• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

10 लाख के कोरोना इंजेक्शन बरामद, तीन अंतरराज्यीय ड्रग्स माफिया गिरफ्तार

Writer D by Writer D
17/04/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, कानपुर, क्राइम, ख़ास खबर
0
arrested

arrested

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कोरोना महामारी के बढ़ते प्रकोप के बीच जहां लोग अपने तीमारदारों की जान बचाने के लिए कोरोना जीवनरक्षक इंजेक्शन रेमडेसिविर को तलाश रहे हैं तो वहीं कुछ लोग कलाबाजारी कर कई गुना मुनाफा कमा रहे हैं।

ऐसे ही तीन अन्तरराज्यीय ड्रग्स माफियाओं को कानपुर पुलिस ने 10 लाख रुपये से अधिक के कोरोना इंजेक्शन के साथ धर दबोचा। इनके पास से कोरोना इजेंक्शन रेमडेसिविर के 265 वायल बरामद हुए हैं। एक वायल की कीमत चार हजार रुपये है जिसको यह लोग 25 से 30 हजार रुपये में बेचते थे।

देश मे एक बार फिर से जानलेवा बीमारी कोरोना ने अपने पैर पसारने शुरु कर दिए हैं। देखते ही देखते जनपद में मरीजों का एक दो से बढ़कर हजारों में पहुंच गया है। जिसके चलते लोगों को इलाज में भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सरकारी ही नहीं प्राइवेट अस्पतालों के बेड भरे हुए हैं। लोगों के मरने की दर में भी इजाफा देखने को मिल रहा है। यही कारण है कि एक बार फिर से दवा माफिया और सप्लायर का गिरोह सक्रिय हो गया है।

दूध न देने पर हमला कर तोड़ दी पीड़ित की ठुड्डी, हमलावर फरार

इसी कड़ी में सेना की खुफिया विभाग के सहयोग से बाबूपुरवा पुलिस और ड्रग्स विभाग की टीम ने तीन माफियाओं को धर दबोचा। मामला जीवन रक्षक कोरोना इंजेक्शन होने के चलते एसटीएफ की टीम भी पहुंच गई और पूछताछ शुरु कर दी। पूछताछ में बड़ा खुलासा हुआ है कि तीनो अभियुक्त कोरोना मरीजों को लगने वाला रेमडेसिविर इंजेक्शन की कालाबाजारी कर रहे थे। पुलिस ने तीनों अभियुक्तों के पास से इंजेक्शन की265 वाइल बरामद की है। इस कालाबाजारी की सूचना पर एडीएम सिटी अतुल कुमार भी मौके पर पहुंच गए।

बाबू पुरवा प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस उपायुक्त दक्षिण रवीना त्यागी ने बताया कि तीन लोग पकड़े गये हैं। इनमें कानपुर नौबस्ता निवासी मोहन सोनी, प्रशांत शुक्ला और हरियाणा के यमुना नगर निवासी सचिन कुमार हैं। जांच में यह सामने आया है कि यह लोग 25 से 30 हजार रुपये में कोरोना का एक वायल बेचते थे, जिसकी बाजार में कीमत चार हजार रुपये है। बाजार में इस इंजेक्शन की भारी कमी का यह लोग फायदा उठाते थे।

Tags: crime newsup news
Previous Post

सुपारी देकर पहले प्रेमी की कराई थी हत्या, कातिल प्रेमिका समेत तीन लोग गिरफ्तार

Next Post

कोरोना संक्रमित बेटे की मौत, बेटे की अस्थि देख पिता ने तोड़ा दम

Writer D

Writer D

Related Posts

Surya Pratap Shahi
उत्तर प्रदेश

किसान हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही योगी सरकार: सूर्य प्रताप शाही

28/05/2026
Cattle
उत्तर प्रदेश

जनभागीदारी से मिलेगा निराश्रित गोवंश को सहारा

28/05/2026
Jal Jeevan Mission
लखनऊ

योगी सरकार में जल गुणवत्ता का परीक्षण: जल जीवन मिशन बना ग्रामीण महिलाओं की आय का नया जरिया

28/05/2026
CM Dhami and Mahendra Bhatt felicitated Nitin Nabeen
Main Slider

देवभूमि पहुंचे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का भव्य स्वागत, सीएम धामी व महेंद्र भट्ट ने किया अभिनंदन

28/05/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

तकनीक, संवेदनशीलता और प्रोफेशनल दक्षता से लैस रहे यूपी पुलिस: मुख्यमंत्री

28/05/2026
Next Post
dead body

कोरोना संक्रमित बेटे की मौत, बेटे की अस्थि देख पिता ने तोड़ा दम

यह भी पढ़ें

Karauli Baba

‘अतीक के शूटर्स को ढूंढ़ने में कर सकता हूं मदद’, करौली बाबा का एक और दावा

23/03/2023
Uttarakhand PCS

UPSE ने इंजीनियरिंग सर्विस 2020 का रिजल्ट किया जारी, ऐसे करें चेक

13/04/2021
Fish Farming

इनलैंड मछली पालन में यूपी की श्रेष्ठता को बरकरार रखेगी सरकार

30/06/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version