• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

केजरीवाल की अपील बेसर, स्टेशनों-बस अड्डों पर उमड़ी प्रवासियों की भीड़

Writer D by Writer D
20/04/2021
in Main Slider, नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
crowds of migrants

crowds of migrants

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

दिल्ली में एक हफ्ते का लॉकडाउन लगते ही प्रवासी मजदूर बोरिया-बिस्तर समेट कर घर को निकल पड़े हैं। उन्हें 26 अप्रैल के बाद भी लॉकडाउन आगे बढ़ने का डर है। देखते ही देखते आनंद विहार रेलवे और बस अड्डे पर हजारों की संख्या में मजदूर और उनके परिवार वाले इकट्ठा हो गए हैं।

कोरोना की सुनामी से दिल्ली में हालात बेकाबू हैं क्योंकि यहां हर रोज कोरोना के नये मामलों का रिकॉर्ड बन रहा है। इसी के मद्देनजर दिल्ली के उपराज्यपाल और दिल्ली सरकार के बीच हुई बैठक के बाद सोमवार रात 10 बजे से 26 अप्रैल की सुबह पांच बजे तक लॉकडाउन लगा दिया गया है। लॉकडाउन की यह मियाद आज रात 10 बजे से प्रभावी हो गई है। सरकार के इस फैसले के बाद प्रवासी मजदूरों में हड़कंप मचा हुआ है। वे अपना बोरिया-बिस्तर समेट कर घर को निकल पड़े हैं। वे सभी इस डर के मारे की कहीं लॉकडाउन की मियाद और न बढ़ जाए, इससे पहले ही वे अपने घर गांव जाना चाहते हैं।

छठे चरण के मतदान से पहले राजनीतिक हिंसा, कांग्रेस कार्यकर्ता की मौत

हालांकि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रवासियों से अपील की है कि वे जहां भी हैं, वहीं रहें और पलायन न करें। इसके बावजूद मजदूरों को डर है कि कहीं वे कोरोना से पहले भूख के मारे ही न शरीर छोड़ दें। लॉकडाउन के ऐलान के बाद आनंद विहार, कौशांबी बस अड्डे से यूपी और बिहार के दूर-दराज शहरों के प्रवासी लोग पलायन करने लगे हैं। यहां एक बार फिर से 2020 जैसी भीड़ उमड़ पड़ी है जब मार्च में लॉकडाउन के ऐलान के बाद एक बार में आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर हजारों लोग की भीड़ लग गई थी।

सोमवार को दिन भर आनंद विहार स्टेशन पर ऐसा ही दृश्य देखने को मिला। यहां से मजदूर लगातार अपने घरों की ओर जा रहे हैं और इंतजार कर रहे हैं कि किसी बस के जरिए उन्हें अपने गंतव्य तक पहुंचने को मिल जाए। इसके चलते आनंद विहार और कौशांबी बस अड्डे पर भीड़ बढ़ती जा रही है। मुसाफिरों का कहना था कि कोरोना संक्रमण अनियंत्रित तरीके से बढ़ रहा है। हालात और ज्यादा खराब हुए तो लॉकडाउन की सीमा भी बढ़ाई जा सकती है। ऐसे में उनके लिए परिवार चलाना मुश्किल हो जाएगा इसलिए वो अब अपने पैतृक स्थान पर जा रहे हैं।

ICSE ने रद्द की 10वीं की परीक्षा, 12वीं की अगले आदेश तक स्थगित

लॉकडाउन के ऐलान के बाद ही मुख्यमंत्री केजरीवाल ने मजदूरों से अपील की है कि वे यहीं रहें कहीं ना जाएं। उन्होंने कहा था कि कहा था कि मैं भरोसा दिलाता हूं कि सरकार आपका पूरा ख्याल रखेगी। केजरीवाल ने आगे कहा कि आप दिल्ली में ही रहिए। उनकी ये अपील बेअसर साबित हुई क्योंकि आंनद बिहार, कौशांबी बस अड्डों पर मजदूरों की काफी भीड़ है जो खत्म होने का नाम नहीं ले रही। मजदूर किसी तरह से भी घर जाने पर आमादा हैं।

Tags: crowds of migrantslockdown
Previous Post

छठे चरण के मतदान से पहले राजनीतिक हिंसा, कांग्रेस कार्यकर्ता की मौत

Next Post

नकाबपोश डैकतों ने घर पर धावा बोल कर लूटे 25 लाख रुपए

Writer D

Writer D

Related Posts

Many Congress leaders including Rahul-Priyanka are on strike
Main Slider

पीएम आवास के पास सियासी संग्राम! राहुल-प्रियंका समेत कई कांग्रेसी नेता धरने पर

21/07/2026
Sri Hemkunt Sahib
Main Slider

बेल्जियम से आए 84 सिख श्रद्धालु पहुंचे हेमकुंड साहिब की पावन यात्रा पर

21/07/2026
Yogi Cabinet Meeting
Main Slider

Yogi Cabinet: वाराणसी में बनेगा हाईटेक 500 बेड महिला छात्रावास

21/07/2026
Yogi Cabinet Meeting
Main Slider

योगी कैबिनेट की मंजूरी, रोडवेज बेड़े में शामिल होंगी 250 ई-बसें

21/07/2026
Yogi Cabinet Meeting
Main Slider

उप्र कैबिनेट: मेधावी छात्राओं को मिलेगी ‘रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी’, एसओपी मंजूर

21/07/2026
Next Post
Stole

नकाबपोश डैकतों ने घर पर धावा बोल कर लूटे 25 लाख रुपए

यह भी पढ़ें

काशीराम जयंती पर मायावती ने अर्पित की श्रद्धांजलि, सुप्रीमो ने लोकसभा में बदला पार्टी का नेता

15/03/2022
Suicide

प्रताड़ना से आहत होकर युवक ने की सुसाइड

16/01/2023
Four children drowned in the pond

किशोर की यमुना में डूबने से मौत, मचा कोहराम

02/06/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version