Main Sliderमनोरंजन

अक्षय के बाद अजय देवगन ने की ICU की व्यवस्था

देश में एक बार फिर महामारी ने कोहराम मचा रखा है। दिन प्रतिदिन मरीजों की बढ़ती संख्या के चलते कहीं बेड की कमी हो रही है तो कहीं ऑक्सीजन कम पड़ जा रहा है। ऐसे में बिगड़ती स्थिति को देखकर एक के बाद एक सेलेब्स मदद के लिए आगे आ रहे हैं। हाल ही में एक बार फिर बॉलीवुड के सुपरस्टार अजय देवगन ने कोरोना संक्रमितों के मदद की है। महाराष्ट्र में कोरोना थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसी बीच अजय देवगन ने मुंबई के शिवाजी पार्क में अपनी ओर से 20 बेड के आईसीयू की व्यवस्था की है जिससे कोरोना मरीजों का इलाज हो जाए।

विदेश में भी सता रही प्रियंका को भारत की चिंता, मदद की कर रही अपील

इतना ही नहीं खबरे हैं कि इससे पहले ही वे बीएमसी को करीब 1 करोड़ रुपये की राशि दे चुके हैं। जिससे 20 बेड का इमरजेंसी अस्पताल तैयार हो सके। उनके इस नेक कदम की तारीफ हो रही है। बता दें कि इससे पहले अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना ने भी 100 ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर मंगवाए हैं। इससे बहुत से लोगों को मदद मिलेगी।

Related Articles

Back to top button