• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

रमजान के दौरान निजामुद्दीन मरकज में 5 वक्त की नमाज पढ़ने की मिली इजाजत

Writer D by Writer D
15/04/2021
in Main Slider, ख़ास खबर, नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
Nizamuddin Markaz

Nizamuddin Markaz

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

दिल्ली हाई कोर्ट ने गुरुवार को निजामुद्दीन मरकज मस्जिद में रमजान के मद्देनजर  अधिकतम 50 लोगों को दिन में पांच वक्त की नमाज अदा करने की इजाजत दे दी। जस्टिस प्रतिभा एम. सिंह ने निजामुद्दीन पुलिस थाने के थानाध्यक्ष को निर्देश दिया के वो दिन में पांच बार 50 लोगों को मस्जिद बंगले वाली की पहली मंजिल पर नमाज के लिए प्रवेश की इजाजत दें।

दिल्ली वक्फ बोर्ड की तरफ से पेश हुए वरिष्ठ अधिवक्ता रमेश गुप्ता ने मांग की थी कि संख्या बढ़ाई जाए और मस्जिद की अन्य मंजिलों के इस्तेमाल की भी इजाजत दी जाए, जिसे अदालत ने खारिज कर दिया। अदालत ने हालांकि उन्हें इस आशय का अनुरोध थाना प्रभारी के सामने करने की इजाजत दे दी। अदालत ने कहा कि एसएचओ बोर्ड की तरफ से दिए गए ऐसे किसी आवेदन पर कानून के मुताबिक विचार कर सकते हैं।

पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह का निधन, राजनीति जगत में शोक की लहर

अदालत ने यह भी कहा कि उसका आदेश राष्ट्रीय राजधानी में कोविड-19 के बढ़ते मामलों के मद्देनजर दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) की तरफ से जारी अधिसूचना से प्रभावित हो सकता है।

निजामुद्दीन मरकज में पिछले साल कोविड-19 महामारी के दौरान मजहबी जलसा हुआ था, जिसके बाद 31 मार्च से मरकज बंद है। गुरुवार को सुनवाई के दौरान केन्द्र सरकार ने दिल्ली हाई कोर्ट में एक रिपोर्ट दाखिल की, जिसमें कहा गया है कि कोविड-19 के बढ़ते मामलों के मद्देनजर सभी तरह के समागम पर पाबंदी लगाने वाली डीडीएमए की अधिसूचना सभी धर्मों पर लागू होती है। हालांकि, रिपोर्ट में यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि सभी धार्मिक स्थलों को बंद किया गया है, या नहीं।

Tags: delhi newsdelhi night curfewDelhi's Nizamuddin MarkazNizamuddin Markaz
Previous Post

पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह का निधन, राजनीति जगत में शोक की लहर

Next Post

5G कनेक्टिविटी के साथ TCL 20 Series के स्मार्टफोन हुए पेश

Writer D

Writer D

Related Posts

Omelette
Main Slider

घर पर बनाएं ठेले जैसा चटपटा और फ्लफी ऑमलेट, झटपट बन जाएगी ये डिश

19/05/2026
food
Main Slider

ऐसी जगहों पर न करें भोजन, दरिद्रता पड़ जाएगी पीछे

19/05/2026
Gas Stove
Main Slider

फिर से चमक जाएगा गंदा गैस स्टोव, आजमाए ये टिप्स

19/05/2026
Lizard
Main Slider

छिपकलियों की घर में बढ़ गईं धमा चौकड़ी, भगाएगी ये चीजें

19/05/2026
Share Market
Business

शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स और निफ्टी लुढ़के

18/05/2026
Next Post
TCL 20 Series smartphones launched with 5G connectivity

5G कनेक्टिविटी के साथ TCL 20 Series के स्मार्टफोन हुए पेश

यह भी पढ़ें

सुशील मोदी Sushil Modi

राजद ने रघुवंश बाबू के आदर्शों पर दबंगई का बुलडोजर चला दिया : सुशील

09/10/2020
Dev Deepawali

दिवाली से पहले कर दें इन चीजों को घर से बाहर, बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा

15/10/2025
arrested

18 लाख की ब्राउन शुगर के साथ तस्कर गिरफ्तार

05/11/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version