• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

‘हाइड्रोजन मैन’ पद्मश्री ओंकारनाथ श्रीवास्तव का कोरोना से निधन

Writer D by Writer D
25/04/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, वाराणसी
0
Padmashri Omkarnath Srivastava dies from Corona

Padmashri Omkarnath Srivastava dies from Corona

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

हाइड्रोजन ऊर्जा और नैनोसाइंस के लिए पूरी देश दुनिया में विख्यात बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के भौतिकी विभाग के प्रोफेसर पद्मश्री ओंकारनाथ श्रीवास्तव का कोरोना से निधन हो गया।

अभी दो हफ्ते पहले ही उनके रिसर्च स्कॉलर अभय जयसवाल की कोरोना से मौत हो गई थी, जिसके कारण प्रोफेसर श्रीवास्तव व्यथित थे। एहतियातन जब उनकी जांच कराई गई तो 20 अप्रैल को वह भी पॉजिटिव निकले। तबीयत बिगड़ने पर उन्हें बीएचयू में भर्ती कराया गया। शनिवार को उन्हें आईसीयू में शिफ़्ट किया गया लेकिन सांसों ने साथ छोड़ दिया।

महत्वपूर्ण बात यह है कि पद्मश्री समेत विज्ञान के सर्वोच्च पुरस्कार शांति स्वरूप भटनागर, होमी जहांगीर भाभा सम्मान, प्रौद्योगिकी विभाग का नेशनल रिसर्च अवॉर्ड समेत कई राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय सम्मान हासिल करने वाले प्रोफेसर श्रीवास्तव इसरो को सबसे ताकतवर सुपर फ्यूल स्टोरेज भेजने की तैयारी कर रहे थे और उससे पहले ही उनकी मौत हो गई।

कोरोना संक्रमित मरीजों के लिए फरिश्ते से कम नहीं है नर्स उर्वशी दीक्षित

बीएचयू के भौतिक विज्ञान विभाग में प्रोफेसर श्रीवास्तव ने इस सुपर फ्यूल स्टोरेज का अनुसंधान किया था। इसे सबसे ताकतवर सुपर फ्यूल स्टोरेज बताया जा रहा है। इस सुपर फ्यूल स्टोरेज में इंधन का भंडारण कार्बन एरोजेल की शक्ल में होता है जोकि रॉकेट में इस्तेमाल होने वाले लिक्विड हाइड्रोजन को सोख कर स्टोर करता है। इस टेक्नोलॉजी से अंतरिक्ष मिशन में लंबी दूरी के रॉकेट की रफ्तार और ताकत में कई गुना इजाफे का दावा किया गया था।

यही नहीं प्रोफ़ेसर श्रीवास्तव ने नैनोटेक्नोलॉजी से मल्टीपरपज फिल्टर का निर्माण भी किया था। अभी 2 महीने पहले ही उनकी लीडरशिप में हाइड्रोजन अनुसंधान के लिए नेशनल हाइड्रो पावर कॉरपोरेशन और बीएचयू के हाइड्रोजन एनर्जी सेंटर के बीच एक एग्रीमेंट हुआ था, जिसके तहत जल्द बनारस में हरित ऊर्जा हाइड्रोजन से 50 ऑटो रिक्शा चलने थे।

असहाय कोरोना पॉजिटिव मरीजों को निःशुल्क इलाज मुहैया करा रही योगी सरकार

बताया जा रहा है कि अभी 2 दिन पहले सरकार ने हाइड्रोजन मिशन को प्रस्तावित किया था। प्रोफेसर श्रीवास्तव भी इस मिशन से जुड़े थे। प्रोफ़ेसर ओएन श्रीवास्तव के अब तक क़रीब 900 शोध प्रकाशित हुए हैं और करीब 13000 हज़ार साइटेशन और दो किताबें भी उन्होंने लिखीं थीं। काशी के हरीशचंद्र घाट पर पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। प्रोफ़ेसर श्रीवास्तव फिलहाल बीएचयू से एमेरिटस प्रोफेसर के रूप में जुड़े हुए थे।

प्रोफेसर ओएन श्रीवास्तव साल 2003 में उस वक्त भी चर्चा में आए थे जब पूर्व राष्ट्रपति डॉ एपीजे अब्दुल कलाम बीएचयू आए और यहां पहुंचकर कलाम साहब प्रोफेसर श्रीवास्तव के हाइड्रोजन एनर्जी सेंटर की लैब देखने पहुंच गए। प्रोफेसर श्रीवास्तव की बनाई हाइड्रोजन कार और वाहनों की जानकारी ली और तभी प्रोटोकॉल तोड़कर प्रोफेसर श्रीवास्तव की बनाई हाइड्रोजन कार में बैठकर वह बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार तक भी गए थे। यह घटना कई दिनों तक सुर्खियों में रही।

Tags: Padmashri Omkarnath Srivastava dies from Coronaup newsvaranasi news
Previous Post

माँ की मौत के बाद नाना के जाने का गम नहीं भुला पा रहे ‘अली फजल’

Next Post

टायर ब्लास्ट होने के बाद तेज रफ्तार बोलेरो खाई में गिरी, 3 महिलाओं की मौत

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

नारी के सम्मान, स्वाभिमान और गरिमापूर्ण जीवन के लिए समर्पित है सरकार: मुख्यमंत्री

13/10/2026
उत्तर प्रदेश

नवरात्र पर यूपीकॉन की नई पहल, उद्यमिता की राह दिखाएगी ‘उद्यमी बडी’

13/10/2026
उत्तर प्रदेश

भृगु आश्रम का विकास पौराणिक विरासत को सम्मान- जयवीर सिंह

12/10/2026
उत्तर प्रदेश

ललकारकर भागने वाले को भगोड़ा कहते हैं, ओपी राजभर ने अखिलेश पर बोला तीखा हमला

12/10/2026
उत्तर प्रदेश

महापुरुषों और महिलाओं का अपमान सपा की पुरानी पहचान, अमरपाल मौर्य का अखिलेश यादव पर तीखा प्रहार

12/10/2026
Next Post
accident

टायर ब्लास्ट होने के बाद तेज रफ्तार बोलेरो खाई में गिरी, 3 महिलाओं की मौत

यह भी पढ़ें

Hisar College

सीएम नायब सैनी ने बदला हिसार कॉलेज का नाम, अब इस नाम से होगी पहचान

27/06/2024
oxygen express reached to delhi

11 टैंकरों में 225 टन ऑक्सीजन लेकर दिल्ली पहुंची ‘ऑक्सीजन एक्सप्रेस’

10/05/2021
Encounter

पुलिस मुठभेड़ में दो चोर गिरफ्तार

23/06/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version