• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

धर्मा’ का साथ छोड़ ‘नेटफ्लिक्स’ से करोड़ों की डील कर रहें हैं शाहिद कपूर

Desk by Desk
29/04/2021
in Main Slider, ख़ास खबर, मनोरंजन
0
Shahid Kapoor is doing crores with 'Netflix' except Dharma

Shahid Kapoor is doing crores with 'Netflix' except Dharma

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बॉलीवुड इंडस्ट्री पर अब धीरे-धीरे खतरा मंडरा रहा हैं। अगर यशराज फिल्म्स और टी सीरीज जैसी गिनती की बड़ी फिल्म कंपनियों को छोड़ दें तो हिंदी मनोरंजन उद्योग में बरसों से सक्रिय रहे निर्माताओं के लिए संकट की घड़ी सामने आ चुकी है। अब बॉलीवुड के मशहूर अभिनेते शाहिद कपूर भी धर्मा प्रोडक्शंस की फिल्में छोड़ नेटफ्लिक्स और प्राइम वीडियो से हाथ मिला रहे हैं। समय मुंबई में इतनी तेजी से बदल रहा है कि पूरी इंडस्ट्री इन दिनों इन्हीं दो ओटीटी के अधिकारियों से बातें करने में ही व्यस्त नजर आती है।

श्रद्धा ने प्लाज्मा डोनेट के लिए सोशल मीडिया पर लोगों से की अपील 

दरअसल, कोरोना संक्रमण काल में अमेजन ने दोनों हाथों से दौलत बटोरी है।  कंपनी की शुद्ध आय साल 2019 में करीब 868 अरब रुपये थी जो साल 2020 में बढ़कर 1594 अरब रुपये हो गई है। ऐसे में जहां करण जौहर जैसे निर्माता की कंपनी को भी अपनी फिल्मों के वितरण व निवेश के लिए इधर उधऱ भटकना पड़ रहा है। अमेजन ने दुनिया भर में बीते साल 823 अरब रुपये अपने ओटीटी के लिए कंटेंट जुटाने पर चुटकियों में खर्च कर दिए।

वहीं नेटफ्लिक्स ने साल 2020 में सिर्फ अपनी ऑनलाइन वीडियो सामग्री पर करीब 883 अरब रुपये खर्च किए हैं। हालांकि, ये इसके इससे बीते साल यानी 2019 में खर्च की गई राशि करीब 1040 अरब रुपये से कम है। इन दिनों दोनों ओटीटी का पूरा फोकस भारतीय दर्शकों पर है। दोनों बड़े बड़े सितारों को अपने अपने ओटीटी पर खींच रहे हैं। इस बार बाजी नेटफ्लिक्स ने मारी है जो शाहिद कपूर को लेकर एक बड़ी मल्टीसीजन सीरीज प्लान कर रही है।

 

प्रियंका चोपड़ा के बाद पति निक जोनस ने भारत के लिए मदद कि की अपील

हम सब जानते हैं कि फिल्म ‘कबीर सिंह’ के हिट होने के बाद से शाहिद कपूर की मार्केट वैल्यू कई गुना बढ़ चुकी है। शाहिद और करण जौहर के बीच पिछले साल से तमाम फिल्मों को लेकर बातें होती रही हैं, लेकिन इनमें से किसी भी फिल्म को लेकर आधिकारिक एलान अब तक नहीं हुआ  है। शाहिद को धर्मा प्रोडक्शंस की फिल्म ‘योद्धा’ शुरू करनी थी लेकिन करण की कंपनी की पहले से अटकी पड़ी आठ फिल्मों को देखते हुए शाहिद ने ऐसी कंपनी के साथ हाथ मिलाया है जहां पैसे की कोई किल्लत नहीं है।

नेटफ्लिक्स के साथ हुई शाहिद कपूर की बातचीत के बाद उनके तमाम प्रस्तावित प्रोजेक्ट हाशिये पर जाने की चर्चा मुंबई में गुरुवार को दिन भर होती रही। वह राकेश ओम प्रकाश मेहरा की एक फिल्म में कर्ण का किरदार भी निभाने वाले थे लेकिन अब इस फिल्म का हाल फिलहाल शुरू होना मुश्किल है। नेटफ्लिक्स के साथ हुई बातचीत कागजों की लिखा पढ़ी तक पहुंच चुकी है और इसका एलान जल्द होने की संभावना जताई जा रही है। प्राइम वीडियो के साथ शाहिद कपूर पहले ही एक वेब सीरीज कर रहे हैं। ये सीरीज राज और डीके निर्देशित कर रहे हैं। कहा जा रहा है कि नेटफ्लिक्स वाली सीरीज से शाहिद कपूर अपना खुद का प्रोडक्शन हाउस भी शुरू करेंगे।

 

Tags: 24ghante online.comBollywood and entertainmentdharma productionentertainmenthindi newsIndia News in HindiLatest India News Updateslatest newsnetflixshahid kapoorShahid Kapoor on Netflixहिंदी समाचार
Previous Post

श्रद्धा ने प्लाज्मा डोनेट के लिए सोशल मीडिया पर लोगों से की अपील 

Next Post

हार की हैट्रिक से बचने के लिए मुंबई इंडियंस को बनाने पडेंगे 172 रन

Desk

Desk

Related Posts

IED Blast
Main Slider

छत्तीसगढ़ में आईईडी ब्लास्ट, डीआरजी के तीन जवान घायल

02/05/2026
CM Yogi
Main Slider

जल जीवन मिशन के तहत खोदी गईं सड़कों और गड्ढों को तत्काल भरने के निर्देश

02/05/2026
CM Samrat Chaudhary met Nitish Kumar
Main Slider

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने नीतीश कुमार से की शिष्टाचार भेंट

02/05/2026
Emergency Severe Alert
Main Slider

फोन पर बजा इमरजेंसी अलर्ट? घबराएं नहीं, सरकार का है टेस्ट मैसेज

02/05/2026
Ajay Rai
Main Slider

कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय की अचानक तबीयत बिगड़ी, लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती

01/05/2026
Next Post
Mumbai will have to score 172 runs to avoid a hat-trick of defeats.

हार की हैट्रिक से बचने के लिए मुंबई इंडियंस को बनाने पडेंगे 172 रन

यह भी पढ़ें

cm yogi

अयोध्या को देंगे सीएम योगी तोहफा, 12 लाख लोगों को मिलेगा रोजगार

09/06/2021
Advocate arrested

जिला जज के चेंबर में तोड़फोड़ में आरोपित अधिवक्ता गिरफ्तार

12/12/2022
Shivpal Yadav

एक बड़े घोटाले की पटकथा है यह बजट: शिवपाल यादव

20/02/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version