• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

चार धाम यात्रा के लिए जारी हुई SOP, न प्रसाद बंटेगा न लगेगा टीका

Writer D by Writer D
04/05/2021
in Main Slider, उत्तराखंड, राजनीति, राष्ट्रीय
0
Chardham Yatra

Chardham Yatra

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तराखंड में कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच आगामी 14 मई से शुरू हो रही चारधाम यात्रा के लिए राज्य सरकार ने SOP जारी कर दी है। सरकार के दिशा-निर्देशों के मुताबिक महामारी की रोकथाम के लिए इस बार चारधाम यात्रा में आम लोगों के आने पर पाबंदी रहेगी।

मंदिर परिसर में न तो प्रसाद बांटने की इजाजत होगी और न ही टीका लगाने की। गर्भगृह तक सिर्फ मंदिर प्रबंधन से जुड़े लोगों को ही जाने की अनुमति रहेगी। उसमें भी मूर्ति, घंटी या धार्मिक ग्रंथों को छूने की इजाजत नहीं मिलेगी।

सरकार ने कहा है कि आम यात्रियों को चारधाम यात्रा के लिए छूट देने पर भविष्य में विचार किया जा सकता है। फिलहाल किसी को भी अनुमति नहीं है।

सरकार की नाकामी से जा रही कई लोगों की जान, लगाया जाए लॉकडाउन : राहुल गांधी

एसओपी के मुताबिक, बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री में केवल रावल, पुजारीगण और मंदिरों से जुड़े स्थानीय हक हकूक धारी, पंडा पुरोहित, कर्मचारी व अधिकारी ही जाएंगे। यही नहीं, सभी की कोरोना निगेटिव रिपोर्ट लाना जरूरी है। बता दें कि उत्तराखंड में स्थित चार धामों में से यमुनोत्री के कपाट 14 मई को खुल रहे हैं। इसके अलावा 15 मई को गंगोत्री, 17 मई को केदारनाथ और 18 मई को बद्रीनाथ धाम के कपाट खुलेंगे।

2013 में केदारनाथ त्रासदी के बाद चार धाम यात्रा को सबसे ज्यादा धक्का लगा था। पिछले साल कोविड की वजह से यात्रा पर फर्क पड़ा और इस साल एक बार फिर से यात्रा कोविड से प्रभावित हो रही है. इससे पहले 2019 में करीब 32 लाख यात्रियों ने चारों धाम की यात्रा की थी।

Tags: chardhaam yatraNational newsUttrakhand News
Previous Post

कंगना रनौत का ट्विटर अकाउंट हुआ सस्पेंड, नियम उल्लंघन का लगा आरोप

Next Post

PCS ट्रेनी प्रशांत कुमार का कोरोना से निधन, सीएम योगी ने जताया दुख

Writer D

Writer D

Related Posts

नई दिल्ली

भारत-पोलैंड की दोस्ती पर टस्क का बड़ा संदेश, PM मोदी से रक्षा-व्यापार पर चर्चा

22/10/2026
Main Slider

10 दिन तक ठिकाने बदलती रही श्रद्धा दुबे, नागपुर में गिरफ्तारी के बाद लखनऊ पहुंची

22/10/2026
CM Vishnudev Sai
छत्तीसगढ़

सिरपुर हमारी समृद्ध सभ्यता, कला और ज्ञान परंपरा की अनमोल धरोहर : CM साय

22/10/2026
Main Slider

Instagram पर आईं सोनिया गांधी, पहले वीडियो में दिखी ‘Belonging’ की झलक

22/10/2026
Main Slider

मुख्यमंत्री ने गढ़वाली, कुमाऊँनी और जौनसारी लोकभाषाओं के वॉइस कलेक्शन पोर्टल का किया शुभारंभ

22/10/2026
Next Post
PCS trainee Prashant Kumar dies

PCS ट्रेनी प्रशांत कुमार का कोरोना से निधन, सीएम योगी ने जताया दुख

यह भी पढ़ें

PM Modi

भारत और आसियान के रिश्ते हुए बेहतर : पीएम मोदी

12/11/2020
अजय कुमार लल्लू

महोबा जा रहे है कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष लल्लू  को कानपुर में रोका गया

14/09/2020
sapna chaudhary

मां बनने के बाद सपना चौधरी की फोटोज हुई वायरल

05/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version