• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कोरोना पर राजनीति उचित नहीं

Writer D by Writer D
19/04/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राष्ट्रीय, स्वास्थ्य
0
Corona

Corona

15
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा दो लाख 61 हजार से भी अधिक हो गया है। बेड और ऑक्सीज़न की कमी कोलेकर हाहाकार मचा हुआ है।  साथ ही इस पर राजनीति भी आरंभ हो गई है। राहुल गांधी ने बंगाल की अपनी चुनावी रैलियां रदद कर दी हैं और बाकी के दलों से भी ऐसा ही कुछ करने का आग्रह किया है। यह और बात है कि अन्य राज्यों में कांग्रेसने अपनी रैलिया स्थगित नहीं की। चूंकि बंगाल में उसे पता है कि वह रैली करे या न करे, उससे कोई राजनीतिक लाभ तो होना नहीं है लेकिन वह बंगाल को भाजपा को मजबूत होते देखना भी नहीं चाहेगी। यही वजह है कि पी चिदंबरम, मनमोहन सिंह और कपिल सिब्बल जैसे कांग्रेसी या तो प्रधानमंत्री  को नसीहत देने लगे हैं या उन्हें भाजपा का प्रचार मंत्री कहने लगे हैं।

मेडिकल जानकारों के एक समूह को आशंका है कि अगर अगले एक से डेढ़ पखवाड़े के बीच कोरोना की इस दूसरी लहर की रफ्तार नहीं थमी, तो हिंदुस्तान में इससे मरने वाले लोगों की तादाद बहुत अधिक हो सकती है। विशेषज्ञों का मानना है कि अगर कोरोना की इस दूसरी लहर पर जल्द से जल्द काबू नहीं पाया गया तो इसका वही हाल हो जायेगा, जो सौ साल पहले स्पेनिश फ्लू का हुआ था। गौरतलब है कि 1920 में आयी भयानक महामारी स्पेनिश फ्लू ने हिंदुस्तान में एक करोड़ 20 लाख लोगों की जान ले ली थी। यह भी ध्यान रखें कि इतने लोग तब मर गये थे, जब उन दिनों भारत की आबादी महज 30 करोड़ से भी कम थी और देश के तत्कालीन भूगोल में आज का पाकिस्तान और बांग्लादेश भी शामिल था। आज अकेले हिंदुस्तान की आबादी 1 अरब 30 करोड़ से भी ज्यादा है।

स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया टोल फ्री नम्बर, कोविड-19 के मरीज ले सकते है परामर्श

इससे यह समझा जा सकता है कि देश में कोरोना की मौजूदा रफ्तार कितनी तेज और खतरनाक है। 17 अप्रैल 2021 को जब मैं ये पंक्तियां लिख रहा हूं, तब तक देश में कोरोना से मरने वाले लोगों की तादाद करीब 1,74,000 पहुंच चुकी है। जबकि अभी तक 1.42 करोड़ लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं और इनमें से 1.24 करोड़ लोग ठीक हो चुके हैं। अगर दुनिया के परिदृश्य पर नजर डालें तो ठीक इस समय तक दुनिया में 14 करोड़ से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं और करीब 8 करोड़ लोग इसमें ठीक हो चुके हैं, जबकि 30 लाख लोग अपनी जान गंवा चुके हैं, करीब 6 करोड़ से ज्यादा लोग इस समय कोरोना की चपेट में हैं। अगर हालात बिगड़ते हैं और अचानक ग्लोबल स्तर पर इंसानी इम्यूनिटी डिप करती है तो कई करोड़ लोग इस भयावह आपदा द्वारा निगल लिये जाएंगे।

इस जिले मे स्थापित होगा आक्सीजन प्लांट, योगी सरकार ने दे स्वीकृति

सवाल है क्या कोरोना की इस विश्वव्यापी दूसरी लहर के लिए सिर्फ लोगों की लापरवाही जिम्मेदार है? जवाब है नहीं। निश्चित रूप से इसमें एक बड़ा हिस्सा लोगों की लापरवाही का है। लेकिन वो लापरवाही इंसान के स्वभाविक स्वभाव की है। जानबूझकर लापरवाही का कोई योगदान नहीं है। इस साल जनवरी में लग रहा था कि शायद मई-जून तक कोरोना की निर्णायक विदाई होने लगेगी और दुनिया धीरे धीरे पुरानी फॉर्म में लौटते हुए  दिसंबर 2021 तक कोरोना को इतिहास बना चुकी होगी। लेकिन जनवरी में ही इस महामारी ने पलटा मारा और सारे इंसानी अनुमानों को धता बता दिया।

