• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

एंबुलेंस केस में नया खुलासा, ढाबे पर थी डमी गाड़ी, पुलिस कराएगी टेक्निकल रिव्यू

Writer D by Writer D
06/04/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, बाराबंकी
0
Ambulance

Ambulance

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी के एंबुलेंस केस में एक और नया खुलासा हुआ है। बाराबंकी पुलिस को शक है कि जिस एंबुलेंस में मुख्तार घूमता था, उसे गायब कर डमी एंबुलेंस लावारिस हालत में छोड़ दी गई है। इसके साथ ही एंबुलेंस से अहम सबूत मिटा दिए गए हैं। अब पुलिस एंबुलेंस की गहनता से जांच कर रही है।

पंजाब के रोपड़ में एक ढाबे पर लावारिस हालत में मिली एंबुलेंस UP 41 AT 7171 बाराबंकी पहुंच गई है। बाराबंकी पुलिस की टीम रोपड़ से एंबुलेंस को लेकर पहुंची। अब पुलिस व परिवहन विभाग के एक्सपर्ट से टेक्निकल रिव्यू करवाया जाएगा। एंबुलेंस के बुलेट प्रूफ बनाने की पुष्टि के लिए टेक्निकल एक्सपर्ट की मदद ली जाएगी।

मुख्तार अंसारी की शिफ्टिंग पर CM योगी की खास नजर, मांगे सारे अपडेट्स

आरटीओ विभाग एम्बुलेंस के इंजन व चेचिस नम्बर का भी रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट से मिलान करेगा। फिलहाल, बाराबंकी पुलिस लाइन में एंबुलेंस खड़ी है। इससे पहले बाराबंकी के कोतवाली नगर में दर्ज मुकदमे में मुख्तार अंसारी को साजिश और जालसाजी का आरोपी बनाया गया। मुकदमे में जालसाजी के साथ-साथ मुख्तार को 120 बी का भी अभियुक्त पुलिस बनाएगी।

बता दें कि ये एंबुलेंस पंजाब की रोपड़ जेल से 15 किलोमीटर दूर एक ढाबे पर खड़ी मिली थी। इस एंबुलेंस का इस्तेमाल मुख्तार अंसारी को मोहाली कोर्ट ले जाने के लिए किया गया था। इस एंबुलेंस को लेकर विवाद इसलिए खड़ा हुआ क्योंकि ये सरकारी एंबुलेंस नहीं थी, बल्कि एक निजी एंबुलेंस थी। इस एंबुलेंस की जांच के लिए एसआईटी भी गठित हो चुकी है।

मुख्तार अंसारी एंबुलेंस प्रकरण पर सीएम योगी सख्त, मांगी जांच रिपोर्ट

यही एंबुलेंस पंजाब के रोपड़ के पास एक ढाबे पर मिली है। मुख्तार अंसारी की एंबुलेंस के मामले की जांच के लिए रविवार को ही बाराबंकी पुलिस रोपड़ पहुंची थी। यूपी पुलिस के आने से पहले ही अंसारी के गुर्गे उस एंबलेंस को खुर्द-बुर्द करने में लग गए थे, लेकिन पुलिस की सूचना पाते ही वो ढाबे पर ही एंबुलेंस को लावारिस हालत में छोड़कर भाग गए।

बाराबंकी एआरटीओ पंकज सिंह ने मऊ की अस्पताल संचालिका डॉ.अल्का राय के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। इस बीच मुख्तार अंसारी को पंजाब की रोपड़ जेल से बांदा लाने के लिए पुलिस टीम पहुंच गई है। सीओ के नेतृत्व में दस गाड़ियों का काफिला पहुंचा है। अभी सभी औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं।

Tags: Ambulance casecrime newsdr. alka raiMukhtar Ansari Ambulance caseup news
Previous Post

कोरोना के बढ़ रहे संक्रमण को देखते हुए दिल्ली में लगा नाईट कर्फ्यू

Next Post

पश्चिम बंगाल में आई बीजेपी की लहर, टीएमसी का नामों निशान नहीं: मोदी

Writer D

Writer D

Related Posts

Akhilesh Yadav
उत्तर प्रदेश

जनेश्वर मिश्र जयंती पर सपा का शक्ति प्रदर्शन, अखिलेश बोले- 2027 में बदलाव होना तय

05/08/2026
Sharad Pawar
Main Slider

शरद पवार की पार्टी में बड़ा फैसला, एक साथ सारे प्रवक्ताओं को किया आऊट

05/08/2026
Monsoon
उत्तर प्रदेश

मानसून उत्तर प्रदेश की ओर सक्रिय, अगले 48 घंटे भारी बारिश के आसार

05/08/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

लोकतंत्र, दलित और समाज विरोधी है सपा, इसका विकास से कोई मतलब नहीं: CM योगी

05/08/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

श्रीराम जन्मभूमि विषय पर बोलने का नैतिक अधिकार सपा ने खो दिया : उप मुख्य्मंत्री

05/08/2026
Next Post
Modi-Mamata

पश्चिम बंगाल में आई बीजेपी की लहर, टीएमसी का नामों निशान नहीं: मोदी

यह भी पढ़ें

Anushka Sharma

अनुष्का शर्मा ने शेयर किया थ्रोबैक वीडियो, जैम बनाती नजर आईं अभिनेत्री

12/02/2022
Liquor

शराब से करें कमाई, दारू से दूर रहने वाले भी बन सकते हैं करोड़पति

02/08/2023
cm yogi

ब्लैक फंगस से बचाव एवं इलाज के हो समुचित इंतजाम : योगी

16/05/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version