• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

एम के स्टालिन सात मई को लेंगे नए मुख्यमंत्री पद की शपथ

Writer D by Writer D
05/05/2021
in Main Slider, राजनीति, राष्ट्रीय
0
M K Stalin

M K Stalin

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

द्रविड मुनेत्र कषगम (द्रमुक) के प्रमुख एम के स्टालिन पहली बार सात मई की सुबह राजभवन में तमिलनाडु के नये मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।

मुख्य सचिव राजीव रंजन ने बुधवार को यहां इस बात की आधिकारिक घोषणा करते हुए बताया कि राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित शुक्रवार को सुबह नौ बजे एक सादे समारोह में श्री स्टालिन एवं उनके मंत्रिमंडल के सहयोगियों काे पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायेंगे।

इससे पूर्व श्री स्टालिन ने राज्यपाल से मुलाकात की और अगली सरकार के गठन का दावा पेश किया।

प्लाई फैक्ट्री के केमिकल टैंक में ब्लास्ट, एक मजदूर की मौत

श्री स्टालिन के साथ पार्टी के महासचिव दुरैमुरुगन, संसदीय दल के नेता टी आर बालू और संगठन सचिव आर एस भारती समेत पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने राजभवन में श्री पुरोहित से मुलाकात की तथा उन्हें पार्टी विधायक दल का वह प्रस्ताव सौंपा जिसमें श्री स्टालिन को नेता चुने जाने की जानकारी थी।

श्री स्टालिन ने श्री पुरोहित को अपने सहयोगियों समेत 133 विधायकों के समर्थन संबंधी एक पत्र भी सौंपा। द्रमुक के सहयोगियों ने पार्टी के ‘उगते सूर्य’ चुनाव चिन्ह पर छह अप्रैल को संपन्न चुनाव लड़ा था। उन्होंने श्री पुरोहित को अपने मंत्रिमंडल के सहयोगियों की सूची भी सौंपी।

रिफिलिंग के दौरान ऑक्सीजन सिलिंडर ब्लास्ट, दो की मौत, पांच घायल

इसके चंद घंटों के बाद ही श्री पुरोहित ने श्री स्टालिन को आगामी सात मई को अगली सरकार के गठन का आमंत्रण भेज दिया।

कोरोना महामारी के कारण श्री स्टालिन सात मई को राजभवन में एक सादे समारोह में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।

Tags: M K StalinNational news
Previous Post

जानिए क्यों कोरोना के मरीजों के लिए जरुरी है 6 मिनट का वॉक टेस्ट

Next Post

खाने में स्वादिष्ट और शरीर के लिए हानिकारक होता है आलू, जानिये कैसे

Writer D

Writer D

Related Posts

onion-curd curry
Main Slider

अचानक आए मेहमानों के लिए बनाएं ये टेस्टी सब्जी, मिनटों में हो जाएगी तैयार

14/07/2026
Honey Face Pack
Main Slider

डल हो गए चेहरे पर लगाएं ये फेस पैक, खिल जाएगी स्किन

14/07/2026
Sandalwood Face Pack
Main Slider

टैनिंग से राहत देगा चंदन, जानें फेस पैक बनाने का तरीका

14/07/2026
Mayur Dixit
Main Slider

डीएम ने माई भारत योजनाओं को घर-घर पहुंचाने के दिए निर्देश

13/07/2026
Chhattisgarh gets five new government medical colleges
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ को मिले पांच नए शासकीय मेडिकल कॉलेज, मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री एवं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रीका जताया आभार

13/07/2026
Next Post
Potatoes are tasty to eat and harmful to the body, know how

खाने में स्वादिष्ट और शरीर के लिए हानिकारक होता है आलू, जानिये कैसे

यह भी पढ़ें

Tecno Spark Go 2021 launched in India today, see features

आज भारत में लांच हुआ Tecno Spark Go 2021, देखें फीचर्स

01/07/2021
murder

जमीन विवाद में बहा अपनों का खून, छोटे ने की बड़े भाई की हत्या

25/09/2022

उत्तराखण्ड को ब्राण्ड मॉडल बनाने का हमारा प्रयास : मुख्यमंत्री धामी

06/01/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version