• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सपा के वरिष्ठ नेता श्यामा चरण गुप्ता का कोरोना से निधन,  मैक्स अस्पताल में ली अंतिम सांस

Writer D by Writer D
10/04/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, प्रयागराज, राजनीति
0
shyama charan gupta

shyama charan gupta

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

समाजवादी पार्टी (सपा) के वरिष्ठ नेता एवं सांसद श्यामा चरण गुप्ता का कोरोना संक्रमण के कारण उपचार के दौरान शुक्रवार की देर रात मृत्यु हो गयी। वह 76 वर्ष के थे।

श्याम ग्रुप के महाप्रबंधक मनोज अग्रवाल ने निधन की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि 31 मार्च को उनकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आयी थी। रिपोर्ट आने के बाद श्री गुप्ता को प्रयागराज के स्वरूप रानी नेहरू अस्पताल के कोविड़ वार्ड में भर्ती कराया गया था। स्वास्थ्य में सुधार नहीं होने पर दिल्ली के मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

उपचार के दौरान देर रात उनका निधन हो गया। पूर्व सांसद की पत्नी जमुनोत्री देवी और पुत्र विदुप अग्रहरि भी कोरोना संक्रमित हैं, वह होम क्वारंटाइन हैं।

भाजपा विधायक की बहू ने ली सपा की सदस्यता, कहा- पार्टी की नीतियों से है प्रभावित

श्री गुप्ता के परिवार में पत्नी जमुनोत्री गुप्ता, दो पुत्र विदुप अग्रहरि और विभव अग्रहरि तथा एक पुत्री वेणु अग्रहरि धींगरा है ।

श्री श्यामा चरण गुप्ता ने 1984 में बांदा से एक स्वतंत्र उम्मीदवार के रूप में अपना पहला चुनाव लड़ा, लेकिन कांग्रेस के भीसन देव दुबे से हार गए। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से वर्ष 1989 में चुनाव लड़कर इलाहाबाद के मेयर बने। वर्ष 1991 में कमल निशान पर ही इलाहाबाद संसदीय क्षेत्र से चुनाव लड़े और लेकिन उन्हे सफलता नहीं मिली।

वर्ष 1996 में सपा के टिकट पर मुरली मनोहर जोशी के खिलाफ चुनाव लड़े लेकिन हार गये। वर्ष 1999 बांदा संसदीय क्षेत्र से सपा के उम्मीदवार बने लेकिन यहां भी हार का सामना करना पड़ा। वर्ष 2002 शहर दक्षिणी विधान सभा में केसरी नाथ त्रिपाठी के खिलाफ सपा से चुनाव लड़े। उसके बाद 2004 में सपा के टिकट पर बांदा संसदीय क्षेत्र से सांसद चुने गये। वर्ष 2009 में सपा ने फूलपर से उम्मीदवार बनाया लेकिन बहुजन समाज पार्टी (बसपा) कपिल मुनि करवरिया से हार गए।

दो करोड़ की अफीम के साथ तीन मादक तस्करों को पुलिस ने दबोचा

वर्ष 2014 में भाजपा से इलाहाबाद संसदीय क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के रेवती रमन सिंह को मात देते हुए भारी मतो से विजयी होकर सांसद निर्वाचित हुए।

वर्ष 2019 लोकसभा टिकट को लेकर ही उनका पार्टी नेताओं से मनमुटाव हुआ। उसके बाद समाजवादी पार्टी से टिकट का अवसर मिला लेकिन विजय श्री नहीं मिल सकी। वह एक बार 2004 में सपा से और 2014 में भाजपा से एक बार सांसद चुने गये थे।

Tags: shyama charan gupta passed awayup news
Previous Post

विवादों में घिरी एकता, वेब सिरीज़ के पोस्टर पर लगा चोरी का आरोप

Next Post

सिलीगुड़ी में पीएम मोदी बोले- बीजेपी की जीत देखकर दीदी और उनके गुंडे बौखलाए

Writer D

Writer D

Related Posts

Lips
Main Slider

होंठों का कालापन दूर करने के लिए करें ये उपाय

21/07/2026
Hair Mask
Main Slider

बालों की हर समस्या का इलाज है ये मास्क

21/07/2026
Garlic Pickle
Main Slider

इस अचार का स्वाद होता है लाजवाब, बनाकर जरूर देखें

21/07/2026
The future is being improved by Sarvodaya schools
उत्तर प्रदेश

आधुनिक शिक्षा, संस्कार और निःशुल्क कोचिंग का संगम, नीट में 18 बेटियों की सफलता बनी नई मिसाल

20/07/2026
Anand Bardhan
Main Slider

ग्रोथ सेंटर्स को बाजार और निजी साझेदारों से जोड़ें: मुख्य सचिव

20/07/2026
Next Post
PM Modi in Siliguri

सिलीगुड़ी में पीएम मोदी बोले- बीजेपी की जीत देखकर दीदी और उनके गुंडे बौखलाए

यह भी पढ़ें

Storm

यूपी में कई इलाकों में धूल भरी आंधी ने दी दस्तक, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

31/05/2023
Stole

बाइक सवार बदमाशों ने सर्राफ से लूटे लाखों के जेवरात, जांच में जुटी पुलिस

26/12/2020
Share Market

शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 300 अंक से अधिक का उछाल, निफ्टी भी 14,900 के पार

08/04/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version