• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

खाड़ी देश में महिलाओं की तस्करी करने वाले दो अंतरराष्ट्रीय मानव तस्कर गिरफ्तार

Writer D by Writer D
14/04/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, कानपुर, क्राइम
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कानपुर। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नौकरी का झांसा देकर महिलाओं की तस्करी कर खाड़ी देशों में बेचने व उनके शारीरिक शोषण करने वाले बड़े गिरोह का खुलासा हुआ है। क्राइम ब्रांच पुलिस ने ऐसी ही ओमान भेजी गई एक महिला के पति की शिकायत पर दो दलालों को गिरफ्तार किया गया है।

इन राज्यों में हैं तक फैले हैं एजेंट

दोनों ने पूछताछ में भी करीब 20 महिलाओं को बेचने की बात कबूल की है। पूछताछ के आधार पर कानपुर पुलिस ने विदेश दूतावास में महिलाओं को छुड़ाए जाने के लिए सम्पर्क किया है। वही गिरोह के दिल्ली, पंजाब, कर्नाटक आदि जगहों में सक्रिय एजेंटों की धरपकड़ के लिए पुलिस की टीमों को लगाया है।

पुलिस को ऐसे हुई तस्करों की जानकारी

डीसीपी क्राइम सलमान ताज पाटिल ने बताया कि बीते साल नौ अप्रैल को उन्नाव जिले के कांशीराम कॉलोनी निवासी राजमिस्त्री रामू ने कर्नलगंज थाने में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में बताया कि कॉलोनी की एक महिला ने कर्नलगंज निवासी अतीकुर्रहमान और इफ्तिखाराबाद निवासी मुजम्मिल से पत्नी की जान पहचान कराई थी। दिसम्बर में अतीकुर्रहमान ने उनकी पत्नी को ओमान के अस्पताल में नौकरी लगवाने का झांसा दिया। उसने रामू को भी समझाते हुए झांसे में ले लिया और 40 हजार रुपये लेकर पत्नी का पासपोर्ट बनवा दिया।

मिलावटी शराब सप्लाई करने वाले चार कारोबारी गिरफ्तार, 12 लाख की शराब बरामद

पांच जनवरी 2021 को उसने टूरिस्ट वीजा पर पत्नी व अन्य महिला को ओमान भेज दिया गया। कुछ दिन बाद पति रामू के पास डरी सहमी पत्नी का फोन आया। उसने बताया कि ओमान में एक कफील के छह मंजिला घर पर उसे बंधक बनाकर रखा गया है। फोन, पासपोर्ट छीन लिया है। उससे विदेशियों के घरों पर जबरन काम कराते हैं और शारीरिक शोषण भी किया जाता है। पत्नी की दास्तां सुनकर पति रामू ने अतीकुर्रहमान व मुजम्मिल से उसे वापस लाने के लिए कहा तो आरोपितों ने टिकट के नाम पर 22 हजार रुपये ले लिए।

पुलिस आयुक्त के क्राइम ब्रांच को सौंपी जांच

डीसीपी क्राइम ने बताया कि, आरोपितों ने फिर उससे एक लाख रुपये मांगते हुए धमकी दी कि रकम लाओ, वरना पत्नी को दोबारा मुहं नहीं देख सकोगे। धमकी से घबराकर रामू ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई। इस प्रकरण की जांच पुलिस आयुक्त असीम अरुण ने जांच क्राइम ब्रांच को सौंपी। शिकायत के आधार पर छानबीन की गई तो मामला मानव तस्करी किए जाने का खुलासा हुआ। जिस पर आरोपियों अतीकुर्रहमान व मुजम्मिल को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों पर धोखाधड़ी, अमानत में खयानत व मानव तस्करी का मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।

सालों से कर रहे थे महिलाओं की तस्करी

डीसीपी क्राइम ने बताया कि आरोपियों ने पूछताछ में कई वर्षों से महिलाओं को खाड़ी देश भेजने की बात कबूल की। पता चला कि, यहां से जाने वाली महिलाओं को वहां बंधक बनाकर उनका शारिरिक शोषण किया जाता है। इस गिरोह में बेंगलुरु (कर्नाटक), दिल्ली, पंजाब राज्यों में भी एजेंटों का जाल फैला रखा है। बीते एक वर्ष में इस गिरोह ने उन्नाव की सात, कानपुर नगर की 11 व गुजरात की एक महिला को ओमान के मस्कट, कतर, कुवैत व सऊदी अरब भेज देते हैं। जहां महिलाओं को एक बहुमंजिली इमारत में बंधक बनाकर रखा जाता है और वहां नेपाल साउथ अफ्रीका, श्रीलंका आदि से आने वाले लोगों को द्वारा शारीरिक शोषण किया जाता है।

देश मंत्रालय से कानपुर पुलिस ने साधा सम्पर्क

डीसीपी क्राइम सलमान ताज पाटिल ने बताया कि पीड़ित की पत्नी के साथ-साथ खाड़ी देशों में फंसी महिलाओं को वापस लाने के प्रयास तेज कर दिए गए हैं। उनकी वापसी के लिए विदेश मंत्रालय व भारतीय दूतावास से संपर्क किया गया है। इस मामले के सामने आने के बाद पूर्व में चार महिलाएं वापस आ चुकी हैं। उन्होंने भी आपने साथ हुए जुल्म की दास्तां बताई हैं। अन्य सभी महिलाओं को सकुशल लाने की कवायद की जा रही है।

Tags: crime newshuman trafickinginternational human traffickerskanpur newsmanav taskarup crime news
Previous Post

योगी सरकार ने तय की प्राइवेट अस्पतालों में कोरोना टेस्ट और इलाज की कीमत

Next Post

14 अप्रैल : आज हुआ था संविधान निर्माता का जन्म और एक घटना से सन्न रह गया था अमेरिका

Writer D

Writer D

Related Posts

Business

SBI के 3,897 ग्राहकों का डेटा डार्क वेब पर लीक, बैंक ने दी सफाई

21/10/2026
Main Slider

यूपी MLC चुनाव में आज थमेगा प्रचार, 11 सीटों पर दिग्गजों की साख दांव पर

21/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार का डिजिटल एजुकेशन पर जोर, खान एकेडमी से बेटियों को मिलेगा लाभ

21/10/2026
उत्तर प्रदेश

उपचार के लिए करेंगे भरपूर मदद, आयुष्मान कार्ड भी बनवाएंगे: सीएम योगी

21/10/2026
उत्तर प्रदेश

नए उत्तर प्रदेश में कानून से ऊपर कोई नहीं: मुख्यमंत्री

21/10/2026
Next Post
14 April history

14 अप्रैल : आज हुआ था संविधान निर्माता का जन्म और एक घटना से सन्न रह गया था अमेरिका

यह भी पढ़ें

Akhilesh Yadav

‘सामाजिक न्याय’ होगा पक्का, घूमेगा बदलाव का चक्का: अखिलेश यादव

30/10/2023
cm yogi

सीएम योगी ने श्रीकाशी विश्वनाथ एवं काल भैरव मन्दिर में विधिवत किया दर्शन-पूजा

15/05/2022
राम मंदिर निर्माण

श्रीरामजन्मभूमि परिसर में तीन अगस्त से पंचांग पूजन का होगा शुभारम्भ

31/07/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version