• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

व्हाट्सअप पर स्टेटस डाला.. अलविदा, उसके बाद किया ये खौफनाक काम

Writer D by Writer D
05/05/2021
in Main Slider, क्राइम, राजस्थान, राष्ट्रीय
0
brutal murder

brutal murder

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

जोधपुर के मथानिया के तिंवरी घेवड़ा रोड पर रहने वाले एक मार्बल कारीगर ने राजीव गांधी नहर में कूद कर अपनी जान दे दी। मरने से पहले उसने मोबाइल पर स्टेटस डाला.. अलविदा। स्टेटस देखकर परिवार के लोग तलाश में गए।

3 मई से परिवार ने तलाश की, मगर उसका शव 4 को इंद्रोका नहर में जाली में फंसा मिला। मृतक के भाई ने दो तीन लोगों पर आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित किए जाने अथवा मार कर नहर में डालने का आरोप लगाते हुए थाने में रिपोर्ट दी। हरकत में आई पुलिस ने आस पास एरिया में डॉग स्क्वायड के साथ एफएसएल टीम को भी बुलाया। शव का महात्मा गांधी अस्पताल में मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया गया। शरीर पर जाहिरा कोई चोट के निशान नहीं मिले है। पुलिस की तरफ से अग्रिम अनुसंधान किया जा रहा है।

मथानिया थाने के सबइंस्पेक्टर रामलाल ने बताया कि तिंवरी- घेवड़ा रोड निवासी प्रेमचंद पुत्र बाबूलाल माली की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि उसका भाई 20 साल का राजेंद्र मतोड़ा में मार्बल का कार्य करता था। 3 मई को वह घर से निकला था। बाद में उसने अपने मोबाइल पर स्टेटस डाला.. अलविदा।

BJP विधायक दल के नेता के रूप में सुभेंदु के नाम पर लग सकती है मुहर

तब परिवार के लोगों ने उसकी तलाश आरंभ की। इस पर उसकी बाइक, पर्स और मोबाइल राजीव गांधी नहर गीताधाम के पास में मिली। मगर पानी में उसका शव नहीं मिला। पुलिस को सूचना मिलने पर आलाधिकारी वहां पहुंचे। 4 मई की शाम को उसका शव इंद्रोका में जाली में फंसा हुई मिला। पुलिस शव को लेकर जोधपुर के एमजीएच में पहुंची, जहां पर मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया गया।

एसआई रामलाल ने बताया कि मृतक राजेंद्र के भाई प्रेमचंद का आरोप है कि इस घटना से एक दिन पहले गांव के रहने वाले छैलसिंह आदि उसके घर पर आए थे। इन लोगों ने उसके भाई राजेंद्र व जगदीश को घर से मोबाइल पर गलत संदेश भेजे जाने की बात की थी। तब राजेंद्र का फोन ये लोग लेकर गए।

सीएम ममता ने बदले DGP-ADG, हिंसा रोकने का दिया आदेश

बाद में इसमें आए वीडियो को डिलीट कर दिया गया था। अब आरोप लगाया है कि राजेंद्र को आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित किए जाने के साथ अथवा उसे मार कर नहर में फेंका गया है। मथानिया पुलिस की तरफ से अनुसंधान किया जा रहा है।

Tags: crime newsNational newsrajasthan newsSuicide
Previous Post

BJP विधायक दल के नेता के रूप में सुभेंदु के नाम पर लग सकती है मुहर

Next Post

कोरोना ने छीन लिया एक और सितारे को, बॉलीवुड में छाई शोक की लहर

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

होमगार्ड्स के 41,424 पदों का अंतिम चयन परिणाम जारी

03/10/2026
Main Slider

“विकास भी, विरासत भी और जनसुविधा भी—धामी सरकार ने तेज की शहरों को संवारने की कवायद”

03/10/2026
Main Slider

विकास के साथ अपनी धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित कर रहा उत्तराखण्डः सीएम धामी

03/10/2026
Main Slider

धन के अभाव में किसी छात्र की पढ़ाई नहीं रुकेगी: सीएम योगी

03/10/2026
Main Slider

नवरात्र-दिवाली में ‘भारत टैक्सी’ आसान करेगी यूपी का सफर

03/10/2026
Next Post
film editor Ajay Sharma

कोरोना ने छीन लिया एक और सितारे को, बॉलीवुड में छाई शोक की लहर

ADVERTISEMENT

यह भी पढ़ें

drowning

तीन बच्चे नदी में डूबे, ईद की खुशियां मातम में बदली

03/05/2022
Maneka Gandhi

मास्क न पहनने वाले मरें हमारी बला से, उनका चालान न करें : मेनका

11/08/2020
CM Yogi

बाबतपुर एयरपोर्ट पर सीएम योगी को ढाई घंटे तक बैठे रहे, ये थी बड़ी वजह

23/04/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version