• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

वाराणसी में बेकाबू हुए कोरोना पर पीएम मोदी ने की वर्चुअल बैठक, दिये ये अहम निर्देश

Writer D by Writer D
18/04/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय, वाराणसी
0
PM Modi has a virtual meeting

PM Modi has a virtual meeting

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

वाराणसी में बेकाबू हो चले कोरोना संक्रमण पर नियंत्रण को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को स्थानीय अफसरों, जनप्रतिनिधियों, चिकित्सकों के साथ वर्चुअल बैठक की।

प्रधानमंत्री ने अपने संसदीय क्षेत्र में कोविड-19 की स्थिति का हाल जानने के बाद अस्पतालों में बेड, आक्सीजन, रेमेडेसीविर इंजेक्शन और दवाओं को लेकर विमर्श किया। बैठक में अफसरों ने संक्रमण की स्थिति, इस पर रोकथाम के प्रयासों, सप्ताहांत दो दिवसीय लॉकडाउन, कोरोना जांच, दवाओं की उपलब्‍धता को बताया।

प्रधानमंत्री ने अफसरों की बातें गम्भीरता से सुनने के बाद चिकित्सकीय जरूरतों, चिकित्‍सा कर्मचारियों की सेहत और सुरक्षा पर बातचीत कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया। प्रधानमंत्री ने बैठक में कहा कि वाराणसी जिला प्रशासन पूरी संवेदनशीलता के साथ वाराणसी के लोगों की हर संभव सहायता करे। प्रधानमंत्री ने ट्रैकिंग, ट्रेसिंग और टेस्टिंग पर पुनः जोर देकर कहा कि कोरोना की पहली लहर की तरह ही यह दूसरी लहर से लड़ने में महत्वपूर्ण है।

उन्होंने संक्रमित व्यक्तियों के सम्पर्क में आये लोगों की जांच और टेस्ट रिपोर्ट को जल्द से जल्द उपलब्ध कराने पर भी बल दिया। उन्होंने गृह एकांतवास में रह रहे मरीजों और उनके परिवार के प्रति भी सभी जिम्मेदारियों के संवेदनशील तरीके से निर्वहन का निर्देश दिया।

देश का विदेशी मुद्रा भंडार 4.34 अरब डॉलर बढ़कर पहुंचा 581 अरब डॉलर के पार

बैठक में प्रधानमंत्री ने अफसरों और कोरोना संक्रमित मरीजों की सेवा करने वाले चिकित्सकीय कर्मचारियों, चिकित्सकों, स्वयंसेवी संगठनों का उत्‍साहवर्धन कर कहा कि उन्होंने जिस प्रकार सरकार के साथ कदम मिलकर कार्य किया है, उसे और प्रोत्साहित किया जाना चाहिए। प्रधानमंत्री ने इस दौरान डॉक्टरों, मेडिकल स्टॉफ का आभार जता कहा की इस संकट की घडी में भी वह अपने कर्त्तव्य का निष्ठापूर्ण पालन कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि हमें पिछले साल के अनुभवों से सीखते हुए सतर्क रहकर आगे बढ़ना है। प्रधानमंत्री ने संक्रमण की स्थिति को देखते हुए अधिकाधिक सतर्कता और सावधानी बरतने पर बल दिया। दो गज की दूरी, मास्क है जरूरी का अनुपालन और 45 वर्ष से ऊपर के सभी लोगों का टीकाकरण सुनिश्चित कराने का निर्देश देकर प्रधानमंत्री ने बताया कि वाराणसी के प्रतिनिधि के रूप में वह आम जनता से भी निरंतर फीडबैक ले रहे हैं।

पोंजी स्कीम के सरगना की कोरोना से मौत, 500 करोड़ की धोखाधड़ी का था आरोपी

उन्होंने बताया कि वाराणसी में पिछले 5-6 वर्षों में चिकित्सकीय सुविधाओं के विस्तार और आधुनिकीकरण से कोरोना वायरस से लड़ने में सहायता मिली है। इसके साथ वाराणसी में बेड्स, आईसीयू और ऑक्सिजन की उपलब्धता को बढ़ाया जा रहा है। मरीजों की बढ़ी हुई संख्या से उत्पन्न दबाव को देखते हुए हर स्तर पर प्रयास बढाने की जरुरत पर भी प्रधानमंत्री ने विशेष बल दिया।

