• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

शनिवार और रविवार को होने वाली गैदरिंग को रोका जा सके: रविन्द्र कुमार माँदड़, डीएम

Writer D by Writer D
21/04/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, रामपुर
0
rampur dm-sp

rampur dm-sp

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

रामपुर। (मुजाहिद ख़ान): कोविड-19 के बढ़ते मामलों के दृष्टिगत शासन द्वारा जारी दिशा निर्देशों के अनुसार जिले में 17 अप्रैल शनिवार को रात 8 बजे से 19 अप्रैल को सुबह 7 बजे तक(35 घण्टे) का  कोरोना कर्फ्यू लागू रहेगा। जिसको लेकर जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार माँदड़ और पुलिस अधीक्षक शगुन गौतम ने मोटरसाइकिल से पूरे शहर का भ्रमण किया और कोरोना कर्फ्यू के अनुपालन की स्थिति का जायजा लिया।

जैसा कि कोरोना कर्फ्यू के दौरान स्वास्थ्य, सफाई व आवश्यक सेवाओं के अतिरिक्त अन्य गतिविधियों के लिए अनुमति नहीं होगी और कोरोना कर्फ्यू के दौरान जनपद के सभी कंटेनमेंट जोनों और सार्वजनिक स्थलों व बाजारों में वृहद स्तर पर सैनिटाइजेशन कराया जाएगा। कोरोना कर्फ्यू लागू होने के बाद व्यवस्थाओं और नियमों के अनुपालन की ज़मीनी हक़ीक़त जानने के लिए डीएम और एसपी ने अंबेडकर पार्क, शाहबाद गेट, कोतवाली, चाक़ू बाज़ार व प्रमुख बाज़ारो सहित मोटरसाइकिलों पर पूरे शहर का दौरा कर कोरोना कर्फ्यू की हक़ीक़त जानी।

वहीं इस पर जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार माँदड़ ने कहा कि कोरोना के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए शासन के निर्देश पर शनिवार रात 8 से सोमवार सुबह 7 बजे तक कोरोना कर्फ्यू लगाया जाना है।

इसका उद्देश्य यह है कि शनिवार शाम और रविवार को होने वाली गैदरिंग को जो अवकाश के कारण होती हैं उसको रोका जा सके। और जो कोरोना वायरस है जिसकी चेन बन रही है उसको तोड़ा जा सके। जो लगातार केसेस बढ़ रहे हैं उनको कंट्रोल किया जा सके। उसी का पालन कराने के लिए मैंने और कप्तान साहब बाइक से पेट्रोलिंग की है।और जितने भी मार्केट एरिया हैं जहाँ पर गैदरिंग होती है मार्केट पूरी तरह बन्द रहे और लोग अपने घरों में रहें। जो व्यक्ति आवश्यक सेवाओं के लिए निकले वो मास्क पहनकर निकले।

ख़ुशी है कि पुलिस और सभी मजिस्ट्रेट ने इसमें अच्छा प्रबंधन किया है। जितने भी रामपुर के मुख्य बाज़ारो में गये हैं वहाँ पर अच्छी तरीके से इसका पालन कराते हुए मिले हैं। मीडिया के माध्यम से रामपुर की जनता से अपील करूँगा कि बीमारी लगातार बढ़ रही है इसकी रोकने की ज़िम्मेदारी हम सभी पर है और इसको तभी रोका जा सकता है सभी लोग अपने घरों में रहें और आवश्यक कार्य से निकलना हो तो मास्क पहनकर निकलें और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें।

इसके अलावा इमरजेंसी सेवाओं के निर्देश मिले हैं जिसमें दवाओं की जो दुकानें हैं,अस्पताल जितने हैं प्राइवेट नर्सिंग होम भी हैं वो भी खुले हैं। कहा हालांकि प्रयास कर रहे हैं जितने भी मरीज़ आते हैं कोरोना गाइडलाइंस का पालन करें और वहां पर एन्टीजन टेस्ट कराकर सोशल डिस्टेंसिंग की व्यवस्थाएं बनाएं। इसके अलावा जो आवश्यक रोज़मर्रा की चीज़ें हैं जिनमें दूध या फल सब्ज़ी है वो सब सेवाएं मिलेंगी जैसे पहले भी हो रहीं थीं किसी प्रकार की कोई कमी नहीं है लोगो को अफरातफरी करने की आवश्यकता नहीं है आराम से अपना सामान लें और सुरक्षित अपने घर में रहें।

वहीं पुलिस अधीक्षक शगुन गौतम ने त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन के रामपुर में पहले चरण में मतदान हो जाने के बाद अन्य जिलों के लिए भेजे गये पुलिस बल के बाद रामपुर की सुरक्षा पर कहा कि इस वक़्त 70 फीसदी पुलिस बल चुनाव के लिए अन्य जिलों को गया है 20 अप्रैल तक के लिए उसके अलावा जितना भी पुलिस बल है थानों पर और जो पीआरपी गाड़ियां हैं इसके साथ चौकीदारों की भी मदद ली जा रही है उनकी मदद से कर्फ्यू का अनुपालन कराया जा रहा है और साथ में लॉ एंड ऑर्डर भी संभालना है उसके लिए उनका सहयोग लिया जा रहा है।

Tags: night curfew in rampurRampur Newsrampur spRavindra Mandar IASup news
Previous Post

चूल्हे की चिंगारी से घर में लगी आग, लाखों का सामान जलकर हुआ राख़

Next Post

सैनिटाइजेशन में किसी भी स्तर पर नहीं की जाएगी लापरवाही बर्दाश्त : रामपुर डीएम

Writer D

Writer D

Related Posts

Garden
Main Slider

घर के गार्डन में घास-फूस हटाने के लिए आजमाए ये उपाय

17/05/2026
Love
Main Slider

प्यार के मामले में सबसे आगे होती है ये 4 राशि वाले, जानें कहीं आपकी राशि भी तो नहीं

17/05/2026
Kundali
Main Slider

कुंडली के दोषों को इन उपायों से करें दूर

17/05/2026
Sawan
Main Slider

ऐसे करें रुद्राक्ष असली है या नकली

17/05/2026
Mint Face Pack
Main Slider

गर्मियों में भी स्किन रहेगी कूल, इससे मिलेगा ग्लो

17/05/2026
Next Post
rampur dm-sp

सैनिटाइजेशन में किसी भी स्तर पर नहीं की जाएगी लापरवाही बर्दाश्त : रामपुर डीएम

यह भी पढ़ें

Raj Thackeray -Uddhav Thackeray

गणेश चतुर्थी पर ठाकरे परिवार का मिलन, उद्धव पहुंचे राज ठाकरे के घर

27/08/2025
noor mukadam

पूर्व राजदूत की बेटी का सिर काटने से पहले किया गया था ‘टॉर्चर’, सामने आई यह वजह

27/07/2021
Facebook

facebook पर Instagram के जरिए निजी डेटा चुराने का लगा आरोप

18/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version