Main Sliderउत्तर प्रदेशजौनपुरराजनीति

पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह का निधन, राजनीति जगत में शोक की लहर

उत्तर प्रदेश में जौनपुर भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष एवं तिलकधारी महाविद्यालय प्रबंधक अशोक कुमार सिंह चौहान का गुरुवार को वाराणसी में इलाज के दौरान निधन हो गया ।
वे 80 वर्ष के थे।

जौनपुर जिले के सदर तहसील एवं जफराबाद थाना क्षेत्र के महरूपुर गांव के निवासी अशोक कुमार सिंह दो बार भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष रहे और बयालसी विधानसभा से भारतीय जनता पार्टी से चुनाव भी लड़े थे मगर सफलता नहीं मिली थी ।

म्यांमार में सेना का खूनी खेल, प्रदर्शन कर रहे स्वास्थयकर्मियों पर की फायरिंग

जिले के तिलकधारी महाविद्यालय के वह अनवरत पर प्रबंधक रहे । विगत 1 सप्ताह से उनकी तबीयत खराब हुई थी , उन्हें वाराणसी में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था जहां पर आज निधन हो गया ।

उनके बड़े भाई उमानाथ सिंह जिले के बयालसी विधानसभा से तीन बार विधायक रहे और प्रदेश में जब कल्याण सिंह के नेतृत्व में भाजपा सरकार बनी तो मंत्री रहे । उनके भतीजे डॉ0 के पी सिंह 2014 में जौनपुर से भाजपा के सांसद चुने गए थे।

Related Articles

Back to top button