Main Sliderराजनीतिराष्ट्रीय

मोदी की बधाई पर ‘दीदी’ ने कहा- शुक्रिया, कोरोना रोकथाम के लिए मिलकर करेंगे काम

तीसरी बार पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री के तौर पर ममता बनर्जी के शपथ लेने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्विटर के जरिए बधाई दी थी। इस पर ममता ने जवाब में शुक्रिया अदा करते हुए कहा है कि कोविड-19 महामारी रोकथाम के लिए मिलकर काम करेंगे।

इसके साथ ही उन्होंने विश्वास जताया है कि केंद्र सरकार और राज्य सरकार आपस में मिलकर कोरोना महामारी का मुकाबला करेंगे। ममता बनर्जी ने अपने ट्वीट में कहा कि वह नरेंद्र मोदी जी को शुभकामनाएं देने के लिए धन्यवाद देती हैं तथा पश्चिम बंगाल के हित को ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार से निरंतर सहयोग की अपेक्षा करती हैं।

पिता बने ग्राम प्रधान, बेटे ने गांव के विकास के लिए दिया इतने करोड़ का दान

मैं केंद्र सरकार को पूरा सहयोग करने का आश्वासन देती हूं और हमलोग आपस में मिलकर कोरोना महामारी के बीच चुनौतियों का सामना करेंगे और राज्य और केंद्र के सहयोग को लेकर एक नया कीर्तिमान स्थापित करेंगे।

Related Articles

Back to top button