• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मुलायम सिंह यादव के गांव में आजादी के बाद पहली बार दलित बना प्रधान

Writer D by Writer D
03/05/2021
in Main Slider, इटावा, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, राजनीति
0
ramphal valmiki

ramphal valmiki

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

समाजवादी पार्टी सरंक्षक सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के गांव इटावा के सैफई में आजादी के बाद पहली बार दलित जाति का प्रधान निर्वाचित हुआ है ।

इस गांव में 50 वर्षों में पहली बार 19 अप्रैल को मतदान हुआ। आज हुई मतगणना मे मुलायम सिंह परिवार के समर्थित उम्मीदवार रामफल वाल्मीकि ने जीत हासिल की । रामफल की जीत का फासला भी बहुत बड़ा रहा। उन्हें कुल 3877 वोट मिले जबकि उनकी प्रतिद्वंदी विनीता को सिर्फ 15 वोट ही मिल पाए।

पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की वजह से सैफई हमेशा चर्चा में रहता है। पिछले 50 वर्षों में पहली बार यहां मतदान की नौबत आई । इसके पहले तक यहां के प्रधान पद पर निर्विरोध निर्वाचन ही होता था । 1971 से मुलायम सिंह के मित्र दर्शन सिंह यादव लगातार सैफई के ग्राम प्रधान निर्वाचित होते थे।

पत्नी को हैट्रिक प्रधान बनाने में निलंबित दारोगा बिहारी यादव को मिली करारी शिकस्त

पिछले साल 17 अक्टूबर को उनके निधन से यह सीट खाली हो गई । इस बार त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में इस सीट को अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित कर दिया गया । इस चुनाव में मुलायम सिंह यादव के परिवार ने रामफल वाल्मीकि का समर्थन किया। रामफल को एकतरफा वोट मिले। पहली बार इस गांव में कोई दलित ग्राम प्रधान बना है।

रामफल बाल्मीकी ने विजय पत्र लेने के बाद दावा किया कि उनकी जीत मुलायम परिवार के आर्शीवाद का नतीजा है । उनका मकसद अब यह है कि वो आने वाले दिनो मे सैफई गांव मे नये सिरे से गांव के लिए काम करेगे ।

सपा नेता रामगोविन्द चौधरी के बेटे को पंचायत चुनाव में मिली करारी शिकस्त

दलित जाति के आरक्षण होने के बाद एकमत होकर के रामफल बाल्मीकि को मुलायम परिवार ने प्रधान पद के लिए तय कर दिया था लेकिन एक अन्य महिला विनीता के नामांकन कर देने से सैफई में निर्विरोध निर्वाचन की परंपरा पर ब्रेक लग गया। श्री यादव के बेहद करीबी माने जाने वाले रामफल बाल्मीक को प्रधान बनाने के लिए पूरा सैफई गांव एकमत हो गया । इससे पहले कभी भी सैफई गांव में प्रधान पद के लिए मतदान नहीं हुआ । हमेशा से निर्विरोध प्रधान निर्वाचित होता रहा है ।

1971 से लगातार प्रधान निर्वाचित होते आ रहे दर्शन सिंह का पिछले साल 17 अक्टूबर को 1971 निधन हो गया। रामफल भी दर्शन सिंह की तरह ही मुलायम सिंह यादव के बेहद करीबी रहे हैं। 1967 से मुलायम सिंह यादव से जुडे रामफल बाल्मीकी की पत्नी इससे पहले कई दफा जिला पंचायत सदस्य रह चुकी है।

Tags: Panchayat chunavpanchayat chunav 2021Panchayat chunav countingPanchayat Chunav NewsSP leader Ram Gobind Chaudharyup panchayat chunav
Previous Post

कंगना रनौत बोली मुझे नहीं पसंद गोरा रंग और फेयरनेस क्रीम का एड

Next Post

टॉलीवुड अभिनेता विजय देवरकोंडा ने पूरी की अपने फैन की आखिरी ख्वाहिश

Writer D

Writer D

Related Posts

Samuhik Vivah Samaroh
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में ओबीसी परिवारों के लिए संबल बनी सामूहिक विवाह योजना

18/06/2026
11 world champion yoga players met CM Nayab Singh
राजनीति

हिसार की बेटी मधु सहित 11 विश्व विजेता योगासन खिलाड़ियों ने की मुख्यमंत्री से भेंट

18/06/2026
CM Bhagwant Mann is not in the controversial video
राजनीति

पंजाब के वित्त मंत्री का दावा, विवादित वीडियो में सीएम भगवंत मान नहीं

18/06/2026
Anand Bardhan
राजनीति

टीबी मुक्त भारत अभियान की धीमी प्रगति पर मुख्य सचिव नाराज

18/06/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

कुछ लोग गाय का दूध पिएंगे और सड़क पर छोड़ देंगे, जब वह फसल का नुकसान करेगी तो दोष मुझे देंगे: सीएम योगी

18/06/2026
Next Post
Tollywood actor Vijay Devarkonda fulfills his fan's last wish

टॉलीवुड अभिनेता विजय देवरकोंडा ने पूरी की अपने फैन की आखिरी ख्वाहिश

यह भी पढ़ें

terrorist killed

शोपियां में सुरक्षाबलों ने ढेर किया एक आतंकी, मुठभेड़ जारी

28/05/2021
Wholesale Inflation

लगातार तीसरे महीने चढ़ी थोक महंगाई, जनवरी में 1.81% पर पहुंची दर

16/02/2026
PM Modi

पीएम मोदी ने देशवासियों को दी मकर संक्रांति और पोंगल की बधाई, ट्वीट कर दिया ये संदेश

14/01/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version