• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

टॉफी बनाने वाली फैक्ट्री का ब्वायलर फटा, दो मजदूरों की मौत

Writer D by Writer D
02/04/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, ख़ास खबर, गोरखपुर
0
boiler exploded

boiler exploded

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण (गीडा) के सेक्टर 12 में टॉफी और रस्क बनाने वाली फैक्ट्री का ब्वॉयलर फटने से शुक्रवार की शाम दो मजदूरों की मौत हो गई है जबकि एक मजदूर घायल हो गया है। वहीं कुछ और लोगों को भी हल्की चोटें भी आई हैं।

ब्वायलर के फटने की आवाज से फैक्ट्री में अफरातफरी मच गई। मजदूरों को फैक्ट्री से बाहर निकालने के बाद फैक्ट्री मालिक व अन्य कर्मचारी ताला बंद कर चले गए। दुर्घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंचे एसपी नार्थ मनोज अवस्थी ने दो मजदूरों की मौत की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि एक की मौत पहले ही हो गई थी जबकि दूसरे ने मेडिकल कॉलेज में दम तोड़ दिया है। अन्य किसी के घायल होने की सूचना पुलिस के पास नहीं है।

गीडा के सेक्टर 12 में अनिल नांगलिया की नांगलिया फूड इंड्रस्टीज प्राइवेट लिमिटेड के नाम से टॉफी और रस्क बनाने की फैक्ट्री है। सिक्योरिटी गार्ड के मुताबिक फैक्ट्री में करीब 50 लोग काम करते हैं। शुक्रवार को 44 लोग काम पर आए थे। सुबह आठ बजे से शाम के सात बजे तक फैक्ट्री चलती है। शुक्रवार की शाम करीब साढ़े पांच बजे फैक्ट्री के अंदर से तेज धमाका हुआ और अफरातफरी मच गई। पता चला कि फैक्ट्री का ब्वॉयलर फट गया है। ब्वायलर फटने से चपेट में आए पिपरौली निवासी पुरुषोत्तम की मौके पर ही मौत हो गई जबकि वहीं के रहने वाले मुकेश झुलस गए। दोनों को लेकर फैक्ट्री के लोग जिला अस्पताल ले गए।

पुरुषोत्तम को मृत घोषित करने के बाद डॉक्टरों ने मुकेश को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज ले जाते समय मुकेश की भी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि फैक्ट्री में ज्यादा स्टीम होने के कारण ब्वॉयलर फट गया है। ब्वॉयलर फटने के बाद हुए तेज धमाके की आवाज सुनकर आस-पास के लोग भी दहशत में आ गए। सूचना के बाद गीडा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। उस वक्त अफरातफरी का माहौल था। घटना के कुछ देर बाद एसपी नार्थ मनोज कुमार अवस्थी मौके पर पहुंचे। तब तक फैक्ट्री के गेट में ताला बंद कर सभी लो जा चुके थे। देर रात को एक अन्य मजदूर हनुमान मिश्र के भी झुलसने की खबर आई। परिवारीजनों ने बताया कि हनुमान को भी मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है।

अचानक से तेज आवाज आने पर फैक्ट्री के आसपास के गांवों के लोग घरों से बाहर आ गए। सूचना पाकर ग्रामीणों की फैक्ट्री पर भीड़ लग गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी को वहां से हटाया।

फैक्ट्री प्रबंधन की ओर से पीड़ित के परिजनों को उचित सहयोग दिया जाएगा। फैक्ट्री में सुरक्षा के पूरे इंतजाम हैं। नियमित रूप से सभी सुरक्षा मानकों पर जांच होती है। हादसा दुर्भाग्यपूर्ण है।

Tags: boiler explodedcrime newsgorakhpur newsup news
Previous Post

दो पक्षों में हिंसक झड़प में भाजपा नेता समेत दो घायल, चार गिरफ्तार

Next Post

फर्जी तरीके से पासपोर्ट हासिल करने के मामले में दो बांग्लादेशियों को 4 साल की जेल

Writer D

Writer D

Related Posts

Electricity
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार का बड़ा फैसला, इस साल भी नहीं बढ़ाएगी बिजली दरें

02/07/2026
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

जनहित सर्वोपरि, सात वर्षों से बिजली दरें स्थिर रखकर सरकार ने निभाया भरोसा: एके शर्मा

02/07/2026
ISRO
Main Slider

ISRO मुख्यालय को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

02/07/2026
Akhilesh Yadav
उत्तर प्रदेश

हर विभाग में भ्रष्टाचार और वसूली- अखिलेश यादव का सरकार पर बड़ा हमला

02/07/2026
Transfer
Main Slider

यूपी पुलिस में बड़ा फेरबदल, 125 DSP के तबादले; देखें पूरी लिस्ट

02/07/2026
Next Post
High Tension Electric Wire

फर्जी तरीके से पासपोर्ट हासिल करने के मामले में दो बांग्लादेशियों को 4 साल की जेल

यह भी पढ़ें

Five people burnt alive in a fire at a furniture shop

पीएम आवास के लाभार्थी ने किया आत्मदाह का प्रयास

25/01/2024
Triple Talaq

बेटा न होने पर पति ने दिया तीन तलाक, गुजारा भत्ता देने से भी किया इंकार

19/01/2021
Samajwadi Party

सपा संसदीय बोर्ड की बैठक आज, पार्टी कार्यालय के बाहर लगे बधाई पोस्टर

08/06/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version