• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

संक्रमित घोड़े को जहर का इंजेक्शन देकर सुलाया मौत की नींद

Writer D by Writer D
03/04/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, गोंडा
0
infected horse

infected horse

15
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

वैश्विक महामारी कोविड-19 से जूझ रहें आमजन के बाद अब घोड़ों मे भी बरखोडिया मेलियाई नामक वायरस फैलने से उनकी जान पर बन आयी हैं ।

गोण्डा जिले के करनैलगंज तहसील इलाके में एक घोड़े में बरखोडिया मेलियाई नामक वायरस की पुष्टि होते ही उसे प्रोटोकॉल के तहत जहर का इंजेक्शन देकर मौत की नींद सुलाकर दफन करा दिया । इसके अलावा जिले के विभिन्न इलाकों मे पालतू व घुमंतु घोड़े के संपर्क में आने वाले जानवरों की सैंपलिंग शुरू हो गई है।

उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ.सुरेश कुमार तिवारी ने बताया कि करनैलगंज कस्बे के बमपुलुस निवासी ईदू के दो घोंडों की अचानक तबीयत बिगड़ी तो उसे मवेशी अस्पताल ले जाया गया। जहां से उसका नमूना लिया गया। नमूने को हिसार एनआरसी लैब भेजा गया। जांच में पता चला कि एक घोड़ा बरखोडिया मेलियाई नामक खतरनाक वायरस से संक्रमित है। घोड़े को तत्काल पशुचिकित्सा विभाग की टीम ने पीपीई किट पहन कर नगर से बाहर ले जाकर पहले बेहोशी का इंजेक्शन दिया और बाद में जहर का इंजेक्शन देकर मौत के घाट उतार दिया गया। उसके बाद जेसीबी के मदद से गड्ढा खोदवाकर दफन कर दिया।

निकाह का झांसा देकर युवती से तीन साल तक किया यौन शोषण, SP से लगाई न्याय की गुहार

डा तिवारी ने बताया घोड़े में पाया गया बरखोडिया मेलियाई नामक वायरस जानवरों से इंसानों में फैल सकता है। जिससे बहुत ही सावधानी पूर्वक संक्रमित घोड़े को मारकर दफन करा दिया गया है। उन्होंने बताया कि पशु चिकित्सा विभाग में अलर्ट कर दिया गया है तथा संपर्क में आने वाले जानवरों की सेंपलिंग शुरू करा दी गई है।

घोड़े में पाए गए बरखोडिया मेलियाई नामक इस वायरस को लेकर अब प्रशासन भी अलर्ट हो गया है। खुद एनिमल हसबेंडरी डिपार्टमेंट आस-पास के सभी पालतू जानवरों की चेकिंग कर रहा है। अगर वायरस दूसरे जानवर में फैला हो तो उसे रोका जा सके। वहीं उन घोड़े के संपर्क में आने वाले लोगों को भी जांच कराने व सावधानी बरतने की हिदायत दी जा रही है। उन्होनें बताया कि घोड़े की प्रजातियों में घोड़े, खच्चर व गधों की भी जांच करायी जा रही हैं ।

Tags: crime newsgonda newsinfected horseup news
Previous Post

दुकान में बैठे युवक और युवती को भीड़ ने पीटा, तीन को जेल

Next Post

फंदे पर लटके मिले प्रेमी युगल के शव, इलाके में फ़ैली सनसनी

Writer D

Writer D

Related Posts

अयोध्या

अयोध्या के दीपोत्सव से जुड़ेगा पूरा विश्व, डिजिटल माध्यम से जलेंगे एक लाख दीप

31/10/2026
उत्तर प्रदेश

‘चुनाव आयोग को बदनाम करने का ठेका लेकर बैठे हैं अखिलेश यादव’, दिनेश प्रताप सिंह का तीखा हमला

31/10/2026
अयोध्या

दीपोत्सव का दशक: दक्षता एवं प्रबंधन का बेमिसाल संगम

31/10/2026
उत्तर प्रदेश

यूपी के सभी 75 जिलों में बनेंगे सरदार पटेल स्किल एंड एम्प्लॉयमेंट जोन: सीएम योगी

31/10/2026
उत्तर प्रदेश

राष्ट्रीय एकात्मता को अक्षुण्ण बनाए रखना प्रत्येक भारतीय का कर्तव्य: मुख्यमंत्री

31/10/2026
Next Post
suicide

फंदे पर लटके मिले प्रेमी युगल के शव, इलाके में फ़ैली सनसनी

यह भी पढ़ें

सीएम योगी ने सुनी लोगों की फरियाद, बोले- समस्याओं का तुरंत होगा समाधान

07/12/2021
sandwich

बच्चों के लिए बनाएं सूजी सैंडविच, देखें बनाने की आसान रेसिपी

11/09/2025
Arrested

अंग्रेजी शराब जब्त, चार तस्कर गिरफ्तार

09/12/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version