• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

लॉकडाउन का डर, दिल्ली-पुणे से अपने घरों को लौट रहे हैं प्रवासी मजदूर

Writer D by Writer D
08/04/2021
in Main Slider, नई दिल्ली, महाराष्ट्र, राजनीति, राष्ट्रीय
0
fear of lockdown

fear of lockdown

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देश एक बार फिर कोरोना वायरस संकट के उसी दौर में जाता दिख रहा है, जहां गत वर्ष था। एक तरफ कोरोना वायरस के मामले बढ़ रहे हैं, शहरों में फिर से लॉकडाउन का डर सता रहा है। तो अब फिर से प्रवासी मज़दूरों के अपने घर वापस जाने की खबरें भी आ रही हैं। लगातार बढ़ रही सख्तियों के बीच लॉकडाउन की आहट सिर पर है और दिल्ली, पुणे समेत अन्य इलाकों से प्रवासी मजदूर अपने घर वापस लौटने लगे हैं।

दिल्ली के आनंद विहार टर्मिनल पर बीते दिन बड़ी संख्या में प्रवासी मज़दूर घर जाते हुए दिखे। बिहार के कुछ मज़दूरों का कहना है कि पिछली बार लॉकडाउन में वो यहां फंसे रह गए थे, ऐसे में अब फिर से ऐसी स्थिति बनती है तो वो यहां फंसना नहीं चाहते हैं। इसलिए पहले ही अपने घर जा रहे हैं।

आपको बता दें कि कोरोना संकट के कारण दिल्ली में नाइट कर्फ्यू लगा दिया गया है। कई तरह की अन्य पाबंदियां भी लग चुकी हैं। फिर भी कोरोना के केस लगातार बढ़ते जा रहे हैं। ऐसे में प्रवासी मज़दूरों के बीच फिर से लॉकडाउन का डर सता रहा है।

कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच खेला जाएगा आईपीएल 2021

दिल्ली से दूर महाराष्ट्र के पुणे में भी कुछ ऐसा ही नज़ारा देखने को मिल रहा है। जहां प्रवासी मज़दूर बड़ी संख्या में अपने शहरों, गांवों की तरफ लौट रहे हैं। पुणे के रेलवे स्टेशन पर भारी भीड़ देखी गई। रेलवे की ओर से कहा गया है कि हम यहां नियमों का पालन कर रहे हैं, अधिक संख्या है लेकिन सोशल डिस्टेंसिंग के पैमाने पर खरा उतरा जा रहा है।

गौरतलब है कि दिल्ली, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, यूपी जैसे कई राज्यों ने अपने शहरों में नाइट कर्फ्यू तो लागू कर दिया है। महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश में तो वीकेंड लॉकडाउन भी चल रहा है। बीते दिन छत्तीसगढ़ के रायपुर में संपूर्ण लॉकडाउन का ऐलान कर दिया गया। ऐसे में फिर लोगों को लॉकडाउन का डर सता रहा है।

देश में कोरोना के नौ लाख के पार सक्रिय मामले, 1.29 करोड़ लोग संक्रमित

याद हो कि बीते साल जब अचानक लॉकडाउन का ऐलान कर दिया गया था, तब लाखों मजदूर शहरों में फंस गए थे। जिसके बाद सड़कों पर प्रवासी मजदूरों की भारी भीड़ अपने गांवों को लौटते हुए दिखाई दी थी।

इस वक्त देश में कोरोना वायरस की रफ्तार बेकाबू हो चली है. गुरुवार को भी देश में करीब सवा लाख कोरोना के केस सामने आए। बढ़ते मामलों के कारण कई राज्यों ने अपने यहां प्रवेश पर पाबंदियां लगा दी हैं, एंट्री के लिए कोरोना टेस्ट अनिवार्य जैसी शर्तों को लगाया गया है।

सबसे अधिक संकट तो महाराष्ट्र का ही है, जहां एक दिन में 60 हजार के करीब केस सामने आए हैं। बीते कई दिनों से महाराष्ट्र हर दिन 50 हजार से अधिक केसों का सामना कर रहा है। दिल्ली में भी बीते दिन साढ़े पांच हजार मामले दर्ज किए गए, जो इस साल का सबसे बड़ा आंकड़ा है।

Tags: corona blast in maharashtracorona cases increases in indiaimmigrant workerslockdown returnNational newsnight curfew
Previous Post

मुलायम सिंह की भतीजी संध्या ने मैनपुरी में भाजपा के टिकट पर किया नामांकन

Next Post

सरेंडर के बाद जेल में फंदे से लटका मिला युवक का शव

Writer D

Writer D

Related Posts

onion-curd curry
Main Slider

अचानक आए मेहमानों के लिए बनाएं ये टेस्टी सब्जी, मिनटों में हो जाएगी तैयार

14/07/2026
Honey Face Pack
Main Slider

डल हो गए चेहरे पर लगाएं ये फेस पैक, खिल जाएगी स्किन

14/07/2026
Sandalwood Face Pack
Main Slider

टैनिंग से राहत देगा चंदन, जानें फेस पैक बनाने का तरीका

14/07/2026
Mayur Dixit
Main Slider

डीएम ने माई भारत योजनाओं को घर-घर पहुंचाने के दिए निर्देश

13/07/2026
Chhattisgarh gets five new government medical colleges
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ को मिले पांच नए शासकीय मेडिकल कॉलेज, मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री एवं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रीका जताया आभार

13/07/2026
Next Post
sucide

सरेंडर के बाद जेल में फंदे से लटका मिला युवक का शव

यह भी पढ़ें

बेंजामिन नेतन्याहू Benjamin Netanyahu

इजराइल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने लगवाया कोरोना संक्रमण से बचाव का टीका

20/12/2020
Dead Body

स्विमिंग पूल से मिला 13 वर्षीय किशोरी का शव, पिता ने लगाया हत्या का आरोप

24/04/2022
A family troubled by land dispute attempted suicide

अप्राकृतिक कृत्य मामले में जूता उद्यमी के बेटे का फोन खोलेगा राज

08/03/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version