Main Sliderनई दिल्लीराष्ट्रीय

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! लखनऊ जंक्शन से मुंबई के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन

रेलवे प्रशासन यात्रियों की सुविधा के लिए लखनऊ जंक्शन से मुंबई के लोकमान्य तिलक टर्मिनस (एलटीटी) के लिए 10 अप्रैल से 01120 स्पेशल ट्रेन चलाएगा। इससे यात्रियों को वेटिंग से राहत मिलेगी।

रेलवे प्रशासन के मुताबिक, लखनऊ से मुंबई जाने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए 10 अप्रैल को एक स्पेशल ट्रेन (01120) लखनऊ जंक्शन से चलाई जाएगी।

भाजपा ने रेप केस के दोषी कुलदीप सेंगर की पत्नी को बनाया पंचायत सदस्य का प्रत्याशी

लखनऊ जंक्शन से 01120 स्पेशल ट्रेन शनिवार को तड़के सुबह 04 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन कानपुर, झांसी, बीना, भोपाल, इटारसी, खंडवा, भुसावल, नासिक रोड, कल्याण होकर अगले दिन सुबह 04 बजे मुंबई के लोकमान्य तिलक टर्मिनल्स पर पहुंचेगी।

इस स्पेशल ट्रेन में स्लीपर की 08, सेकेंड सिटिंग क्लास की 08, एसी थर्ड की 02 बोगियां लगेंगी। ट्रेन के सभी कोच आरक्षित श्रेणी के होंगे। यात्री कन्फर्म टिकट पर ही यात्रा कर सकेंगे।

गर्लफ्रेंड के जन्मदिन पर अर्जुन रामपाल ने सांझा की कुछ खास तस्वीरें

यात्रियों के लिए कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करना अनिवार्य है। इसके पहले रेलवे प्रशासन ने बीते गुरुवार को भी एक स्पेशल ट्रेन लखनऊ से मुंबई के लिए रवाना किया था।

Related Articles

Back to top button