• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

‘मिशन गगनयान’ में शामिल होगा फ्रांस, समझौते पर हुए हस्ताक्षर

Writer D by Writer D
16/04/2021
in Main Slider, अंतर्राष्ट्रीय, ख़ास खबर, नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
Mission Gaganyaan

Mission Gaganyaan

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

इसरो के ‘मिशन गगनयान’ में सहयोग के लिए गुरुवार को भारत-फ्रांस के बीच समझौते पर हस्ताक्षर किये गए। यूरोप और फ्रांस के विदेश मामलों के मंत्री ज्यां-यवेस ले ड्रियन ने अपनी तीन दिवसीय आधिकारिक भारत यात्रा के हिस्से के रूप में आज बेंगलुरु में भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) का दौरा किया। ​समझौते की शर्तों के तहत​ ​फ्रांसीसी संस्था​​​सीएनईएस​​ भारत के फ्लाइट फिजिशियन और मिशन कंट्रोल टीमों को माइक्रोग्रैविटी अनुप्रयोगों के विकास के लिए प्रशिक्षित करेगी।​ इसके अलावा जर्मनी के कोलोन में यूरोपीय अंतरिक्ष यात्री केंद्र में​​​ अंतरिक्ष संचालन​ के लिए ​​​प्रशिक्षित किया जायेगा​​।​

भारत और फ्रांस की अंतरिक्ष एजेंसियों ने गुरुवार को ​​देश के पहले मानव अंतरिक्ष मिशन गगनयान के लिए सहयोग के लिए एक समझौता किया।​ मंगलवार को तीन दिवसीय यात्रा पर भारत आये ​फ्रांस के यूरोप और विदेश मामलों के मंत्री ज्यां-यवेस ले ड्रियन​ अपने दौरे के आखिरी दिन बेंगलुरु में भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ​पहुंचे।​ उन्होंने भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ​(​इसरो​)​ के प्रमुख डाॅ. के. सिवन​ से मुलाक़ात की​। अपनी ​आधिकारिक यात्रा के दौरान ले ड्रियन ने​ फ्रांसीसी कंपनी मानव अंतरिक्ष उड़ान केंद्र (एचएसएफसी) से इसरो के साथ एक नए अंतरिक्ष सहयोग समझौते की घोषणा की। फ्रांसीसी दूतावास ने एक ​बयान में कहा​ कि ​इस समझौते के तहत​ ​फ्रांस भारत के गगनयान मानव अंतरिक्ष यान कार्यक्रम में योगदान देगा​​।

फ्रांस और भारत के बीच पहला अंतरिक्ष समझौता 1964 ​में किया गया था। दोनों देशों के बीच मौजूदा साझेदारी अंतरिक्ष गतिविधि के लगभग सभी क्षेत्रों को कवर करती है। इसरो इस साल संयुक्त ओशनसैट 3-आर्गोस मिशन भी शुरू करेगा। नए समझौते के साथ फ्रांस ​गगनयान कार्यक्रम ​में ​तकनीकी और मानवीय चुनौती ​के रूप ​में भाग ले रहा है​​।​ ​गगनयान कक्षीय अंतरिक्ष यान परियोजना को अगस्त 2018 में शुरू किया गया था। इसका उद्देश्य मूल रूप से 2022 में देश की स्वतंत्रता की 75 वीं वर्षगांठ​ पर चार भारतीय अंतरिक्ष ​यात्रियों को भेजना था। टेस्ट उड़ानों में एक यंत्रवत ह्यूमनॉइड रोबोट होगा​​। यह कैप्सूल अहमदाबाद के तट से अरब सागर में नीचे गिरने से पहले सात दिनों के लिए 400 किलोमीटर की ऊंचाई पर​​ परिक्रमा करेगा​​।

