Main Sliderअयोध्याउत्तर प्रदेशधर्म

रामलला को उनके जन्मदिन पर पहनाया गया सोने का मुकुट

अयोध्या में अपने अस्थाई मंदिर में विराजमान श्रीरामलला ने बुधवार को रामनवमी के दिन नई पोशाक और सोने का मुकुट धारण किया। उन्हें वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ नई पोशाक समर्पित की गई।

यह पहली बार है जब रामलला ने सोने का मुकुट धारण किया। रामलला पहले साधारण मुकुट धारण करते थे। 6 दिसम्बर 1992 के बाद उन्होंने चांदी का मुकुट धारण किया था ।

रामलला टेंट से निकलकर अस्थाई मंदिर में विराजे हैं तब अपने चारों भाइयों के साथ सोने का मुकुट धारण किया।

राम जन्मभूमि मंदिर में जन्मोत्सव का आयोजन कोविड प्रोटोकाल के तहत किया

मुख्य पुजारी रामलला आचार्य सतेंद्र दास ने बताया कि रामलला ने अपने चारों भाइयों के साथ सोने का मुकुट धारण किया। इसके लिए भक्तों ने श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट में गुप्तदान किया है।

कोरोना संक्रमण के कारण अयोध्या में रामनवमी का पर्व सादगी से मनाया गया । इसके लिए संतों ने पहले ही भक्तों से अपील की थी कि त्योहार को घर पर रहकर ही सादगी से मनाएं। वहीं, जो भक्त अयोध्या पहुंचे उन्हें नगर में प्रवेश नहीं दिया गया।

Related Articles

Back to top button