• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अगवा किए गए SI की नक्सलियों ने हत्या कर सड़क पर फेंका शव, पर्चे में लिखी ये बात

Writer D by Writer D
24/04/2021
in Main Slider, क्राइम, छत्तीसगढ़, राष्ट्रीय
0
naxalites murdered SI

naxalites murdered SI

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बीजापुर में चार दिन पहले नक्सलियों ने डीआरजी के जवान एसआई मुरली ताती का अपहरण कर लिया था। ये घटना थाना पालनार क्षेत्र की है। बुधवार शाम चार बजे एसआई का अपहरण करने के बाद नक्सली जवान को जंगलों की तरफ ले गए।

इस अपहरण के बाद एसआई की तलाश की जा रही थी। वहीं एसआई की पत्नी को जब इसकी सूचना मिली, तो उनके होश उड़ गए। पति की रिहाई के लिए उन्होंने नक्सलियों से अपील की, लेकिन नक्सलियों का दिल नहीं पसीजा। इसके बाद एसआई का शव कुमसुम पारा में मिला।

बीजापुर में अपहरण के चार दिन बाद नक्सलियों ने एसआई मुरली ताती की हत्या कर दी। बुधवार की शाम 4:00 बजे के करीब गंगालूर थाना क्षेत्र के पालनार में एसआई का नक्सलिकयों ने अपहरण कर लिया था और अपने साथ जंगल में ले गए थे। एसआई की पत्नी और भाई ने नक्सलियों से बिना शर्त जवान को रिहा करने की अपील की, मगर नक्सलियों का दिल नहीं पसीजा और जवान की हत्या कर दी।

AIIMS की आईएनआई-सीईटी पीजी प्रवेश परीक्षा जुलाई तक स्थगित

नक्सलियों ने एसआई का शव गंगालूर के कुमसुम पारा में फेंक दिया। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच में जुट गई। शव के पास एक पर्चा भी फेंका गया है, जिसमें नक्सलियों ने लिखा है कि मुरली ताती वर्ष 2006 से सलवा जुडूम के समय से अब तक डीआरजी में पदस्थ रहे।

बता दें कि जगदलपुर में पदस्थ एसआई मुरली ताती छुट्टी लेकर अपने गांव में डेढ़ महीने से रह रहे थे। बुधवार को पालनार इलाके में आयोजित मेले में वह घूमने गए हुए थे। इसी दौरान नक्सलियों ने उन्हें अगवाकर लिया। एसआई मुरली ताती पहले नक्सलियों के साथ थे, बाद में उन्होंने आत्मसमर्पण किया था।

देश में कोरोना के 3.46 लाख से अधिक नए केस, रिकवरी रेट घट कर हुआ 83.48 फीसदी

समर्पण के बाद जिला बल में भर्ती हुए थे। नक्सलियों के खिलाफ चलाए गए बड़े-बड़े अभियान उन्हीं की निशानदेही पर हुए, जिसमें बीजापुर पुलिस को बड़ी सफलताएं मिलीं थीं। इसीलिए मुरली ताती नक्सलियों के हिट लिस्ट में थे और मौका मिलते ही उनका अपहरण कर लिया गया।

Tags: crime newsNational newsnaxalites murdered SI
Previous Post

AIIMS की आईएनआई-सीईटी पीजी प्रवेश परीक्षा जुलाई तक स्थगित

Next Post

जेल में बंद विधायक विजय मिश्रा के भतीजे के खिलाफ दर्ज हुआ एक और मुकदमा

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami congratulated Tejaswin Shankar.
Main Slider

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: तेजस्विन शंकर को सीएम धामी ने दी बधाई

01/08/2026
CM Dhami
Main Slider

CM धामी ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को त्वरित समाधान के दिए निर्देश

01/08/2026
CWG: Preeti Pawar wins India's sixth gold.
Main Slider

प्रीति पवार ने रचा इतिहास, कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत को दिलाया छठा गोल्ड

01/08/2026
CM Vishnudev Sai
छत्तीसगढ़

कुलगाम में आतंकियों ने ली छग के मजदूरों की जान, सीएम साय ने जताया शोक

01/08/2026
Main Slider

अयोध्या मेडिकल कॉलेज में संदिग्ध पर्ची मिलने से हड़कंप, पैरामेडिकल छात्र सरफराज हिरासत में

01/08/2026
Next Post
Vijay Mishra

जेल में बंद विधायक विजय मिश्रा के भतीजे के खिलाफ दर्ज हुआ एक और मुकदमा

यह भी पढ़ें

बिहार चुनाव Bihar election

बिहार चुनाव : जानिए लोजपा की नीतीश मुक्त सरकार बनाने की नई प्लानिंग

25/10/2020
CM Yogi

जम्मू-कश्मीर में शहीद जवान विनीत कुमार को योगी दी भावभीनी ने श्रद्धांजलि, किया ये बड़ा ऐलान

25/06/2023

सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की सुब्रह्मण्यम स्वामी की याचिका

07/10/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version