Main Sliderक्राइमबिहारराजनीतिराष्ट्रीय

कोरोना से जंग हार गया पूर्व सांसद शहाबुद्दीन, तिहाड़ DG ने की पुष्टि

बिहार के सीवान लोकसभा क्षेत्र से सांसद रहे सैयद शहाबुद्दीन का निधन हो गया है। वे कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए थे।

कोरोना संक्रमित होने के बाद शहाबुद्दीन को दिल्ली के दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां शनिवार को उपचार के दौरान शहाबुद्दीन का निधन हो गया। हत्या के मामले में सजायाफ्ता शहाबुद्दीन दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद थे।

तिहाड़ जेल के डीजी संदीप गोयल ने राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के बाहुबली नेता के निधन की पुष्टि की है। तिहाड़ के डीजी ने बताया कि कोरोना वायरस से संक्रमित शहाबुद्दीन को 20 अप्रैल के दिन उपचार के लिए दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल की ओर से शहाबुद्दीन की मौत की सूचना मिली है।

शहाबुद्दीन की कोरोना से नहीं हुई है मौत, जेल प्रशासन ने खबरों को बताया अफवाह

आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने शहाबुद्दीन के निधन पर ट्वीट कर शोक व्यक्त किया है। तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर कहा कि पूर्व सांसद मोहम्मद शहाबुद्दीन का कोरोना संक्रमण के कारण असमय निधन की दुखद खबर पीड़ादायक है। ईश्वर उनको जन्नत में जगह दें और परिवार, शुभचिंतकों को संबल प्रदान करें।

इससे पहले तिहाड़ जेल प्रशासन ने शहाबुद्दीन के निधन की  खबरों का खंडन करते हुए कहा था कि डीडीयू अस्पताल में उनका उपचार चल रहा है। उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। तिहाड़ जेल प्रशासन ने हत्या के मामले में सजायाफ्ता शहाबुद्दीन के निधन की खबरों को अफवाह बताया था। बता दें कि शहाबुद्दीन की गिनती कभी आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के करीबी नेताओं में होती थी।

Related Articles

Back to top button