Main Sliderमनोरंजन

हिना और गौहर के बाद अभिनेता आशीष मेहरोत्रा के पिता का निधन

देशभर में कोरोना महामारी ने हडकम्प मचा दिया है। एक के बाद एक टीवी के सितारे ने खोए अपने पिता। पहले टीवी के मशहूर अभिनेत्री गौहर खान फिर हिना खान और अब मशहूर सीरियल अनुपमां में रुपाली गांगुली के ऑनस्क्रीन बेटे की भूमिका अदा करने वाले अभिनेता आशीष मेहरोत्रा के पिता का निधन हो गया है।

सोशल मीडिया पर आशीष ने पिता के साथ तस्वीरें तथा वीडियोज साझा कर इसकी खबर दी है। उन्होंने एक पोस्ट में लिखा, ‘आप मुझे छोड़कर चले गए हैं, मगर आप हमेशा मेरे अंदर रहेंगे। हमारे शरीर अलग हो गए हैं, किन्तु आत्मा कभी नहीं होगी। यहां स्वार्थी होने के लिए मैं आपसे क्षमा मांगता हूं।

पिता के निधन के बाद ‘पैपराजी’ का हिना को ना जाने देना पड़ा महंगा

आगे वे लिखती हैं कि आप केवल मेरे पापा हो, ये मैं आपसे कहता था। मुझे पता है आप मुझे छोड़कर नहीं गए हो पापा। काश मैं आपको ऐसे ही पकड़ता तथा कभी नहीं जाने देता। आई लव यू पापा।’

25 हजार का इनामी गैंगस्टर गिरफ्तार, देसी तमंचा बरामद

वही अपने दूसरे पोस्ट में आशीष ने लिखा, मेरा मुस्कुराता चेहरा, हमेशा मुस्कुराहट बिखेरते थे तथा आपका कूदकर भांगड़ा डांस। सिर्फ ऐसे ही मैं आपको हमेशा अपने पास रखना चाहता हूं पापा। आशीष के इन पोस्ट्स पर प्रशंसक उन्हें हिम्मत रखने के लिए कह रहे हैं। वहीं रुपाली ने भी आशीष की पोस्ट्स पर हार्ट इमोजी पोस्ट किए हैं।

 

Related Articles

Back to top button