• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

राष्ट्रपति शासन लगाए, वरना सड़कों पर लाशें बिछ जाएंगी : शोएब इकबाल

Writer D by Writer D
30/04/2021
in Main Slider, नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
Shoaib Iqbal

Shoaib Iqbal

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

राजधानी दिल्ली में कोरोना के कहर के चलते हालात हर दिन के साथ बदतर होते जा रहे हैं। अब सत्ताधारी दल आम आदमी पार्टी में ही इस संकट के बीच अंसतोष की आवाजें सुनाई देने लगी हैं। आम आदमी पार्टी के विधायक शोएब इकबाल ने मांग की है कि राजधानी में राष्ट्रपति शासन लगना चाहिए।

दिल्ली के मटियामहल से विधायक शोएब इकबाल ने ये मांग कोरोना के कारण दिल्ली में पैदा हुई मौजूदा परिस्थितियों को लेकर की है। इतना ही नहीं, उन्होंने हाईकोर्ट से भी अपील की है कि दिल्ली में फैल रही अव्यवस्था को देखते हुए अब यहां राष्ट्रपति शासन लग जाना चाहिए।

विधायक की शिकायत है कि दिल्ली में मरीजों को ना दवाई मिल रही है और ना ही अस्पताल-ऑक्सीजन, ऐसे में लोगों की कोई सुनवाई नहीं हो रही है।

ऑक्सीजन सिलेंडर फटने से एक की मौत, दो की हालत गंभीर

AAP विधायक शोएब इकबाल ने कहा कि मुझे दुख हो रहा है कि हम किसी की मदद नहीं कर पा रहे हैं, मैं 6 बार से विधायक हूं लेकिन कोई भी सुनने वाला नहीं है। मैं तो यही चाहूंगा कि दिल्ली हाईकोर्ट तुरंत यहां राष्ट्रपति शासन लगाए, वरना सड़कों पर लाशें बिछ जाएंगी।

शोएब इकबाल ने कहा कि हमें केंद्र से सहयोग नहीं मिल रहा है, अगर केंद्र के हाथ में सबकुछ आएगा तो काम हो पाएगा। तीन महीने के लिए दिल्ली में राष्ट्रपति शासन लगना चाहिए।

आपको बता दें कि कोरोना के कारण दिल्ली में इस वक्त बुरा हाल है। ऑक्सीजन की किल्लत को लेकर पहले ही केंद्र सरकार और राज्य सरकार के बीच तकरार चल रही है, लेकिन अब इस महांसकट को लेकर राज्य सरकार के अपने ही सदस्य ने सवाल खड़े कर दिए हैं।

पांच दरोगा आए कोरोना की गिरफ्त में, थाना परिसर में मचा हड़कंप

कोरोना की इस लहर ने दिल्ली के हेल्थ सिस्टम की पोल खोलकर रख दी है. राजधानी में तमाम संघर्ष करने के बाद ना तो अस्पताल में बेड मिल रहा है और ना ही ऑक्सीजन की व्यवस्था हो पा रही है. दिल्ली सरकार की वेबसाइट पर बेड खाली होने का दावा है, लेकिन जमीन पर किसी मरीज को बेड पाने के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है.

हालात ये हैं कि अबतक दिल्ली के कई अस्पताल सुचारू रूप से ऑक्सीजन की सप्लाई को लेकर हाईकोर्ट का रुख कर चुके हैं. ऐसे में दिल्ली में लगातार बिगड़ती स्थिति के बीच जनता भी त्राहिमाम कर रही है.

Tags: aapcorona in delhiNational newsShoaib Iqbal
Previous Post

ऑक्सीजन सिलेंडर फटने से एक की मौत, दो की हालत गंभीर

Next Post

चुनाव ड्यूटी में लगे कर्मचारियों की मृत्यु दुखद, आश्रित को नौकरी दे सरकार : मायावती

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

गणेश चतुर्थी: बप्पा को चढ़ाएं इंस्टेंट लड्डू, नोट कर लें रेसिपी

15/09/2026
Main Slider

इस बेहतरीन डिश से करें दिन की शुरुआत, टेस्ट के साथ मिलेगी हेल्थ भी

15/09/2026
उत्तराखंड

स्व. गिरिजा शंकर जोशी को सूचना एवं लोक सम्पर्क विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने दी श्रद्धांजलि

14/09/2026
उत्तराखंड

जिला सहकारी बैंक के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने सीएम धामी से की मुलाकात

14/09/2026
Main Slider

सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का समयबद्ध और संतोषजनक निस्तारण सुनिश्चित करें: धामी

14/09/2026
Next Post
Mayawati

चुनाव ड्यूटी में लगे कर्मचारियों की मृत्यु दुखद, आश्रित को नौकरी दे सरकार : मायावती

यह भी पढ़ें

Manish Sisodia

मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका खारिज, कोर्ट ने कहा- व्यवहार सही नहीं है

30/05/2023
Gurmeet Chaudhary

गुरमीत चौधरी बोले मरीजों के लिए 1000 बेड वाला खोलेंगे अस्पताल 

26/04/2021
CM Vishnudev Sai

…. आप आगे बढ़ें, सरकार हर कदम पर आपके साथ खड़ी है: सीएम साय

11/12/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version