• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कोविड अस्पताल में तब्दील होंगे AU के हॉस्टल, छात्रावास खाली कराने की अपील

Writer D by Writer D
17/04/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, प्रयागराज
0
University of Allahabad

University of Allahabad

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश में जिस तेजी से कोरोना पैर पसार रहा है, उसे देखते हुए अब निर्णायक फैसले लिए जा रहे हैं। कई स्थानों को कोविड सेंटर में बदलने की तैयारी हो रही है।

लखनऊ में भी 1000 बेड वाला अस्पताल बनाने का फैसला लिया गया है। अब खबर आ रही है कि इलाहाबाद विश्वविद्यालय के हॉस्टलों को कोरोना वार्ड में बदलने की तैयारी है, पत्र भेजकर छात्रावास खाली कराने की अपील की गई है। कुलपति के निर्देश पर डीएसडब्ल्यू को पत्र भेजकर हॉस्टल खाली कराने को कहा गया है।

जारी किए गए पत्र में तमाम छात्रों से अपील की गई है कि वे हॉस्टल को खाली करें। बढ़ते मामलों को देखते हुए विश्विद्यालय को लगता है कि आने वाले दिनों में हॉस्टलों को भी अस्थाई तौर पर अस्पतालों में तब्दील किया जा सकता है। पत्र में लिखा गया है- बढ़ते मामलों और अस्पताल में बेड की कमी की बात कही गई है, और प्रदेश में डिजास्टर मैनेजमेंट एक्ट लागू है और ये एक्ट आपदा से निपटने के लिए लगाया गया है। क्योंकि अस्पतालों में बेड की कमी देखने को मिल रहीं है , इसलिए हॉस्टलों को अस्थाई तौर पर अस्पतालों में तब्दील किया जाए। वही कोरोना के चलते इलाहाबाद विश्वविद्यालय की परीक्षाएं ऑनलाइन मोड़ में कर दी हैं और सुरक्षा की वजह से छात्र घर पर सुरक्षित रहें, और हॉस्टल खाली करें।

मालूम हो कि उत्तर प्रदेश में कोरोना की स्थिति विक्राल रूप ले चुकी है. कई जगहों से बेड ना मिलने और ऑक्सीजन की कमी जैसी खबरें सुनने को मिल रही हैं। उसे देखते हुए सरकार भी अब एक्शन मोड में आई है। शुक्रवार को सीएम योगी आदित्यनाथ ने सभी मंडलायुक्तों, जिलाधिकारियों, सीएमओ और टीम-11 के सदस्यों साथ समीक्षा बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। सबसे बड़ा फैसला तो ये लिया गया है कि अब लखनऊ में एक 1000 बेड वाला अस्पताल बनाया जाएगा। वहीं ये भी स्पष्ट कर दिया गया है कि होम आइसोलेशन में रह रहे मरीजों का भी पूरा ध्यान रखा जाए और उनकी सेहत पर भी लगातार नजर बनी रहे।

सीएम योगी ने छात्रों को दी बड़ी राहत, 20 मई तक सभी बोर्ड परीक्षाएं स्थगित

वैसे सीएम की तरफ से उम्मीद जताई गई है कि कोरोना के खिलाफ जारी इस जंग में जीत जरूर मिलेगी। समीक्षा बैठक में सीएम ने जोर देकर कहा है- उत्तर प्रदेश के पास कोविड प्रबंधन का बेहतरीन अनुभव है। हमारी नीति और नीतियों को वैश्विक स्तर पर सराहना मिली है। कोविड-19 की इस लड़ाई में हमारी जीत  निश्चित है। प्रदेश के प्रत्येक नागरिक की इसमें महत्वपूर्ण भूमिका है। कोविड प्रोटोकॉल का अनुपालन सभी के हित में है। मास्क, सैनिटाइजेशन और शारीरिक दूरी  को हमें अपनी जीवनशैली में शामिल करना होगा।

देश में कोरोना के दो लाख के पार नए मामले, एक हजार से अधिक की मौत

दिशा निर्देश जरूर जारी किए गए हैं, लेकिन स्थिति को देखते हुए सरकार ने रविवार को लॉकडाउन लगाने का फैसला लिया है। जरूरी सेवाओं को छोड़कर तमाम तरह की मूवमेंट पर पाबंदी लगाई गई है। जोर दिया जा रहा है कि कोरोना की इस चेन को तोड़ा जाए और बढ़ते मामलों पर अंकुश लगे।

Tags: corona in UPcovid HospitalUniversity of Allahabad
Previous Post

टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी के घर हुआ कोरोना का विस्फोट

Next Post

लाल किला हिंसा के दोषी दीप सिद्धू को बड़ी राहत, कोर्ट से मिली जमानत

Writer D

Writer D

Related Posts

Rajnath Singh
उत्तर प्रदेश

बुजुर्गों की सेवा से बड़ा कोई पुण्य कार्य नहीं हो सकता: राजनाथ सिंह

29/08/2026
CM Dhami
Main Slider

हल्द्वानी में व्यापारियों से बोले CM धामी- “आप व्यापार बढ़ाइए, सरकार आपके साथ खड़ी है”

29/08/2026
Passengers availed the benefit of the free bus travel facility.
उत्तर प्रदेश

रक्षाबंधन निशुल्क बस यात्रा: शनिवार शाम तक 80 लाख महिलाओं व सहयात्रियों ने उठाया सेवा का लाभ

29/08/2026
More than one lakh saplings planted on Rakshabandhan
उत्तर प्रदेश

रक्षाबंधन के पर्व पर भाई-बहनों ने लगाए एक लाख से अधिक पौधे

29/08/2026
CM Yogi conducted an aerial inspection of flood-affected villages in Ballia.
Main Slider

50-50 किलो राहत सामग्री दे रही सरकार, 500 ग्राम राहत नहीं पहुंचा पाती थी सपा: मुख्यमंत्री योगी

29/08/2026
Next Post
deep sidhu

लाल किला हिंसा के दोषी दीप सिद्धू को बड़ी राहत, कोर्ट से मिली जमानत

यह भी पढ़ें

Will Chris Gayle have his favorite among the Kings of Punjab today? place

क्या आज पंजाब के किंग्स में क्रिस गेल को मिलेगी उनकी फेवरेट जगह?

26/04/2021
Horoscope

13 मार्च राशिफल: आज का दिन इनके लिए है खास

13/03/2023

CM योगी पहुंचे गोरखपुर, अधिकारियों से संग बैठक में की कानून व्यवस्था की समीक्षा

04/08/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version