• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव स्थगित, राज्य निर्वाचन आयोग ने जारी की सूचना

Writer D by Writer D
21/04/2021
in Main Slider, बिहार, राजनीति, राष्ट्रीय
0
Election Commission

Election Commission

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बिहार में आगामी माह में होने वाले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को 15 दिन अगे बढ़ा दिया गया है। पंचायती राज मंत्री सम्राट चौधरी ने भी इसकी पुष्टि की है। राज्य निर्वाचन आयोग के उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी बैजु नाथ कुमार सिंह ने बुधवार को जारी सूचना में इसकी जानकारी दी।

सिंह ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग में पंचायत आम चुनाव कराने को लेकर अप्रैल के अन्त में अधिसूचना प्रस्ताव भेजने की तैयारी चल रही थी लेकिन इसे 15 दिनों के लिए बढ़ा दिया गया है। महामारी के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए पंचायत चुनाव को स्थगित किया गया है। 15 दिन बाद समीक्षा बैठक की जाएगी। इसके बाद ही आगे का निर्णय किया जायेगा। उन्होंने बताया कि कल से शुरू होने वाला प्रशिक्षण कार्यक्रम भी स्थगित कर दिया गया है। सभी निर्वाचन पदाधिकारी और सहायक निर्वाचन पदाधिकारी की ट्रेनिंग स्थगित की गई है।

यूपी में कोरोना का विकराल रूप, 24 घंटे में 33214 नए मामले, 187 की मौत

राज्य निर्वाचन आयोग के उप सचिव समेत अन्य कर्मी कोरोना संक्रमित हैं। देशभर में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर कहर बरपा रही है। बिहार में भी इसका प्रकोप जारी है। बिहार में भी पंचायत चुनाव पर सबकी निगाहें टिकी हुई थी। जून में पंचायत प्रतिनिधियों का कार्यकाल समाप्त हो रहा है। ऐसे में चुनाव कराना कोरोना काल में मुश्किल लग रहा था, जिसे अब टाल दिया गया है।

उल्लेखनीय है कि राज्य में कोरोना संक्रमण की रफ्तार को देखते हुए विपक्ष के नेता राज्य निर्वाचन आयोग से पंचायत चुनाव स्थगित करने की मांग कर रहे थे। इससे पहले राज्य निर्वाचन आयोग ने  बताया था कि 22, 23 और 24 अप्रैल को सुबह 11 से दोपहर एक बजे तक अधिकारियों को पंचायत चुनाव के बाबत ट्रेनिंग दी जाएगी। 22 को पटना, सारण और कोसी प्रमंडल, 23 को तिरहुत, दरभंगा और पूर्णिया प्रमंडल और 24 को मगध, मुंगेर और भागलपुर प्रमंडल के अधिकारियों को ट्रेनिंग दी जाएगी। यह प्रशिक्षण ऑनलाइन दी जाएगी।

सुप्रीम कोर्ट पहुंचा कोरोना, CJI के शपथ ग्रहण में शामिल होने से पहले होगी जांच

ऐसे में आयोग ने निर्वाची पदाधिकारी/सहायक निर्वाची पदाधिकारी से प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान मौजूद रहने की अपील की गई थी लेकिन अब ट्रेनिंग भी स्थगित कर दी गई है। इस पर भी बाद में ही निर्णय किया जायेगा।

Tags: bihar election newsbihar newselection commission
Previous Post

IPL 2021: KKR ने टॉस जीतकर किया पहले फील्डिंग का फ़ैसला

Next Post

IPL में सट्टा लगाने वाले तीन युवक गिरफ्तार, मोबाइल फोन व नकद बरामद

Writer D

Writer D

Related Posts

Move ON
Main Slider

नहीं कर पा रहे Move On… तो अपनाएं प्रेमानंद महाराज का बताया आसान उपाय

16/08/2026
Waxing
Main Slider

वैक्सिंग करवाने के बाद भूलकर भी ना करें ये गलतियां, काली पड़ सकती है त्वचा

16/08/2026
Marriage
Main Slider

बेटी की विदाई के तुरंत बाद घर में नहीं लगानी चाहिए झाड़ू, ये है बड़ी वजह

16/08/2026
Egg Manchurian
Main Slider

विकेंड स्पेशल में ट्राई करें स्वादिष्ट ऐग मंचूरियन, नोट करें आसान रेसिपी

16/08/2026
CM Dhami
Main Slider

विकसित भारत के निर्माण में सभी की भागीदारी जरूरी: CM Dhami

15/08/2026
Next Post
IPL

IPL में सट्टा लगाने वाले तीन युवक गिरफ्तार, मोबाइल फोन व नकद बरामद

यह भी पढ़ें

Kisan Andolan

सरकार ने चुनावी लाभ लेने के लिए किसानों को दिया धोखा : हसीब

01/02/2022
PM Kisan Nidhi

जारी होने वाली है पीएम किसान की 13वीं किस्त, ऐसे चेक करें लिस्ट में अपना नाम

16/01/2023
CM Yogi

योगी सरकार वाराणसी सहित यूपी के इन 14 शहरों का करेगी कायाकल्प

05/03/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version