतर: सीएम धामी

12/04/2023

इमा कप जिला कराटे प्रतियोगिता में इतने प्रतिभागी लेंगे भाग

11/05/2022
CM Yogi

हर नागरिक की समस्याओं का समाधान सरकार की प्राथमिकता: मुख्यमंत्री योगी

21/07/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version