इसरो ने ​​फ्रांसीसी अंतरिक्ष एजेंसी ​​सीएनईएस को गगनयान मिशन की तैयारी में मदद करने और इस डोमेन में यूरोपीय संपर्क के रूप में काम करने के लिए कहा है। ​​​​समझौते की शर्तों के तहत​ ​अंतरिक्ष अध्ययन के लिए राष्ट्रीय केंद्र​ ​​​सीएनईएस​​ भारत के फ्लाइट फिजिशियन और मिशन कंट्रोल टीमों को माइक्रोग्रैविटी अनुप्रयोगों के विकास के लिए प्रशिक्षित करेगा।​ इसके अलावा जर्मनी के कोलोन में यूरोपीय अंतरिक्ष यात्री केंद्र में​​​ अंतरिक्ष संचालन​ के ​​​प्रशिक्षित किया जायेगा​​।​ फ्रांस से हुआ यह समझौता ​​भारतीय अंतरिक्ष यात्रियों​ को ​​वैज्ञानिक योजना के कार्यान्वयन का समर्थन करने, खाद्य पैकेजिंग और पोषण कार्यक्रम पर जानकारी आदान-प्रदान करने, फ्रांसीसी उपकरण, उप​योगी सामग्रियों और चिकित्सा उपकरणों के उपयोग ​में मदद करेगा​​।

सीएनईएस द्वारा विकसित ​किये गए ​फ्रांसीसी ​उपकरणों का अंतर​राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) में परीक्षण ​किया गया है और अभी भी परिचालन कर रहे हैं​​।​ यह सभी उपकरण ​​​​​​​भारतीय अंतरिक्ष यात्रियों​ को उपलब्ध ​कराए जायेंगे। ​थॉमस पेस्केट​​ ​ने ​​अपने पहले अंतरिक्ष यान पर इन उपकरणों का परीक्षण किया था​​।​ यह अल्फा मिशन के लिए 22 अप्रैल को आईएसएस के लिए अपनी दूसरी उड़ान बनाने के लिए तैयार हैं​​। सीएनईएस फ्रांस में बने अग्निरोधक कैरी बैग की आपूर्ति करेगा, जो झटके और विकिरण से ​​भारतीय अंतरिक्ष यात्रियों​ को सुरक्षा ​देगा।

Tags: hindi international newsMission Gaganyaan
Previous Post

पुरानी रंजिश में दबंग ने की फायरिंग, दर्ज कराया गया मुकदमा

Next Post

तेज रफ्तार कार पलटी, दो महीने के बच्चे की मौत, मां-पिता व दादी घायल

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi heard the problems of 200 people in Janta Darshan
Main Slider

बिटिया का इलाज कराएंगे, आवास भी दिलाएंगे : सीएम योगी

28/06/2025
Thirteen Naxalites surrender in Chhattisgarh
Main Slider

तेरह नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, 23 लाख के थे इनामी

28/06/2025
CM Dhami
Main Slider

सीएम धामी ने की बारिश को लेकर सतर्क रहने की अपील

28/06/2025
Shefali Jariwala
Main Slider

‘कांटा लगा’ फेम शेफाली जरीवाला का निधन, 42 की उम्र में ली अंतिम सांस

28/06/2025
De Tan
फैशन/शैली

फेस पर न करें इन चीजों का इस्तेमाल, स्किन को होगा नुकसान

28/06/2025
Next Post
accident

तेज रफ्तार कार पलटी, दो महीने के बच्चे की मौत, मां-पिता व दादी घायल

यह भी पढ़ें

Subrata Pathak

‘वोदका छोड़ दें ताकि आपकी बुद्धि ठीक रहे’, खैनी वाले बयान पर सुब्रत पाठक का अखिलेश पर पलटवार

09/12/2022
SS Sandhu

सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की तर्ज पर कार्य करें: मुख्य सचिव

25/05/2022
Budh

आज बनेगा बुधादित्य योग, इन राशि वालों पर होगी धन की बरसात

01/02/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version