उन्होंने कहा कि जिस तरह वाराणसी प्रशासन ने तेजी के साथ ‘काशी कोविड रिस्पोन्स सेन्टर’ स्थापित किया है, वैसी ही तेजी हर कार्य में लायी जानी चाहिए। बैठक में अफसरों ने प्रधानमंत्री को कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग हेतु स्थापित कण्ट्रोल रूम, होम आइसोलेशन के लिए बनाये गए कमाण्ड एण्ड कन्ट्रोल सेंटर, डेडीकेटेड फोन लाईन एम्बुलेंस, कण्ट्रोल रूम से टेलीमेडिसीन की व्यवस्था, शहरी क्षेत्र में अतिरिक्त रैपिड रिस्पान्स टीम की तैनाती आदि की विस्तार से जानकारी दी। उन्हें बताया गया कि कोविड से बचाव के लिए अभी तक 1 लाख, 98 हजार, 383 व्यक्तियों को प्रथम व 35014 व्यक्तियों को वैक्सीनेशन की दोनों डोज लग चुकी है।

JEE Mains की परीक्षाएं अगले आदेश तक हुई स्थगित

बताते चले इस हाई लेवल के बैठक की जानकारी पीएमओ ने ट्वीट कर दी। पीएमओ ने बताया कि ‘आज 11 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी में कोरोना के हालातों की समीक्षा के लिए एक बैठक की अध्यक्षता करेंगे। इस बैठक में टॉप अधिकारी, स्थानीय प्रशासन और डॉक्टर्स शामिल होंगे, जो वाराणसी में कोरोना के खिलाफ जंग लड़ रहे हैं।

वर्चुअल बैठक में इनकी रही उपस्थिति

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ वर्चुअल बैठक में राज्यमंत्री डॉ. नीलकंठ तिवारी, राज्यमंत्री रवीन्द्र जायसवाल, एमएलसी और कोविड प्रभारी वाराणसी ए.के. शर्मा, एमएलसी अशोक धवन,लक्ष्मण आचार्य, विधायक रोहनियां सुरेन्द्र नारायन सिंह, कमिश्नर दीपक अग्रवाल, पुलिस आयुक्त ए. सतीश गणेश, जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा, नगर आयुक्त गौरांग राठी, प्रभारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.एन.पी. सिंह, निदेशक चिकित्सा विज्ञान संस्थान बीएचयू शामिल रहे।

Tags: corona in indiacorona in UPcorona in varanasicorona newscorona updatesvaranasi news
Previous Post

Dhanashree Verma ने पंजाबी गाने पर लगाए जमकर ठुमके, वायरल हुआ विडीओ

Next Post

प्रधान पद के उम्मीदवार का मिला शव, चुनावी रंजिश में हत्या की आशंका

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

यूपी MLC चुनाव में आज थमेगा प्रचार, 11 सीटों पर दिग्गजों की साख दांव पर

21/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार का डिजिटल एजुकेशन पर जोर, खान एकेडमी से बेटियों को मिलेगा लाभ

21/10/2026
उत्तर प्रदेश

उपचार के लिए करेंगे भरपूर मदद, आयुष्मान कार्ड भी बनवाएंगे: सीएम योगी

21/10/2026
उत्तर प्रदेश

नए उत्तर प्रदेश में कानून से ऊपर कोई नहीं: मुख्यमंत्री

21/10/2026
Main Slider

​पहले मानवता, फिर परंपरा: एंबुलेंस के लिए सीएम योगी ने रुकवाई विजयादशमी शोभायात्रा

21/10/2026
Next Post
murder

प्रधान पद के उम्मीदवार का मिला शव, चुनावी रंजिश में हत्या की आशंका

यह भी पढ़ें

Karwa Chauth

इस दिन रखा जाएगा करवा चौथ व्रत, जानें डेट, पूजन विधि और शुभ मुहूर्त

18/09/2022
Kalpavas

माघ पूर्णिमा पर संगम स्नान के साथ पूरा होगा महाकुम्भ का कल्पवास

10/02/2025
matar poha

नाश्ते में बनाए टेस्टी मटर पोहा, देख कर मुंह में आ जाएगा पानी

16/12/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version