• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बांदा जेल के प्रभारी जेल अधीक्षक हुए कोरोना पॉजिटिव, एसडीएम ने की पुष्टि

Writer D by Writer D
07/04/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, बांदा
0
banda jail

banda jail

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

पूर्वांचल का बहुचर्चित माफिया डॉन अब बांदा जेल में कैद है और इसकी सुरक्षा व्यवस्था के लिए अभूतपूर्व इंतजाम किए गए हैं। सीसीटीवी कैमरे से लेकर ड्रोन द्वारा पल पल की गतिविधियों की निगरानी की जा रही है। इस बीच एक दिन पहले बनाये गए प्रभारी जेल अधीक्षक सिटी मजिस्ट्रेट कोरोना संक्रमित हो गए हैं।

माफिया मुख्तार अंसारी के रोपड़ से बांदा जेल पहुंचने पर सुरक्षा व्यवस्था के इस तरह के इंतजाम किए गए हैं कि यहां अब परिंदा भी पर नहीं मार सकता है। जेल के बाहर और अंदर इस तरह से किलेबंदी की गई है जिससे माफिया को किसी तरह की आंच नहीं आ सकती है। सुरक्षा के लिहाज से पहले से घोषित 15 नंबर बैरक के बजाय उसे 15 नंबर के बगल में ही 16 नंबर बैरक में रखा गया है। जहां उस पर नजर रखने के लिए कई सीसीटीवी कैमरे लगे हैं इसके अलावा पांच बॉडी वॉर्न कैमरे भी लगाए गए हैं और 30 अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी तैनात कर दिए गए हैं। मुख्तार के आसपास जाने वाले हर जेल कर्मी को बॉडी वॉर्न कैमरे से लैस किया गया है ताकि उसके और मुख्तार अंसारी के बीच हुई बातचीत और व्यवहार की रिकॉर्डिंग की जा सके।

ड्रग्स माफिया सहित सात लोग गिरफ्तार, लाखों रुपए की चरस बरामद

साथ ही जेल के चप्पे-चप्पे पर सीसी कैमरे लगाए गए हैं जिससे हर व्यक्ति को कैमरे में कैद किया जा सके। जेल सूत्रों के अनुसार सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से जेल मुख्यालय लखनऊ के कमांड सेंटर से बैरक की मॉनिटरिंग की जा रही है। जेल सूत्रों ने बताया कि डीजी जेल आनंद कुमार के निर्देश पर जेल के बाहर भी सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं यहां डेढ़ सेक्शन पीएसी के साथ-साथ एक प्लाटून पीएसी भी तैनात की गई है। दो नए डिप्टी जेलर तैनात किए गए हैं जबकि तो डिप्टी जेलर पहले से ही बांदा जेल में तैनात हैं। इतना ही नहीं माफिया की पल पल की गतिविधियों को ध्यान में रखते हुए पर्याप्त संख्या में हेड जेल बॉर्डन और जेल बॉर्डन भी तैनात किए जा रहे हैं।

मुख्तार अंसारी की बढ़ी मुश्किलें, विधानसभा सदस्यता रद्द कराएगी योगी सरकार

इस बीच खबर है कि नगर मजिस्ट्रेट, प्रभारी जेल अधीक्षक केशव नाथ कोरोना संक्रमित पाए गए हैं, उन्होंने कार्यभार संभालते ही जेल का निरीक्षण किया है। प्रभारी जेल अधीक्षक के कोरोना संक्रमित होने की एडीएम संतोष कुमार सिंह ने पुष्टि की है और बताया कि जेल में अभी तक कोई जेल अधीक्षक के पद पर नहीं है जिससे वह सतर्कता बरतते हुए अपना दायित्व निभा रहे हैं।

इसी तरह राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ मुकेश यादव ने बताया कि गठित की गई टीम द्वारा सवेरे मुख्तार अंसारी का मेडिकल चेक अप किया गया था जांच में वह स्वस्थ पाए गए हैं।

Tags: banda jailJail Superintendent of Banda Jail Corona PositiveMukhtar Ansariup news
Previous Post

मानव तस्करी की रोकथाम हेतु निकाली गई जागरूकता रैली

Next Post

गैंगस्टर फरार भाजपा नेता समेत तीनो भाइयों की करोड़ो की सम्पत्ति जब्त

Writer D

Writer D

Related Posts

Yogi Cabinet Meeting
उत्तर प्रदेश

यूपी आउटसोर्स सेवा निगम को मिलेगा 20 करोड़ का ब्याजमुक्त ऋण

21/07/2026
cm dhami
Main Slider

कांवड़ यात्रा की तैयारियां समय से पूरी हों, सुरक्षा और सुविधा में कोई कमी न रहे: मुख्यमंत्री

21/07/2026
Banshidhar Tiwari
Main Slider

राज्य सरकार पत्रकारों के कल्याण और सम्मान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध : बंशीधर

21/07/2026
CM Nayab Singh Saini
Main Slider

हर सर्वश्रेष्ठ SMC को मिलेगा 10 लाख का इनाम, CM ने लॉन्च किया SACH पोर्टल

21/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री ने नन्हे-मुन्नों को दुलारा-पुचकारा, साथ में फोटो खिंचवाई

21/07/2026
Next Post
property seized

गैंगस्टर फरार भाजपा नेता समेत तीनो भाइयों की करोड़ो की सम्पत्ति जब्त

यह भी पढ़ें

CM Dhami

पीएम के मार्गदर्शन में बद्रीनाथ-केदारनाथ में पुनर्निमाण का कार्य तेजी से चल रहा: धामी

22/09/2022
Amritpal Singh

नेपाल सीमा पर अमृतपाल के पोस्टर चस्पा, अलर्ट

25/03/2023
Spa Centers

पीरियड्स में सेक्स करने से मिलते है ये फायदे

13/12/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version