• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अधिकार प्राप्त समूहों से प्रधानमंत्री ने की बैठक, दिए उचित निर्देश

Writer D by Writer D
01/05/2021
in Main Slider, नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
pm modi

pm modi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को कोरोना महामारी से जुड़े विभिन्न अधिकार प्राप्त समूहों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए समीक्षा बैठक की।

आर्थिक व समाज कल्याण से जुड़े समूह ने प्रधानमंत्री को पीएम गरीब कल्याण योजना के विस्तार और ‘एक देश एक राशन कार्ड’ पहल से ज्यादा से ज्यादा लोगों को मिल रहे लाभ पर प्रस्तुति दी। प्रधानमंत्री को बताया गया कि अग्रिम पंक्ति के कोरोना योद्धाओं के लिए बीमा योजना को अगले छह महीने तक बढ़़ा दिया गया है।

प्रधानमंत्री ने समूह को यह सुनिश्चित करने को कहा कि गरीबों को मुफ्त अनाज योजना का बिना किसी दिक्कत के लाभ मिले। इसके लिए उन्हें राज्यों के साथ समन्वय बनाकर काम करना होगा। प्रधानमंत्री ने इसके अलावा लंबित पड़े बीमा दावों के शीघ्र निपटान के लिए कदम उठाने को कहा, ताकि मृतक आश्रितों को समय से लाभ मिल सके।

प्रवासी मजदूरों के लिए योगी सरकार का बड़ा तोहफा, जल्द लागू होगी दो योजनाएं

आपूर्ति श्रृंखला और लॉजिस्टिक पर बने अधिकार प्राप्त समूह ने महामारी को नियंत्रित करने के दौरान आ रही चुनौतियों पर प्रस्तुति दी। प्रधानमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वह एक समग्र रणनीति तैयार करें, जिससे निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित हो और आपूर्ति श्रृंखला प्रभावित ना हो।

निजी क्षेत्र, एनजीओ और अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं के साथ समन्वय बनाने से जुड़े अधिकार प्राप्त समूह ने प्रधानमंत्री को सरकारी प्रयासों से अवगत कराया। प्रधानमंत्री ने अधिकारियों से स्वास्थ्य क्षेत्र पर पड़ रहे दबाव को कम करने के लिए नागरिक समाज का सहयोग लेने को कहा।

लखनऊ समेत सात शहरों में आज से लगेगा 18 वर्ष से अधिक आयु वालों को वैक्सीन

इस बात पर चर्चा हुई की गैर सरकारी संस्थाएं  मरीज व उनके आश्रितों और स्वास्थ्य कर्मियों के बीच संपर्क संवाद का माध्यम स्थापित करने में मददगार साबित हो सकते हैं। पूर्व सेवा कर्मियों को घरों में रहने वाले लोगों से संवाद के लिए कॉल सेंटर चलाने के लिए प्रोत्साहित किया जा सकता है।

Tags: National newspm modi
Previous Post

कोरोना संकट पर घिरती सरकार

Next Post

कोविड हॉस्पिटल में लगी भीषण आग, 2 नर्स समेत 18 की मौत

Writer D

Writer D

Related Posts

Anand Bardhan instructed the Tourism Department to prepare a roadmap for five years.
उत्तराखंड

उत्तराखंड में 5 साल का रोडमैप बनेगा, नए डेस्टिनेशन और ग्लैंपिंग प्रोजेक्ट्स पर जोर

14/07/2026
उत्तराखंड

मुख्य सचिव ने दिए 100% कचरा पृथक्करण के निर्देश

14/07/2026
उत्तराखंड

सीएम धामी ने ₹38 करोड़ की विकास योजनाओं को दी मंजूरी, पेंशनरों की महंगाई राहत भी बढ़ाई

14/07/2026
Launch of the Bhuli programme
Main Slider

‘भुली’ कार्यक्रम का शुभारंभ: उत्तराखंड की 150 महिला उद्यमियों को मिलेगा तकनीकी, वित्तीय और विपणन सहयोग

14/07/2026
cm dhami-PM Modi
Main Slider

केंद्र से उत्तराखंड को ₹451.63 करोड़ की बड़ी सौगात, पूंजीगत विकास परियोजनाओं को मिलेगी रफ्तार

14/07/2026
Next Post
fire brokeout in covid hospital

कोविड हॉस्पिटल में लगी भीषण आग, 2 नर्स समेत 18 की मौत

यह भी पढ़ें

rohit roy

बेटी का जन्मदिन सेलीब्रेट करने तक के पैसे नहीं थे : ​रोहित रॉय

18/08/2020
Umar Ahmed and Ali Ahmed

अतीक के बेटों को सताया जान का खतरा, हाईकोर्ट में बोले-कचहरी आने में लगता है डर

14/10/2023
cm dhami

अवैध खनन पर लगाम लगाएं : सीएम धामी

11/07/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version