हिंदुस्तान में तो इसने कुछ और ही सफाई से चकमा दिया। फरवरी के तीसरे सप्ताह तक लग रहा था कि कोरोना अब देश के कुछ इलाकों में ही रह गया है और वहां भी इसे जल्द से जल्द कॉर्नर कर दिया जायेगा। लेकिन अप्रैल का पहला हफ्ता गुजरते गुजरते हाल ये हो गया है कि अब तो लोग एक दूसरे की हिम्मत बढ़ाने तक के लिए भी यह कहने से हिचकते हैं कि कोरोना बस जाने ही वाला है।  7 अप्रैल 2021 के बाद देश में ऐसी ऐसी अनहोनी हो रही हैं, जिनकी कुछ पखवाड़ों पहले तक भी आशंका नहीं थी जैसे एक दिन में कोरोना के नये मामलों की संख्या 2 लाख के पार चले जाना और राजधानी दिल्ली में 17,000 के आंकड़े को क्रॉस कर जाना।

पीएम मोदी के संसदीय कार्यालय से चलेगा ‘कंट्रोल रूम फाॅर कोविड’

दिल्ली के पहले मुंबई और महाराष्ट भी कोरोना के अचानक बढ़े मरीजों से चौंका चुके हैं और अब तो देश का हर इलाका चौंका रहा है। सवाल है आखिर यह कोरोना की दूसरी लहर इतनी खतरनाक क्यों है? विशेषज्ञों की मानें तो इस दूसरी लहर के ज्यादा खतरनाक होने का कारण कोरोना के डबल म्यूटेशन वाले वैरियंट का सक्रिय होना है। 7 अप्रैल 2021 के पहले महाराष्ट में जो तमाम जांच हुई थीं, उससे पता चला था कि बहुत तेजी से देश में कोरोना का डबल म्यूटेशन वैरियंट फैल रहा है। यह इस लिहाज से ज्यादा खतरनाक है, क्योंकि यह न सिर्फ हमला करने में माहिर है बल्कि यह अपना बचाव करना भी ज्यादा बेहतर से जानता है।  कुल मिलाकर जिस तरह केहालात हैं, उसमें प्रधानमंत्री स्वयं पहल कर रहे हैं। वे सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों से बात कर रहे हैं। कुंभ जैसे आयोजन रोकने की संतों से अपील कर रहे हैं।  161 नए आॅक्सीजन संयंत्र लगवा रहे हैं। चार हजार रेल कोच को काविड अस्पताल के रूप में तब्दील करा रहे हैं।  ऐसे में उन पर चुनाव के बीच कोविड के लिएसमय निकालने का तंज किसी भी लिहाज से उचित नहीं है।

Tags: corona in indiacorona news in hindicorona updtes in hindi
Previous Post

दो दिन से लापता मासूम का शव बोरे से मिला, तंत्र विद्या को लेकर हत्या की आशंका

Next Post

‘नमो नमो जी शंकरा’ गाने पर गजराज ने लगाए ठुमके, वीडियो देख लोग बोले- अद्भुत

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तराखंड

मुख्यमंत्री ने खटीमा में सुनीं जनसमस्याएं, त्वरित निस्तारण के निर्देश

24/10/2026
छत्तीसगढ़

अंतर्राष्ट्रीय कलाकार दिवस पर बानबरद में आयोजित पंडवानी महासम्मेलन में शामिल हुए CM साय

24/10/2026
उत्तर प्रदेश

सनातन चेतना, जनआस्था और वैश्विक गौरव का महापर्व बनेगा दीपोत्सव-2026: CM योगी

24/10/2026
Main Slider

‘उत्तराखंडियों को घुसपैठिया कहने का हक किसने दिया?’ अखिलेश पर बरसे विनोद चमोली

24/10/2026
Main Slider

UP PET 2026: 35 लाख से ज्यादा अभ्यर्थी देंगे परीक्षा, CM योगी ने सुरक्षा और ट्रांसपोर्ट को लेकर दिए सख्त निर्देश

24/10/2026
Next Post
elephant dance video

'नमो नमो जी शंकरा' गाने पर गजराज ने लगाए ठुमके, वीडियो देख लोग बोले- अद्भुत

यह भी पढ़ें

keshav maurya

दशहरा पर जौनपुर को 100 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे केशव मौर्य

13/10/2021
CM Prem Singh Tamang & Deputy CM DK Shivkumar

सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने त्रिवेणी संगम में किया पवित्र स्नान

09/02/2025
ASI dies in accident of CM Bhajanlal Sharma's convoy

CM भजनलाल शर्मा के काफिले के एक्सीडेंट में ASI की मौत, 9 घायल

11/12/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version