• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

उनादकट के दम पर राजस्थान ने दिल्ली के धुरंधरों को 147 रनों पर रोका

Writer D by Writer D
15/04/2021
in Main Slider, खेल
0
jaydev-unadkat

jaydev-unadkat

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बाएं हाथ के तेज गेंदबाज जयदेव उनादकट (15 रन पर तीन विकेट) की शानदार गेंदबाजी के दम पर राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स की मजबूत बल्लेबाजी को गुरूवार को आईपीएल 14 के मुकाबले में बुधवार को आठ विकेट पर 147 रन पर रोक दिया।

राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला किया। उनादकट ने शानदार गेंदबाजी करते हुए अपने पहले तीन ओवरों में दिल्ली के शीर्ष तीन बल्लेबाजों को पवेलियन भेज दिया। कप्तान ऋषभ पंत ने 32 गेंदों पर नौ चौकों की मदद से 51 रन की शानदार अर्धशतकीय पारी खेली जिससे दिल्ली की टीम कुछ लड़ने लायक स्कोर तक पहुंच सकी।

ललित यादव ने 20, टॉम करेन ने 23 और क्रिस वोक्स ने नाबाद 15 रन बनाकर दिल्ली के स्कोर को कुछ सम्मान दिया। मार्कस स्टॉयनिस खाता खोले बिना मुस्ताफिजुर रहमान का शिकार बने। रविचंद्रन आश्विन सात रन बनाकर रन आउट हुए जबकि कैगिसो रबादा नौ रन बनाकर नाबाद रहे। पंत ने ललित यादव के साथ पांचवें विकेट के लिए 41 रन की साझेदारी की।

बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स लड़खड़ाई, राजस्थान ने झटका पंत का विकेट

उनादकट ने पारी के अपने दूसरे और अपने पहले ओवर में पृथ्वी शॉ (2) को , अगले ओवर में शिखर धवन (9) को और अजिंक्या रहाणे (8) को आउट कर दिल्ली का स्कोर तीन विकेट पर 36 रन कर दिया। स्टॉयनिस चौथे बल्लेबाज के रूप में टीम के 37 के स्कोर पर आउट हुए। इसके बाद पंत ने दिल्ली की पारी को ललित यादव के साथ संभाला लेकिन अपना अर्धशतक पूरा करने के बाद वह रियान पराग के थ्रो पर रन आउट हो गए। ललित यादव टीम के 100 के स्कोर पर आउट हुए। टॉम करेन दिल्ली के 128 और रविचंद्रन अश्विन 136 के स्कोर पर आउट हुए।

राजस्थान की तरफ से उनादकट ने 15 रन पर तीन विकेट, मुस्ताफिजुर ने 29 रन पर दो विकेट और मौरिस ने 27 रन देकर एक विकेट लिया।

Tags: IPLIPL 2021ipl news
Previous Post

योगी सरकार ने चार IAS अधिकारियों को दी नई जिम्मेदारी, दो PPS का किया ट्रांसफर

Next Post

250 रेमिडिसिवर इंजेक्शन के STF ने तीन को धर दबोचा

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

Kolkata: दुर्गा पूजा की खुशियों में मातम, पंडाल ढहने से 17 की मौत; 40 घायल

17/10/2026
Main Slider

फैजुल्लागंज को हर साल की बाढ़ से मिलेगी स्थायी मुक्ति, आईआईएम रोड से पक्कापुल तक बनेगा 5.5 किमी लंबा तटबंध

17/10/2026
Main Slider

केरल की बेटी का सीएम योगी को भावुक पत्र, मेरे विवाह पर आइए

17/10/2026
Main Slider

विकसित उत्तराखण्ड की यात्रा में युवाओं, उद्यमियों और नवाचारकर्ताओं की अहम भूमिका: सीएम धामी

17/10/2026
Business

इंसानों के बिस्कुट में पशुओं के चारे वाला चोकर, प्रियागोल्ड का लाइसेंस सस्पेंड

17/10/2026
Next Post
blackmarketing of remediver injection

250 रेमिडिसिवर इंजेक्शन के STF ने तीन को धर दबोचा

यह भी पढ़ें

वाराणसी : सलवार-सूट में मिला युवक का शव, मची सनसनी

25/09/2020
यूपी पंचायत चुनाव UP Panchayat elections

यूपी पंचायत चुनाव की इस तारीख तक जारी हो सकती है अधिसूचना 

02/01/2021
SSC

UP PET: 20 लाख परीक्षार्थियों को राहत, एग्जाम सेंटर्स के लिए चलेंगी 100 अतिरिक्त बसें

24/10/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version