• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

जूता व्यापारी को बदमाशों ने मारी गोली, दो आरोपी गिरफ्तार

Writer D by Writer D
03/04/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, हमीरपुर
0
shot out

shot out

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के हमीरपुर के सुमेरपुर थाना क्षेत्र के इटरा गेट व रेलवे क्रासिंग के विद्यालय के पास मोटरसाइकिल सवार लोगों ने एक जूता व्यापारी पर फायरिंग कर दी, जिससे व्यापारी गोली लगने से घायल हो गया। घायल को हालत गंभीर होने पर कानपुर रेफर कर दिया गया है। शुक्रवार को पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है।

सुमेरपुर कस्बा के चांद थोक निवासी जूता व्यापारी आमिर (30) पुत्र सत्तार गुरुवार की रात चंदपुरवा गांव से अपने दोस्त से मिलने गया था। वहां से वह देर रात मोटरसाइकिल से वापस घर लौट रहा था, तभी इटरा व रेलवे क्रासिंग के विद्यालय के पास मोटरसाइकिल सवार चार लोग आये और गाली गलौच करते हुये उस पर तमंचे से फायर कर दिया।

दो पक्षों में हिंसक झड़प में भाजपा नेता समेत दो घायल, चार गिरफ्तार

जिससे गोली लगने से व्यापारी बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ा। होश आने पर उसने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने उसे कानपुर रेफर कर दिया है।

घटना की तहरीर के आधार पर पुलिस ने चंदपुरवा गांव निवासी नेता उर्फ जगजोधन पुत्र दिबिया कुशवाहा, दीपू पुत्र जगजोधन तथा दो अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ धारा-307 व 504 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने आज नामजद पिता और पुत्र को गिरफ्तार भी कर लिया है। पुलिस ने बताया कि मामला पुरानी रंजिश का है। व्यापारी आमिर के बड़े भाई इमरान ने आरोपित नेता के साढ़ू की लड़की को भगा ले गया था जिसका मुकदमा जालौन में विचाराधीन है।

पशुधन घोटाला: वांछित सहायक समीक्षा अधिकारी उमेश मिश्रा ने किया आत्मसमर्पण

पुलिस अधीक्षक नरेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि जूता व्यापारी और आरोपितों में पुरानी रंजिश है। घटना में शामिल दो आरोपित गिरफ्तार हो गये है। शेष आरोपितों की तलाश करायी जा रही है।

Tags: crime newsup news
Previous Post

कुख्यात लूटेरा हरिबंश की 19 लाख की संपत्ति को पुलिस ने किया कुर्क

Next Post

हनुमान मंदिर का पुजारी अवैध असलहा के साथ गिरफ्तार, भेजा जेल

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

दिवाली की तैयारी शुरू करने से पहले देख लें कैलेंडर, जानें कब है धनतेरस और लक्ष्मी पूजा

01/11/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

न देश में राहुल गांधी आएंगे और न उत्तर प्रदेश में अखिलेश यादव: केशव प्रसाद मौर्य

31/10/2026
Aseem Arun
उत्तर प्रदेश

सपा सरकार में ध्वस्त थी कानून-व्यवस्था, आज माफिया मिट्टी में मिल रहे: असीम अरुण

31/10/2026
उत्तर प्रदेश

महिलाओं के स्वावलंबन को मिल रहा संबल, साहूकारों पर निर्भरता की मजबूरी खत्म

31/10/2026
उत्तर प्रदेश

काशी-दिल्ली का सफर अब 8-9 घंटे में, योगी ने गिनाईं रेलवे की बदलती तस्वीर

31/10/2026
Next Post
priest arrested

हनुमान मंदिर का पुजारी अवैध असलहा के साथ गिरफ्तार, भेजा जेल

यह भी पढ़ें

सोने की ईंट

Gold Rate : गिर गए सोने के भाव, चांदी में भी आई गिरावट, जानिए क्या हैं कीमतें

22/12/2020
CM Dhami

मुख्यमंत्री धामी बोले- कांग्रेस के हैं तीन मित्र, तुष्टिकरण-भ्रष्टाचार-काली कमाई

31/03/2024
CM Yogi

घुसपैठिये किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं… सीएम योगी ने प्रदेशवासियों से की सहयोग की अपील

08/12/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version