• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पुलिस ने किया बस लूटकांड का खुलासा, मुठभेड़ के बाद तीन गिरफ्तार

Writer D by Writer D
28/04/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, ख़ास खबर, मथुरा
0
robbers arrested

robbers arrested

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

यमुना एक्सप्रेस वे पर तीन सप्ताह पूर्व रात में बस सवार यात्रियों से हुई लूट की घटना को अंजाम देने के आरोप में पुलिस ने तीन आरोपितों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर एसएसपी डा. गौरव ग्रोवर ने मंगलवार दोपहर खुलासा किया है।

इनके कब्जे से पुलिस ने  लूटी रकम में से 57800 रुपये, दो मोबाइल, बाइक स्कूटी बरामद कर ली है, जबकि अंधेरे का लाभ उठाकर तीन आरोपित भागने में सफल रहे।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा. गौरव ग्रोवर ने बताया मंगलवार सुबह तड़के चार बजे प्रभारी निरीक्षक सुरीर राजीत वर्मा चेकिंग कर रहे थे, उसी समय मुखबिर ने सूचना दी कि पांच अप्रैल को सुरीर में यमुना एक्सप्रेसवे पर बस रोककर लूट करने वाले बदमाश सुरीर के हरनौल अंडरपास के समीप मौजूद हैं।

किसी देश में चिकित्सा ऑक्सीजन सीमित नहीं होती : केंद्र सरकार

इस सूचना पर सुरीर पुलिस ने योगेश पुत्र वीरी सिंह निवासी ककरेटिया राया, दुष्यंत उर्फ कान्हा पुत्र राजन सिंह निवासी हवेली राया और गौरव पुत्र सुरेश यादव निवासी रुक्मणि विहार वृंदावन को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। जबकि इनके तीन साथी नीरज पुत्र शिवसिंह, नरेश पुत्र सरवर और भोलू पुत्र विजेंद्र निवासीगण गढ़ी रूपा राया अंधेरे का लाभ उठाकर भाग गए। गिरफ्तार किए गए आरोपितों पर पूर्व में भी कई आपराधिक मुकदमे चल रहे थे।

विदित हो, पांच अप्रैल की रात सुरीर क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेस वे पर माइल स्टोन-89 के समीप दिल्ली से आ रही बस को रोक कर सवारी के रूप में बैठे आधा दर्जन बदमाशों ने बस में लूटपाट की थी। इस दौरान बदमाश करीब एक लाख 66 हजार रुपये, छह मोबाइल व अन्य कीमती सामान लूट कर भाग गये थे।

हॉस्पिटल के बाहर ऑक्सीजन लगाए मरीज मिले तो DM व CMO होंगे जवाबदेह : योगी

एसएसपी डा. गौरव ग्रोवर ने मौका मुआयना करते हुए बदमाशों की धरपकड़ व खुलासे के लिये आधा दर्जन पुलिस टीमें लगाई थी। थाना पुलिस ने डकैती की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर बदमाशों की तलाश कर रही थी। पुलिस को अहम सुराग हाथ लगे और मंगलवार को लूट में शामिल तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है।

Tags: crime newsup news
Previous Post

मतदान के दौरान बवाल के आरोप में महिलाओं सहित 21 लोग पहुंचे जेल

Next Post

वृद्ध ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, नोट में पत्नी को ठहराया जिम्मेदार

Writer D

Writer D

Related Posts

Wedding Lehenga
Main Slider

पुराने लहंगे को करें रीयूज, हर कोई करेगा आपके लुक की तारीफ

01/07/2026
Cumin
Main Slider

कहीं आपकी रसोई में रखा जीरा नकली तो नहीं, खरीदने से पहले ऐसे करें चेक

01/07/2026
White Hair
Main Slider

सफ़ेद बालों से छुटकारा पाने के लिए अपनी डाइट में शामिल करें ये चीजें

01/07/2026
Education
उत्तर प्रदेश

साक्ष्य आधारित शिक्षा सुधारों के नए दौर में उप्र, कक्षा-कक्ष से मिली सीख पर तय होगी भविष्य की शैक्षणिक रणनीति

30/06/2026
Sugarcane Farmers
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार ने पेराई सत्र 2025-26 में गन्ना किसानों को किया 31,682 करोड़ रुपये का भुगतान

30/06/2026
Next Post
Suicide

वृद्ध ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, नोट में पत्नी को ठहराया जिम्मेदार

यह भी पढ़ें

Steve Smith

स्टीव स्मिथ का ऐतिहासिक शतक, द्रविड़ को पछाड़ एशेज में रचा इतिहास

06/01/2026

RBI के ग्रेड-बी ऑफिसर्स के लिए 28 जनवरी से रजिस्ट्रेशन शुरू, देखें पूरी डिटेल

27/01/2021
murder

कार से रौंदकर वरिष्ठ अधिवक्ता की हत्या, भाई समेत चार लोगों पर लगा आरोप

15/09/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version