• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

इलाहाबाद विश्वविद्यालय व कॉलेज 21 अप्रैल तक बंद, एग्जाम भी टले

Writer D by Writer D
10/04/2021
in Main Slider, शिक्षा
0
Allahabad University

Allahabad University

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कोरोना की दूसरी लहर में बढ़ते संक्रमण को देखते हुए इलाहाबाद विश्वविद्यालय एवं कॉलेजों को 21 अप्रैल तक बंद कर दिया गया है। इविवि में बीते दिनों में शिक्षक समेत 40 कर्मचारी संक्रमित पाए गए। इसके अलावा दो लोगों की मौत हो चुकी है। इसके चलते विश्वविद्यालय प्रशासन ने यह निर्णय लिया है। 10 अप्रैल से होने वाली विषय सेमेस्टर समेत सभी परीक्षाएं भी टाल दी गई हैं। कुलपति प्रो. संगीता श्रीवास्तव ने अपील की है कि महामारी के दौर में सभी लोग घर पर रहें और सुरक्षित रहें।

पीआरओ डॉ. जया कपूर ने बताया कि बैठक में अन्य कई अहम निर्णय भी लिए गए। उन्होंने बताया कि 21 अप्रैल तक इविवि समेत कॉलेज पूरी तरह से बंद रहेंगे। इसके अलावा ऑनलाइन मोड में चल रहीं सभी परीक्षाएं भी टाल दी गई हैं। परीक्षा की नई तिथि जल्द परीक्षा नियंत्रक की ओर से जारी की जाएगी। इसकी सूचना इविवि की आधिकारिक वेबसाइट के अलावा मीडिया के माध्यम से दी जाएगी।

NTA CMAT 2201 का रिजल्ट हुआ जारी, इस वेबसाइट पर देखें

शिक्षक इस अवधि में घर से ऑनलाइन कक्षाएं लेंगे। हॉस्टलों में रहने वाले सभी छात्र-छात्राओं से कहा गया है कि वह जल्द हॉस्टल खाली कर घर चले जाएं। यदि हॉस्टल में कोई रहता है तो इविवि प्रशासन की कोई जिम्मेदारी नहीं होगी। सभी कर्मचारियों से वैक्सीन लगवाने के बाद वैक्सीन सर्टिफिकेट रजिस्ट्रार को ई-मेल से भेजने की अपील की गई है। पीआरओ ने बताया कि 12 अप्रैल को प्रस्तावित कला संकाय की फैकल्टी बोर्ड की बैठक भी टाल दी गई। अब विश्वविद्यालय खुलने के बाद बैठक की नई तिथि जारी की जाएगी।  परीक्षा नियंत्रक प्रो. रमेंद्र कुमार ने बताया कि कोरोना के चलते 10 से 21 अप्रैल तक होने वाली ऑनलाइन परीक्षाएं स्थगित कर दी गई है।

ट्रिपलआईटी भी 18 अप्रैल तक बंद

ट्रिपलआईटी भी कोरोना के चलते एहतियातन 18 अप्रैल तक बंद रहेगा। इस अवधि में शिक्षण एवं प्रशासनिक कार्य ऑनलाइन मोड में होंगे। संस्थान के निदेशक प्रो. पी नागभूषण के निर्देश पर कार्यवाहक कुलसचिव प्रो. विजयश्री तिवारी ने नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। साथ ही छात्र-छात्राओं को हॉस्टल खाली कर घर जाने के लिए भी कहा गया है।

Tags: Allahabad UniversityEducation News
Previous Post

NTA CMAT 2201 का रिजल्ट हुआ जारी, इस वेबसाइट पर देखें

Next Post

जानिए कब से शुरू हो रहे हैं चैत्र नवरात्रि, किस दिन होगी माता की किस स्वरूप की पूजा

Writer D

Writer D

Related Posts

Fever
Main Slider

मौसमी बुखार से तुरंत निजात दिलाएंगे ये उपचार

06/09/2026
Dandruff
Main Slider

डैंड्रफ हो जाएगी गायब, करें इस फल का इस्तेमाल

06/09/2026
Main Slider

बारिश में स्किन प्रॉबलम रहेंगी दूर, करें इन पत्तियों का इस्तेमाल

06/09/2026
Sachin Pilot-Bhupesh Baghel
Main Slider

कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, बघेल की छुट्टी; पायलट को पंजाब की कमान

05/09/2026
Joheirry Mola
Main Slider

दुनिया को मिली नई 73rd Miss World, डोमिनिकन रिपब्लिक की मॉडल के सिर सजा ताज

05/09/2026
Next Post
Chaitra Navratri

जानिए कब से शुरू हो रहे हैं चैत्र नवरात्रि, किस दिन होगी माता की किस स्वरूप की पूजा

यह भी पढ़ें

Poisonous liquor

बिहार में जहरीली शराब का कहर, अब तक 53 की मौत

16/12/2022
Night curfew

पंजाब में बढ़ा कोरोना का कहर, अब रात नौ बजे के बाद बाहर निकलने पर पाबंदी

18/03/2021

काॅन्टेक्ट ट्रेसिंग के कार्य को और तेज किया जाय : योगी

14/08/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version