Main Sliderउत्तर प्रदेशक्राइमफिरोजाबाद

मामूली विवाद के चलते युवक की पीट-पीटकर हत्या, तीन लोग हिरासत में

फिरोजाबाद के थाना दक्षिण क्षेत्र के संत टाकीज के पास गुरुवार की देर रात मामूली विवाद में एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने नामजद आरोपितों में से तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

थाना दक्षिण क्षेत्र संत टाकीज के पास गन्ने के जूस का ठेल लगता है। ठेल पर काम करने वाले जब्बार (18) पुत्र अब्दुल सत्तार का गुरुवार की देर रात कुछ लोगों से जूस के पैसों को लेकर विवाद हो गया।

आरोप है कि इन लोगों ने जब्बार को बुरी तरह से पीटा जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। किसी तरह सूचना पाकर थाना पुलिस के साथ एसपी सिटी मुकेश कुमार मिश्र व सीओ सिटी हरिमोहन सिंह भी मौके पर पहुंचे और आनन फानन में घायल को जिला अस्पताल की इमरजेंसी उपचार के लिए भिजवाया।

ट्रैक्टर ट्रॉली से दबकर युवक की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम

जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित शव को पोस्टमार्टम गृह में रखवाया है। जब्बार की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। मृतक के परिजनों ने थाने में सात लोगों को नामजद करते हुए तहरीर दी है।

इस संबंध में एसपी सिटी मुकेश कुमार मिश्र ने बताया की मृतक के परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। नामजद आरोपितों में से तीन को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

Related Articles

Back to top button